Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दहखुदा शब्दकोश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|दहखुदा शब्दकोश फ़ारसी भाषा का सबसे बड़ा शब्द संकलन है। thumb|right|दहखुदा की टिप्पणी: “इस शब्दकोश का पाठक जो देख रहा है वो एक जीवनकाल का परिणाम नहीं है, बल्कि यह कई जीवनकालों का नतीजा है।" दहखुदा शब्दकोश (फ़ारसी: دهخدا لغتنامه), फ़ारसी भाषा के आज तक प्रकाशित सभी शब्दकोशों में से सबसे व्यापक शब्दकोश है, जिसके 15 खंड है (26000 से अधिक पृष्ठ)। यह शब्दकोश, अली अकबर दहखुदा और उनके सहायक और पर्यवेक्षक विशेषज्ञों की 45 साल से अधिक की मेहनत का नतीजा है। इस शब्दकोश का प्रथम प्रकाशन 1931 में हुआ था और इसमें दहखुदा की मदद प्रख्यात भाषाविद मुहम्मद मोइन, जफर शाहिदी और दाबिरशियाग़ी ने की थी। 1955 में दहखुदा की मृत्यु के समय इस शब्दकोश में लगभग 30 लाख अभिलेख (फ़ारसी में فیش या برگه) थे (प्रत्येक शब्द और संज्ञा के लिए लगभग 100 अभिलेख) और वर्तमान में इसके अद्यतित संस्करण जिसे तेहरान विश्वविद्यालय प्रेस ने जारी किया है, के अनुसार इसमें उपलब्ध प्रविष्टियों की कुल संख्या 343466 है। इस काम को महत्वता जब मिली जब 1945 में ईरान की संसद, मजलिस में इस शब्दकोश को पूरा करने की परियोजना के लिए विशेष बजट आवंटन और कर्मचारियों को इस काम पर लगाने संबंधित विधेयक रखा गया जिसे लगभग सभी सदस्यों का समर्थन मिला। इस परियोजना के लिए पहले तो मजलिस परिसर में ही कार्यालय प्रदान किये गये पर बाद में इस पूरी परियोजना को तेहरान विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। सन्दर्भ श्रेणी:फ़ारसी श्रेणी:शब्दकोश