Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रोजेक्ट रीराइट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रोजेक्ट रीराइट विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा चलाया गया एक अभियान है। इसकी शुरुआत मार्च 2021 में 'वीमेंस हिस्ट्री मंथ' को मनाने के लिए विकिमीडिया फाउंडेशन की कम्युनिकेशन्स टीम के द्वारा किया गया था। यह पहल जानकारी के क्षेत्र में मौजूद जेंडर गैप के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए थी, जो विकिपीडिया पर जेंडर गैप की एक मुख्य वजह है।Wikimedia Foundation/Communications/Project Rewrite - Meta-Wiki https://meta.wikimedia.org/wiki/Wikimedia_Foundation/Communications/Project_Rewrite meta.wikimedia.org 8 अक्टूबर 2026 en इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य लैंगिक असमानता को दूर करना है। यह महिलाओं द्वारा बनाए गए लेखों और महिलाओं से संबंधित मौजूद सामग्री में कमियों की ओर ध्यान दिलाकर इन्हें दूर करने में मदद करने का आग्रह करता है।Project Rewrite https://wikimediafoundation.org/participate/rewrite/ Wikimedia Foundation 2 अक्टूबर 2026 en प्रोजेक्ट रीराइट जब से लिखित इतिहास मौजूद है, तब से अधिकांश वर्ग की महिलाओं खासकर अश्वेत, मूल निवासी और अन्य रंग की महिलाओं को रिकॉर्ड से बाहर रखा गया है। जनवरी 2025 तक विकिपीडिया पर मौजूद जीवनियों समेत सभी विकिमीडिया प्रोजेक्ट्स में महिलाओं से जुड़ा कंटेंट सिर्फ़ 18.9% है। 2020 तक मौजूद आँकडों के अनुसार विकिमीडिया के योगदानकर्ताओं में से केवल 15% महिलाएं हैं। लेकिन एक अच्छी खबर है! हाल के वर्षों में, ज़्यादा से ज़्यादा लोग और पहलें विकिपीडिया पर जेंडर गैप को कम करने के लिए काम कर रही हैं। सन्दर्भ