411 REFERENCE · Wikipedia
नगरी, छत्तीसगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नगरी Nagri नगरी India Chhattisgarh 20.341 81.961 inline, title छत्तीसगढ़ में स्थिति ज़िला धमतरी ज़िला प्रान्त छत्तीसगढ़ देश 13308 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भारतीय मानक समय +5:30
नगरी (Nagri) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी ज़िले में स्थित एक नगर है।
नगरी एक नगर पंचायत है । नगरी जिला मुख्यालय धमतरी से 64 किमी दूर स्थित है,और राज्य की राजधानी रायपुर से 142 कि.मी दूर स्थित है।
नगरी का पिन कोड 493778 है और डाकघर कार्यालय नगरी है।
नगरी पश्चिम की ओर नरहरपुर तहसील, उत्तर की ओर गरियाबंद तहसील, दक्षिण की ओर बडेराजपुर तहसील, पूर्व की ओर मैनपुर तहसील से घिरा हुआ है।
नगरी के नजदीकी शहर कांकेर , धमतरी , गोबरानवापारा, गरियाबंद , उमरकोट हैं।
जनसांख्यिकी
2011 की जनगणना के अनुसार[२] नगरी की जनसंख्या १३३०८ थी। पुरुष जनसंख्या का ५०% और महिलाएँ ५०% हैं। नगरी की औसत साक्षरता दर ६७% है, जो राष्ट्रीय औसत ५९.५% से अधिक है: पुरुष साक्षरता ७९% है और महिला साक्षरता ५६% है। नगरी में, जनसंख्या का 15% 6 साल से कम उम्र के हैं।
शिक्षा
विद्यालय-
(1)शासकीय श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी
(2)शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी
"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007
इन्हें भी देखें
धमतरी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:धमतरी ज़िला
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के नगर
श्रेणी:धमतरी ज़िले के नगर