411 REFERENCE · Wikipedia
नूरिस्तानी लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|एक नूरिस्तानी लड़की
नूरिस्तानी समुदाय पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नूरिस्तान क्षेत्र में रहने वाला एक समुदाय है। नूरिस्तान के लोग अपने सुनहरे बालों, हरी-नीली आँखों और गोरे रंग के लिए जाने जाते हैं। उन्नीसवी सदी के अंत तक नूरिस्तानियों का धर्म हिन्दू धर्म से मिलता जुलता एक अति-प्राचीन हिन्द-ईरानी धर्म था और नूरिस्तान को इर्द-गिर्द के मुस्लिम इलाक़ों के लोग "काफ़िरिस्तान" के नाम से जानते थे।http://www.people.fas.harvard.edu/~witzel/KalashaReligion.pdf Kalash Religion 2 मई 2011 https://web.archive.org/web/20131109231338/http://www.people.fas.harvard.edu/~witzel/KalashaReligion.pdf 9 नवंबर 2013 live सैंकड़ों-हज़ारों वर्षों तक यहाँ के लोग स्वतन्त्र रहे और यहाँ तक कि पंद्रहवी सदी के आक्रमणकारी तैमुरलंग को भी हरा दिया। १८९० के दशक में अफ़ग़ानिस्तान के अमीर अब्दुर रहमान ख़ान ने इस क्षेत्र पर आक्रमण करके इस पर अधिकार कर लिया। इसके बाद यहाँ के लोगों को विवश होकर मुसलमान बनाना पड़ा और इस क्षेत्र का नाम भी बदल कर "नूरिस्तान" कर दिया गया, जिसका अर्थ है "नूर" (यानि "प्रकाश") का स्थान।http://www.chart.ac.uk/chart2001/papers/noframes/witek.html With Camera to India, Iran and Afghanistan: Access to Multimedia Sources of the Explorer, Professor Dr. Morgenstierne (1892-1975) 2 मई 2011 https://web.archive.org/web/20110721135131/http://www.chart.ac.uk/chart2001/papers/noframes/witek.html 21 जुलाई 2011 dead Martin Ewans, Afghanistan: a short history of its people and politics, Harper Perennial, 2002, p.103A Former Kafir Tells His 'Tragic Story'. Notes on the Kati Kafirs of Northern Bashgal (Afghanistan) / Max Klimburg, Eat and West, Vol. 58 - Nos. 1-4 (December 2008), pp. 391-402Reflections of the Islamisation of Kafiristan in Oral Tradition / Georg Buddruss Journal of Asian Civilizations - Volume XXXI - Number 1-2 - 2008, Special Tribute Edition, pp. 16-35'The pacification of the country was completed by the wholly gratuitous conquest of a remote mountain people in the north-east, the non-Muslim Kalash of Kafiristan (Land of the Unbelievers), who were forcibly converted to Islam. Their habitat was renamed Nuristan (Land of Light).' Angelo Rasanayagam, Afghanistan: A Modern History, I.B. Tauris, 2005, p.11 यहाँ के लोगों के रीति-रिवाज और धार्मिक मान्यताओं में अभी भी उनके इस्लाम से पूर्व के धर्म के तत्व मिलते हैं।
नूरिस्तान से लगे हुए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी चित्राल क्षेत्र के कलश लोग नूरिस्तानियों से मिलते-जुलते हैं, लेकिन वे उन्नीसवी सदी में ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन भारत में आते थे, इसलिए वे अब्दुर रहमान ख़ान के हमलों से बचे रहे और उनमें से कई अभी भी अपने पूर्वजों के धर्म के अनुयायी हैं। अलग-अलग नूरिस्तानी और कलश क्षेत्रों में भाषा का भी अंतर है, लेकिन ये सारी भाषाएँ दार्दी भाषाओँ में ही गिनी जाती हैं।
इन्हें भी देखें
नूरिस्तान
कलश लोग
काफ़िरिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की जातियाँ
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना