411 REFERENCE · Wikipedia
पुनर्योजी ब्रेक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पुनर्योजी ब्रेक (Regenerative braking) किसी वाहन की गति को कम करने का ऐसा साधन है जो उस वाहन की चाल को तो कम कर देता है किन्तु इस कार्य में वाहन की गतिज ऊर्जा को ऊष्मा के रूप में नष्ट करने के बजाय उसे कहीं भण्डारित कर लिया जाता है, जो आगे चलकर काम आ जाती है। अस्थायी/स्थायी रूप से भण्डारित करने के लिए बैटरी, गतिपालक चक्र, दाबित गैस , सुपर संधारित्र आदि का उपयोग किया जाता है। पुनर्योजी ब्रेक, उस वाहन की सकल ऊर्जा दक्षता को बढ़ा देता है। इसके अलावा, इस प्रकार से ब्रेक करना वाली प्रणाली का जीवनकाल भी अधिक होगा क्योंकि वहाँ कोई घिसने वाला अवयव नहीं होता।
श्रेणी:ऊर्जा