411 REFERENCE · Wikipedia
हिन्दी दिवस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिन्दी दिवस Stamp of India - 1988 - Colnect 165264 - Hindi Day.jpeg 250px हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार का डाक-टिकट हिन्दी दिवस १४ सितम्बर हर वर्ष १४ सितम्बर को 1 दिन वार्षिक हिन्दी में कार्य के लिये प्रोत्साहित करने वाले कार्य एवं पुरस्कार विश्व हिन्दी दिवस (१० जनवरी)
हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को ही संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिंदी केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। चूँकि भारत में अधिकतर क्षेत्रों में हिंदी भाषा बोली जाती थी, इसलिए हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्त्व को प्रतिपादित करने तथा हिंदी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में १४ सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंद दास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किये।
इतिहास
हिन्दी दिवस का इतिहास
वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।हिन्दी दिवस : हिन्दी है हिन्द की धड़कन http://days.jagranjunction.com/2012/09/14/hindi-diwas-and-its-importance-हिन्दी-दिवस-हिन्दी-है/ 1 मार्च 2016 दैनिक जागरण 14 सितम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20160307213628/http://days.jagranjunction.com/2012/09/14/hindi-diwas-and-its-importance-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A5%88/ 7 मार्च 2016 dead वर्ष 1949 में स्वतंत्र भारत की राजभाषा के प्रश्न पर 14 सितंबर 1949 को काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया जो भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की अनुच्छेद 343(1) में इस प्रकार वर्णित है.Hindi Diwas 2019: जानें क्यों गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियां हैं हिंदी के आगे नतमस्तक https://www.newsstate.com/opinion/general-blog/hindi-diwas-2019-hindi-is-recognized-as-the-global-language-today-know-its-journey-from-official-language-of-india-to-global-language-106655.html 14 सितंबर 2019 न्यूज़_स्टेट 14 सितंबर 2019 https://web.archive.org/web/20190921174920/https://www.newsstate.com/opinion/general-blog/hindi-diwas-2019-hindi-is-recognized-as-the-global-language-today-know-its-journey-from-official-language-of-india-to-global-language-106655.html 21 सितंबर 2019 deadहिंदी में है विश्व भाषा बनने का सामर्थ्य http://zeenews.india.com/hindi/news/देश/हिंदी-में-है-विश्व-भाषा-बनने-का-सामर्थ्य/189881 9 सितंबर 2015 ज़ी न्यूज़ 14 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20171114205355/http://zeenews.india.com/hindi/news/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A5%8D%E0%A4%AF/189881 14 नवंबर 2017 live संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अंतरराष्ट्रीय रूप होगा।https://xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx/hindi-diwas-2020/ Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी का इतिहास व महत्व 2020-09-14 SA News Channel en-US 2021-09-13जून 2025 InternetArchiveBot इस निर्णय के बाद मूल हिंदोस्तानी बोली उर्दू के शकल से प्रतिस्थापित हो जाते हैँ।
यह निर्णय 14 सितंबर को लिया गया, इसी दिन हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह का 50वाँ जन्मदिन था, इस कारण हिंदी दिवस के लिए इस दिन को श्रेष्ठ माना गया था। हालाँकि जब राष्ट्रभाषा के रूप में इसे चुना गया और लागू किया गया तो अहिंदी (जहाँ हिंदी कम या बिलकुल भी बोली नहीं जाती) भाषी राज्य के लोग इसका विरोध करने लगे और अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा। इसी कारणवश हिंदी में भी अंग्रेजी का प्रभाव पड़ने लगा।हिंदी दिवस पर विशेष: मातृभाषा, मैत्रीभाषा, देशभाषा http://www.biharkhojkhabar.com/हिंदी-दिवस-पर-विशेष-मातृभ/ 14 सितंबर 2015 बिहार खोज खबर 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160428084416/http://www.biharkhojkhabar.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%ad/ 28 अप्रैल 2016 dead
