Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केवट (रामायण)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 केवट, रामायण का एक पात्र है जिसने वनगमन के समय राम, सीता और लक्ष्मण को अपनी नाव में बैठाकर गंगा पार करवाया था। इस कथा का वर्णन रामायण के अयोध्याकाण्ड में किया गया है। केवट हरीवंश कीर समाज का था। केवट श्री रामचन्द्र का अनन्य भक्त था। कहा जाता है कि सृष्टि के आरम्भ में जब सम्पूर्ण जगत जलमग्न था केवट का जन्म कछुवे की योनि में हुआ। उस योनि में भी उसका भगवान के प्रति अत्यधिक प्रेम था। अपने मोक्ष के लिये उसने शेष शैया पर शयन करते हुये भगवान विष्णु के अँगूठे का स्पर्श करने का असफल प्रयास किया था , क्योंकि उस समय वो शेष-नाग के फुंकार के कारण उनके चरण स्पर्श नहीं कर पाया था तब विष्णु भगवान ने उनको कहा था कि त्रेतायुग में उनको यह अवसर देंगे उसके बाद एक युग से भी अधिक काल तक अनेक जन्म लेकर उसने भगवान की तपस्या की और अन्त में त्रेता युग में केवट के रूप में जन्म लेकर भगवान विष्णु, जो कि राम के रूप में अवतरित हुये थे उनकी केवट ने चरण धो कर उनकी सेवा की थी https://hindi.webdunia.com/hindu-religion/ramayan-kevat-story-118051400053_1.html प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त थे केवट webdunia https://web.archive.org/web/20191226095604/https://hindi.webdunia.com/hindu-religion/ramayan-kevat-story-118051400053_1.html 26 दिसंबर 2019 dead सन्दर्भ श्रेणी:रामायण के पात्र