Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्लू अर्जुन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अर्जुन Allu Arjun at 62nd Filmfare awards south.jpg अल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन 1983 04 08 y चेन्नई, तमिलनाडु, भारत हैदराबाद, तेलंगाना, भारत अल्लू अर्जुन बन्नी, स्टाइलिश स्टार भारतीय फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता, पार्श्व गायक, नर्तकी अल्लू अरविंद अल्लू निर्मला 1990–वर्तमान स्नेहा रेड्डी (2011-वर्तमान) 2 २००१ - वर्तमान तेलुगु स्टाइलस स्टार अल्लू अर्जुन (అల్లు అర్జున్) (यह एक तेलुगू नाम है, जहां परिवार का नाम अल्लू है।), इन्हे स्टाइलिश स्टार , बन्नी आदि नामो से जाना जाता है इनका (जन्म - 8 अप्रैल 1983) को हुआ है। यह एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं और तेलुगू फिल्मों के लिए काम करते हैं। वर्षों से तेलुगू सिनेमा से जुड़े एक परिवार में इनकी पैदाइश है, अल्लू अर्जुन, निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे हैं हालांकि अन्य उल्लेखनीय रिश्तेदारों में चाचा चिरंजीवी और पवन कल्याण और चचेरे भाई राम चरण तेजा शामिल हैं। इन्हें ऐसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जिनका उद्देश्य पारिवारिक दर्शक होते हैं, अल्लू अर्जुन ने अपने अभिनय के लिए प्रमुख रूप से फिल्मफेयर और नंदी पुरस्कार जीता है। अल्लू अर्जुन ने के.राघवेंद्र राव के गंगोत्री (2003) से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की और फिर 2004 में रोमांस फिल्म आर्या के मुख्य किरदार रहे, जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेत्री से "एक तरफा प्यार" करने वाले एक छात्र की भूमिका निभाई। हालांकि उनकी प्रारंभिक फिल्मों में ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को स्थापित कर लिया था और हाल ही की उनकी फिल्मों में 2004 की हिट फिल्म आर्या की सिक्वेल आर्या 2 में भूमिका के साथ अल्लू अर्जुन के स्टाइलिश अवतार पर ध्यान केंद्रित किया हालांकि हाल ही में सफलता प्राप्त वेदम में पांच मुख्य किरदारों में एक मुख्य किरदार किया है। उनकी सभी फिल्मों को मलयालम में डब किया गया है जिसके चलते वे मलयालम सिनेमा में काफी लोकप्रिय हो गए हैं, साथ ही उनके कुछ फिल्मों को तमिल में भी डब किया गया है। कैरियर प्रारंभिक कैरियर अल्लू अर्जुन का जन्म चेन्नई, भारत में हुआ है। उनकी पहली प्रमुख भूमिका गंगोत्री में रही, जिसके निर्देशक के. राघवेंद्र राव हैं। उनकी दूसरी फिल्म आर्या है जिसे 2004 में जारी किया गया था और जिसे बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता प्राप्त हुई। इस भूमिका के बाद युवाओं के बीच अल्लू अर्जुन एक आम नाम बन गया। 2005 में उनकी तीसरी फिल्म बन्नी को जारी किया गया। इस फिल्म ने भी अच्छी सफलता हासिल की। उनकी लगातार तीन फिल्में हिट रही। उनकी चौथी फिल्म हैप्पी को 2006 में जारी किया गया जो कि बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। हालांकि, अमेरिका में भारतीय फिल्म स्क्रीन में एक पर्याप्त लाभ अर्जित करने में कामयाब रही। सफलता: 2007 - वर्तमान 2007 में, उनकी पांचवीं फिल्म, देसमुडुरु है, जिसका निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया है, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई और टॉलीवुड में उस वर्ष की पहली हिट रही। इस फिल्म ने रिलीज़ होने के पहले सप्ताह ही 12.58 करोड़ की कमाई की और टॉलीवुड में सिक्स पैक बनाने वाले वे पहले अभिनेता बने। इसी वर्ष उनके चाचा चिरंजीवी की फिल्म शंकर दादा जिंदाबाद में एक अतिथि भूमिका में दिखाई दिए। मई 2008 में, उनकी छठी फिल्म परुगु को जारी किया गया, जिसके निर्देशक भास्कर हैं। अल्लू अर्जुन की सभी फिल्मों को मलयामल में अनुवाद और डब किया गया है। देसामुड्रुडु को हीरो नाम दिया गया, परुगु का नाम बदल कर कृष्णा रखा गया और गंगोत्री का नाम बदल कर सिम्हाकुट्टी (लायनक्लब) किया गया। इसके कारण केरल राज्य में उनके लिए दर्शकों को सुलभ बना दिया जहां उन्हें काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई। 2009 के लिए, अर्जुन की एक फिल्म आर्या 2 रिलीज़ हुई जिसकी कहानी 2004 की हिट फिल्म आर्या की कहानी से मिलती जुलती है, जिसकी मुख्य भूमिका भी अर्जुन ने ही निभाई है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार द्वारा किया गया जो कि पहली फिल्म के भी निर्देशक थे। आर्या 2 में अर्जुन के साथ काजल अग्रवाल नवदीप और श्रद्धा दास ने सह-अभिनेता के रूप में कार्य किया है। हालांकि राजनीतिक संकट में इसे जारी किया गया था इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपए की राशि अर्जित करने में सक्षम थी।.