कार्यक्रम
हिन्दी दिवस के दौरान कई कार्यक्रम होते हैं। इस दिन छात्र-छात्राओं को हिन्दी के प्रति सम्मान और दैनिक व्यवहार में हिन्दी के उपयोग करने आदि की शिक्षा दी जाती है।बच्चों ने जाना हिन्दी दिवस का महत्व http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-11629166.html 9 सितंबर 2015 दैनिक जागरण 14 सितंबर 2014 https://web.archive.org/web/20160923020555/http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-11629166.html 23 सितंबर 2016 live जिसमें हिन्दी निबन्ध लेखन, वाद-विवाद हिन्दी टंकण प्रतियोगिता आदि होता है।हिंदी दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम http://www.bhaskar.com/news/RAJ-OTH-MAT-latest-beawer-news-024004-2607451-NOR.html 9 सितंबर 2015 दैनिक भास्कर 9 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160305040707/http://www.bhaskar.com/news/RAJ-OTH-MAT-latest-beawer-news-024004-2607451-NOR.html 5 मार्च 2016 live हिन्दी दिवस पर हिन्दी के प्रति लोगों को प्रेरित करने हेतु भाषा सम्मान की पहल की गई है। यह सम्मान प्रतिवर्ष देश के ऐसे व्यक्तित्व को दिया जाएगा जिसने जन-जन में हिन्दी भाषा के प्रयोग एवं उत्थान के लिए विशेष योगदान दिया है। इसके लिए सम्मान स्वरूप एक लाख एक हजार रुपये दिये जाते हैं।हिन्दी दिवस पर भाषा सम्मान की शुरुआत http://www.pressnote.in/Udaipur-News_285891.html 9 सितंबर 2015 प्रेसनोट 5 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151009030552/http://www.pressnote.in/Udaipur-News_285891.html 9 अक्तूबर 2015 deadराजभाषा हिंदी के प्रति रुझान जागृत करने का प्रयास शुरू http://www.jagran.com/uttar-pradesh/noida-12821674.html 9 सितंबर 2015 दैनिक जागरण 1 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20170929141302/http://www.jagran.com/uttar-pradesh/noida-12821674.html 29 सितंबर 2017 live हिन्दी में निबन्ध लेखन प्रतियोगिता के द्वारा कई जगह पर हिन्दी भाषा के विकास और विस्तार हेतु कई सुझाव भी प्राप्त किए जाते हैं। लेकिन अगले दिन सभी हिन्दी भाषा को भूल जाते हैं।हिन्दी जगत के विस्तार से ही बढ़ सकती है संभावना, युवाओं ने दिए सुझाव http://www.bhaskar.com/news/c-58-2693521-bp0303-NOR.html 14 सितंबर 2015 दैनिक भास्कर 14 सितंबर 2015 हिन्दी भाषा को कुछ और दिन याद रखें इस कारण राष्ट्रभाषा सप्ताह का भी आयोजन होता है। जिससे यह कम से कम वर्ष में एक सप्ताह के लिए तो रहती ही है।हिंदी दिवस : एक दिन हिंदी भाषा के नाम http://haritkhabar.com/2015-09-hindi-diwas-the-mourning-on-hindi-language-14-27/ 14 सितंबर 2015 हरित खबर 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160304221532/http://haritkhabar.com/2015-09-hindi-diwas-the-mourning-on-hindi-language-14-27/ 4 मार्च 2016 dead
3
हिन्दी निबन्ध लेखन
वाद-विवाद
विचार गोष्ठी
काव्य गोष्ठी
श्रुतलेखन प्रतियोगिता
हिन्दी टंकण प्रतियोगिता
कवि सम्मेलनहिन्दी दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-11631707.html 9 सितंबर 2015 दैनिक जागरण 9 सितंबर 2014 https://web.archive.org/web/20181205160826/https://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-11631707.html 5 दिसंबर 2018 live
पुरस्कार समारोह
राजभाषा सप्ताह
औचित्य
बोलने वालों की संख्या के अनुसार अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिन्दी भाषा पूरे विश्व में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। भारत में लगभग ४६ प्रतिशत लोगों की मातृभाषा हिन्दी है जो लगभग ६५ करोड़ से अधिक है। यह संख्या बड़े-बड़े देशों और यहाँ तक कि महाद्वीपों की संख्या से भी बड़ी है। अतः भारत में राजकीय कार्य और पठन-पाठन एवं विचार-मिमर्श आदि हिन्दी में करने से सामान्य जनता को लाभ होगा, बल्कि भारत के बौद्धिक एवं आर्थिक विकास में भी सहायता मिलेगी।
