411 REFERENCE · Wikipedia
बाग़ान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|संयुक्त राज्य अमेरिका में एक चीड़ बाग़ान। वृक्षों के बाग़ान प्राकृतिक वनों से अलग दिखते हैं क्योंकि उनमें पेड़ सीधी कतारों में लगाए जाते हैं।
बाग़ान (plantation) ऐसा भूक्षेत्र या जलक्षेत्र होता है जहाँ व्यापारिक ध्येय से एक ही प्रकार के पौधे की कृषि करी जाए। विश्व में कपास, चाय, फल, कॉफ़ी, ईख, रबड़, इत्यादि के बाग़ान मिलते हैं। अक्सर यह किसी स्थान की प्राकृतिक परिस्थितियों का लाभ उठाने के लिए स्थापित करे जाते हैं। मसलन भूमि, वर्षा और तापमान के अनुकूल होने के कारण भारत के असम राज्य में चाय, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलीफ़ोर्निया राज्य में बादाम और फ़िलिपीन्ज़ के बिकोल क्षेत्र में नारियल के बाग़ान लगे हुए हैं।Ronald E. Dolan, ed. Philippines: A Country Study https://web.archive.org/web/20140330102351/http://countrystudies.us/philippines/63.htm 30 मार्च 2014 . Washington: GPO for the Library of Congress, 1991."Stop Vilifying Almonds https://web.archive.org/web/20170409172822/http://www.slate.com/articles/business/moneybox/2015/04/almonds_in_california_they_use_up_a_lot_of_water_but_they_deserve_a_place.html 9 अप्रैल 2017 ," Eric Holthaus, 17 April 2015, Slate Magazine कुछ स्थानों पर लकड़ी के लिए काटे जाने वाले वृक्षों के बाग़ान भी लगाए जाते हैं, मसलन भारत में इस प्रयोग के लिए शीशम के कई बाग़ान हैं।"Developing better seeds for shisham plantation https://web.archive.org/web/20161029125508/http://www.tribuneindia.com/2000/20001218/agro.htm#1 29 अक्तूबर 2016 ," Kulwinder Sandhu, 18 December 2000, Tribune India (Newspaper)
इन्हें भी देखें
कृषि
द्राक्षाकृषि
सन्दर्भ
*
श्रेणी:कृषि अधिष्ठान
श्रेणी:वन प्रबन्धन
श्रेणी:स्थावर सम्पदा