शुरुआत में मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद, आर्या 2 को एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में स्वीकार किया गया और तेलुगू फिल्म उद्योग के सभी प्रमुख पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म की श्रेणी में नामांकन किया गया था। उसके बाद इन्होंने एक बड़े बजट की फिल्म वरुडु में अभिनय किया जिसके निर्देशक गुनासेखर थे और जिसे 2010 में जारी किया गया और समीक्षा और व्यावसायिक दोनों की दृष्टि से यह एक औसत फिल्म रही। वरुडु के बाद, एक सभी-सितारों की विशेषता वाली फिल्म वेदम में मांचू मनोज और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ अभिनय किया, जिसका निर्देशन राधा कृष्णा जगार्लामुदी (प्रसिद्ध फिल्म गम्यम के लिए जाने जाते हैं) द्वारा किया गया। इस फिल्म में इन्होंने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ एक्शन दिया है। वेदम को समीक्षा की दृष्टि से काफी सराहना प्राप्त हुई साथ ही आम दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द राइज काफी हिट गई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही खूब तारीफें भी बटोरी थी। फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ इसके गाने भी काफी फेमस हुए थे। इस फिल्म के साथ ही लोगों को इसके सीक्वल का काफी बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए एक पूजा भी आयोजित की गई थी। इस पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। साल 2023 जनवरी में दुनियाभर की स्क्रीन पर इस फिल्म को रिलीज़ कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैंस इस पोस्ट पर लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही फैंस कह रहे हैं कि उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सितंबर के तीसरे हफ्ते में अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग करने वाले हैं। वहीं इसके कुछ समय के बाद ही रश्मिका मंदाना भी फिल्म की शूटिंग में शामिल हो जाएंगी। बता दें कि पुष्पा द राइज 21 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के तेलुगू वर्जन ने तो सिनेमा में धमाल कर दिया था। साथ ही हिंदी में भी इस फिल्म को लोगों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। विवाद 30 नवंबर 2024 को श्रीनिवास गौड़ ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ मुंबई प्रेस इवेंट के दौरान उनकी टिप्पणियों के लिए एफआईआर दर्ज की थी, जहां अर्जुन ने अपने प्रशंसकों को "सेना" के रूप में संदर्भित किया था। गौड़ ने इस तुलना को अपमानजनक पाया, उनका तर्क था कि, सेना शब्द का उपयोग करना सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों को कम आंकना है।Complaint filed against Allu Arjun over "Army" ahead of 'Pushpa 2: The Rule' release https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movies/news/complaint-filed-against-allu-arjun-over-army-ahead-of-pushpa-2-the-rule-release/articleshow/115862042.cms Times of India Dec 3, 2024 https://web.archive.org/web/20140714222344/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movies/news/complaint-filed-against-allu-arjun-over-army-ahead-of-pushpa-2-the-rule-release/articleshow/115862042.cms/ Dec 3, 2024 live 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड्स में संध्या मूवी थिएटर में पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और उसका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में फिल्म की यूनिट, अल्लू अर्जुन, मूवी थिएटर के मालिक और अर्जुन की सुरक्षा टीम पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अल्लू अर्जुन को हैदराबाद सिटी पुलिस ने 13 दिसंबर 2024 को उक्त आरोपों में गिरफ्तार किया था। भगदड़ मामले में ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन पर एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार https://sptvnews.com/entertainment/allu-arjun-arrested-in-sandhya-theatre-stampede-case-649/ SPTVNEWS.com दिसंबर 13, 2024 https://web.archive.org/web/20140714222344/https://sptvnews.com/entertainment/allu-arjun-arrested-in-sandhya-theatre-stampede-case-649/ दिसंबर 13, 2024 liveहालांकि, कुछ घंटों बाद उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी थी. फिल्मों की सूची + वर्ष फ़िल्म भूमिका टिप्पणियां2002 डैडी गोपी अतिथि भूमिका2003 गंगोत्री सिम्हाद्री 2004 आर्याा आर्या विजेता, संतोषम सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार पुरस्कारविजेता, विशेष जूरी के लिए नंदी पुरस्कार 2005 बन्नी बन्नी विजेता, संतोषम सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार पुरस्कार 2006 हैप्पी बन्नी 2007 देसमुडुरु बाला गोविंद शंकरदादा जिंदाबाद विशेष उपस्थिति2008 परुगु कृष्णा विजेता : फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेता पुरस्कारविजेता मलेशियन पुरस्कार 2009 आर्याा 2 आर्या नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेता पुरस्कार 2010 वरुडु संदीप वेदम आनंद ("केबल") राजू 2011 बद्रीनाध बद्रीनाध शूटिंग समाप्त2012जलाइडायरेक्टर - त्ररिविक्रम2013ईददारममेलाथोनिर्देशक पुरी जगन्नाथ 2020 पुष्पा अमित कुमार मंडलप्रमुख भूमिका 2024 पुष्पा द रूलपुष्पा भाउ प्रमुख भूमिका सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 1084853 अल्लू अर्जुन फेसबुक पृष्ठ अर्जुन, अल्लू बन्नी 8 अप्रैल 1983 चेन्नई, तमिलनाडु, भारत श्रेणी:1983 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:तेलुगू लोग श्रेणी:तेलुगू अभिनेता श्रेणी:भारतीय अभिनेता