इस कारण ऐसे लोग जो हिन्दी का ज्ञान रखते हैं या हिन्दी भाषा जानते हैं, उन्हें हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करवाने के लिए इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें। लेकिन लोग और सरकार दोनों ही इसके लिए उदासीन दिखती है। हिन्दी तो अपने घर में ही दासी के रूप में रहती है।अपने ही घर में दासी बनकर रह रही हिन्दी http://www.jagran.com/bihar/saran-hindi-has-become-the-slave-of-your-own-home-12883393.html 14 सितंबर 2015 दैनिक जागरण 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160407195615/http://www.jagran.com/bihar/saran-hindi-has-become-the-slave-of-your-own-home-12883393.html 7 अप्रैल 2016 live हिन्दी को आज तक संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा नहीं बनाया जा सका है। इसे विडम्बना ही कहेंगे कि योग को 177 देशों का समर्थन मिला, लेकिन हिन्दी के लिए 129 देशों का समर्थन क्या नहीं जुटाया जा सकता ?हिन्दी दिवस पर विशेष : अब तक हुई रस्म निभाई, आखिर कैसे हो हिन्दी की भलाई http://khabar.ndtv.com/news/india/hindi-diwas-special-1217273 14 सितंबर 2015 एनडीटीवी इंडिया 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150916212256/http://khabar.ndtv.com/news/india/hindi-diwas-special-1217273 16 सितंबर 2015 dead इसके ऐसे हालात आ गए हैं कि हिन्दी दिवस के दिन भी कई लोगों को ट्विटर पर हिन्दी में बोलो जैसे शब्दों का उपयोग करना पड़ रहा है।ट्विटर पर छाया #हिन्दी_में_बोलो, पढ़ें क्या-क्या बोले लोग http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/hindi-me-bolo-trending-on-twitter-734846.html 14 सितंबर 2015 समाचार18 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150916224930/http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/hindi-me-bolo-trending-on-twitter-734846.html 16 सितंबर 2015 dead#हिन्दी_में_बोलो के साथ हिन्दी के जश्न में शरीक हुए 'ट्वीटरराटी' http://abpnews.abplive.in/ind/2015/09/14/article713464.ece/Hindi-diwas-celebration-on-twiter 14 सितंबर 2015 एबीपी समाचार 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150915150245/http://abpnews.abplive.in/ind/2015/09/14/article713464.ece/Hindi-diwas-celebration-on-twiter 15 सितंबर 2015 dead अमर उजाला ने भी लोगों से विनती की कि कम से कम हिन्दी दिवस के दिन हिन्दी में ट्वीट करें।#बोले तो हिंदी: आइए हिंदी के लिए एक ट्वीट करें http://www.amarujala.com/news/samachar/national/one-tweet-for-hindi-boletohindi-hindi-news-sy/ 14 सितंबर 2015 अमर उजाला 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150914234142/http://www.amarujala.com/news/samachar/national/one-tweet-for-hindi-boletohindi-hindi-news-sy/ 14 सितंबर 2015 live
उद्देश्य
इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों के समक्ष रखना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूर्ण रूप से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इस एक दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिन्दी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त जो वर्ष भर हिन्दी में अच्छे विकास कार्य करता है और अपने कार्य में हिन्दी का अच्छी तरह से उपयोग करता है, उसे पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है।https://www.naidunia.com/national-hindi-diwas-2020-thats-why-hindi-day-is-celebrated-on-14th-september-this-is-the-story-6336727 Hindi Diwas 2020 : इसलिए 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस ऐसी है कहानी 2020-09-12 Nai Dunia hi 2020-09-14हिन्दी दिवस 2025 : हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, भारत की आत्मा है; जानिए क्यों हर भारतीय को इसे अपनाना चाहिए..
