411 REFERENCE · Wikipedia
ज़हरान क़बीला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़हरान (अरबी: ur زهران, अंग्रेज़ी: Zahran) एक बदू अरबी कबीला है। यह उन गिनती के अरब क़बीलों में से है जिन्हें अरबी प्रायद्वीप का मूल निवासी माना जाता है। इस कबीले के लोग ग़ामिद क़बीले के भी सम्बन्धी हैं और उनके ऐतिहासिक मित्रपक्ष में रहे हैं।An A to Z of Places and Things Saudi, Kathy Cuddihy, pp. 6, Stacey International, 2001, ISBN 978-1-900988-40-7, ... From the Al-Azd are descended the region's two main tribes: Ghamid and Zahran. This familial bond has served them well over the centuries. Ghamid and Zahran have always remained strong allies ... इनकी मूल मातृभूमि अरबी प्रायद्वीप का दक्षिणी या दक्षिणपूर्वी भाग, विशेषकर यमन और सउदी अरब का अल-बाहाह क्षेत्र, कही जाती है लेकिन वर्तमानकाल में इसके बहुत से सदस्य पश्चिमी सउदी अरब (विशेषकर मक्का व जेद्दाह क्षेत्रों) में बसे हुए हैं। मध्य पूर्व के कई अन्य इलाक़ों में लोगों का पारिवारिक नाम 'ज़हरान' होता है लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि वे सभी ज़हरान क़बीले के हों।
ज़हरानी अरबी उपभाषा
ज़हरान और बेलाद ग़ामिद क़बीले अपनी अलग विशेष अरबी उपभाषा बोलते हैं जिसे ज़हरानी कहा जाता है। कुछ स्रोतों के अनुसार यह पुराने ज़माने की शास्त्रीय अरबी की सब से निताकतम जीवित उपभाषा है। सभी जीवित अरबी बोलियों में से इसका व्याकरण कुरान की अरबी के सबसे नज़दीक पाया जाता है।
इन्हें भी देखें
ग़ामिद क़बीला
क़हतानी लोग
अरब लोग
यमन
सन्दर्भ
2
श्रेणी:क़हतानी लोग
श्रेणी:अरब क़बीले