411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रांड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|280px|सन् १८८६ का एक अमेरिकी विज्ञापन जिसमें एक साइकल के "कोलम्बिया" नामक ब्रांड का प्रचार करा गया था
250 vertical Yamaha logo.svg 2 Yamaha Motor 2025.svg 3 जापान का लक्ज़री ब्रांड यामाहा, अलग कंपनी है लेकिन ब्रांड साझा करती है। (यामाहा, यामाहा मोटर)
ब्रांड एक ऐसे नाम, डिज़ाईन अथवा किसी ऐसे विशेष लक्षण को कहा जाता है जो कि किसी एक विक्रेता के उत्पाद को दूसरे से अलग करता हो। ब्रांड का प्रयोग व्यापार, विपणन व प्रचार में किया जाता है।अमेरिकन मार्केटिंग एसोसिएशन Dictionary https://web.archive.org/web/20120611033320/http://www.marketingpower.com/_layouts/Dictionary.aspx?dLetter=B 11 जून 2012 . Retrieved 2011-06-29. The Marketing Accountability Standards Board (MASB) endorses this definition as part of its ongoing Common Language in Marketing Project https://web.archive.org/web/20190405010451/https://www.commonlanguage.wikispaces.net/ 5 अप्रैल 2019 . किसी उत्पादन या सेवा का ब्रांड चुनते हुए विक्रेता या निर्माता उसे ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाने का प्रयास करता है, इसलिए कम्पनियाँ अपना ब्रांड चुनने के लिए अक्सर बहुत पैसा ख़र्च करती हैं और कई सम्भावनाएँ परखने के बाद एक को चुनती हैं।Bhimrao M. Ghodeswar 2008-02-29 Building brand identity in competitive markets: a conceptual model http://www.emeraldinsight.com/doi/abs/10.1108/10610420810856468 Journal of Product & Brand Management 17 1 4–12 10.1108/10610420810856468 1061-0421 समय के साथ-साथ ग्राहक कुछ ब्रांडों को भरोसेमन्द समझना शुरु कर देते हैं और इस से ब्रांड का अपना मूल्य बन जाता है। यानि यदि एक ही वस्तु पर कोई जाना-माना और पसंदीदा ब्रांड लगाया जाए तो उसकी बिक्री में स्वयं ही बहुत बढ़ौतरी हो जाती है। कुछ नुमाया ब्रांडों का मूल्य समय-समय पर आँका जा सकता है, मसलन भारत के प्रसिद्ध टाटा ब्रांड का मूल्य सन् २०१५ में १५ अरब अमेरिकी डॉलर आँका गया था।"At $15 billion, Tata remains India’s most valuable brand https://web.archive.org/web/20161127154117/http://www.livemint.com/Companies/VPXs8HeCb7jEnZ2AapzB4H/At-15-billion-Tata-remains-Indias-most-valuable-brand.html 27 नवंबर 2016 ," P.R. Sanjai, 31 July 2015, Live Mint Newspaper
इन्हें भी देखें
विपणन (मार्किटिंग)
सन्दर्भ
श्रेणी:विपणन
श्रेणी:ब्रांड
श्रेणी:ब्रांड प्रबंधन
श्रेणी:संचार डिज़ाइन
श्रेणी:ग्राफ़िक डिज़ाइन