कई लोग अपने सामान्य बोलचाल में भी अंग्रेज़ी भाषा के शब्दों का या अंग्रेजी का उपयोग करते हैं, जिससे धीरे धीरे हिन्दी के अस्तित्व को खतरा पहुँच रहा है। जिस प्रकार से टेलीविजन से लेकर विद्यालयों तक और सामाजिक संचार माध्यम से लेकर निजी तकनीकी संस्थानों एवं निजी कार्यालयों तक में अंग्रेजी का दबदबा कायम है । उससे लगता है कि अपनी मातृभाषा हिन्दी धीरे–धीरे क्षीण और फिर दशकों बाद विलुप्त ना हो जाये। यदि शीघ्र ही हम छोटे–छोटे प्रयासों द्वारा अपनी मातृभाषा हिन्दी को अपने जीवन में एक अनिवार्य स्थान नहीं देंगे तो यह दूसरी भाषाओं से हो रही स्पर्धा में बहुत पीछे रह जायेगी ।हिंदी भाषा की हो रही अनदेखी http://www.jagran.com/haryana/kaithal-12883431.html 14 सितंबर 2015 दैनिक जागरण 14 सितंबर 2015 यहाँ तक कि वाराणसी में स्थित विश्व में सबसे बड़ी हिन्दी संस्था आज बहुत ही खस्ता स्थिति में है।हिंदी दिवस: काशी में हिंदी की सबसे बड़ी पीठ बदहाल http://www.amarujala.com/news/samachar/national/varanasi-nagari-pracharini-sabha-is-in-critical-condition-hindi-news-sy/ 14 सितंबर 2015 अमर उजाला 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160105235226/http://www.amarujala.com/news/samachar/national/varanasi-nagari-pracharini-sabha-is-in-critical-condition-hindi-news-sy/ 5 जनवरी 2016 live इस कारण इस दिन उन सभी से निवेदन किया जाता है कि वे अपने बोलचाल की भाषा में भी हिन्दी का ही उपयोग करें। इसके अतिरिक्त लोगों को अपने विचार आदि को हिन्दी में लिखने भी कहा जाता है। चूँकि हिन्दी भाषा में लिखने हेतु बहुत कम उपकरण के बारे में ही लोगों को पता है, इस कारण इस दिन हिन्दी भाषा में लिखने, जाँच करने और शब्दकोश के बारे में जानकारी दी जाती है। हिन्दी भाषा के विकास के लिए कुछ लोगों के द्वारा कार्य करने से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। इसके लिए सभी को एक जुट होकर हिन्दी के विकास को नए आयाम तक पहुँचाना होगा। हिन्दी भाषा के विकास और विलुप्त होने से बचाने के लिए यह अनिवार्य है।हिन्दी के विकास को एकजुटता जरूरी http://www.amarujala.com/news/city/allahabad/allahabad-hindi-news/hindi-solidarity-essential-to-the-development-of-hindi-news/ 14 सितंबर 2015 अमर उजाला 14 सितंबर 2015|
हिन्दी सप्ताह
राजभाषा सप्ताह
हिन्दी सप्ताह 14 सितम्बर से एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन विद्यालय और कार्यालय दोनों में किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य हिन्दी भाषा के लिए विकास की भावना को लोगों में केवल हिन्दी दिवस तक ही सीमित न कर उसे और अधिक बढ़ाना है। इन सात दिनों में लोगों को निबन्ध लेखन, आदि के द्वारा हिन्दी भाषा के विकास और उसके उपयोग के लाभ और न उपयोग करने पर हानि के बारे में समझाया जाता है।
पुरस्कार
हिन्दी दिवस पर हिन्दी के प्रति लोगों को उत्साहित करने हेतु पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया जाता है। जिसमें कार्य के दौरान अच्छी हिन्दी का उपयोग करने वाले को यह पुरस्कार दिया जाता है। यह पहले राजनेताओं के नाम पर था, जिसे बाद में बदल कर राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार और राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार कर दिया गया। राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार लोगों को दिया जाता है जबकि राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार किसी विभाग, समिति आदि को दिया जाता है।राजभाषा पुरस्कारों से इंदिरा व राजीव गांधी के नामों की छुट्टी http://www.patrika.com/news/miscellenous-india/india-gandhi-and-rajiv-gandhi-names-removed-from-hindi-diwas-awards-1025068/ 9 सितंबर 2015 पत्रिका 21 अप्रैल 2015 https://web.archive.org/web/20150719132456/http://www.patrika.com/news/miscellenous-india/india-gandhi-and-rajiv-gandhi-names-removed-from-hindi-diwas-awards-1025068/ 19 जुलाई 2015 liveहिंदी दिवस पर विशेष: तकनीक के स्तर पर हिंदी ने की काफी प्रगति http://www.jagran.com/news/national-hindi-also-made-considerable-progress-on-the-level-of-technology-12885939.html 14 सितंबर 2015 दैनिक जागरण 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20180914022311/https://www.jagran.com/news/national-hindi-also-made-considerable-progress-on-the-level-of-technology-12885939.html 14 सितंबर 2018 live
राजभाषा गौरव पुरस्कार
राजभाषा गौरव पुरस्कार
यह पुरस्कार तकनीकी या विज्ञान के विषय पर लिखने वाले किसी भी भारतीय नागरिक को दिया जाता है। इसमें दस हजार से लेकर दो लाख रुपये के 13 पुरस्कार होते हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले को २ लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को डेढ़ लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को पचहत्तर हजार रुपये मिलता है। साथ ही दस लोगों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में दस-दस हजार रूपए प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार प्राप्त सभी लोगों को स्मृति चिह्न भी दिया जाता है। इसका मूल उद्देश्य तकनीकी और विज्ञान के क्षेत्र में हिन्दी भाषा को आगे बढ़ाना है।https://www.india.com/hindi-news/india-hindi/due-to-the-corona-virus-rajabhasha-vibhag-hindi-diwas-celebrations-will-not-be-organized-on-14-september-4140238/ Hindi Diwas 2020: हिंदी दिवस पर भी कोरोना का साया, राजभाषा विभाग नहीं मनाएगा ये ख़ास दिन Desk India com Hindi News India News, Breaking News, Entertainment News India.com hinjjjj 2020-09-14
राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
इस पुरस्कार योजना के तहत कुल ३९ पुरस्कार दिये जाते हैं। यह पुरस्कार किसी समिति, विभाग, मण्डल आदि को उसके द्वारा हिन्दी में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिया जाता है। इसका मूल उद्देश्य सरकारी कार्यों में हिन्दी भाषा का उपयोग करने से है।https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/education-career/hindi-divas-know-who-fought-the-right-status-of-hindi/photoshow/60506909.cms हिंदी दिवस: इन्होंने लड़ी हिंदी के गौरव की लड़ाई Navbharat Times hi 2020-09-14
आलोचना
कई हिन्दी लेखकों और हिन्दी भाषा जानने वालों का कहना है कि हिन्दी दिवस केवल सरकारी कार्य की तरह है, जिसे केवल एक दिन के लिए मना दिया जाता है। इससे हिन्दी भाषा का कोई भी विकास नहीं होता है, बल्कि इससे हिन्दी भाषा को हानि होती है। कई लोग हिन्दी दिवस समारोह में भी अंग्रेजी भाषा में लिख कर लोगों का स्वागत करते हैं। सरकार इसे केवल यह दिखाने के लिए चलाती है कि वह हिन्दी भाषा के विकास हेतु कार्य कर रही है। स्वयं सरकारी कर्मचारी भी हिन्दी के स्थान पर अंग्रेज़ी और राज्य भाषाओं का भी उपयोग किया जा रहा है में कार्य करते नज़र आते हैं। लेकिन कुछ लोगों की सोच यह भी है कि विविध कारण बताकर हिन्दी दिवस मनाने का विरोध करने और मजाक उड़ाने वाले यह चाहते हैं कि हिन्दी के प्रति रही-सही अपनत्व की भावना भी समाप्त की जाय।
सन्दर्भ
2
इन्हें भी देखें
3
विश्व हिन्दी दिवस
भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी
अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
हिन्दी आन्दोलन
हिन्दी साहित्य का इतिहास
नागरी प्रचारिणी सभा
हिन्दी साहित्य सम्मेलन
विश्व हिन्दी सचिवालय
विश्व हिन्दी सम्मेलन
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा
बाहरी कडियाँ
संविधान-सम्मत है हिन्दी का विकास (नवभारत टाइम्स)
बाजार से बढ़ेगा हिंदी का रुतबा (लाइव हिन्दुस्तान)
इतराइए की आप हिंदी भाषी हैं, पूरी दुनिया में है डंका (लाइव हिन्दुस्तान)
हिन्दी दिवस हिन्दी दिवस पर विशेष
हिन्दी दिवस - विकिपुस्तक में
जानें भारत में क्यों मनाया जाता हिंदी दिवस (पंजाब केसरी)
हिंदी दिवस पर कविताएँ
श्रेणी:हिन्दी दिवस
श्रेणी:भारत के प्रमुख दिवस