411 REFERENCE · Wikipedia
रेक्याविक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेक्याविक Reykjavik Main Image.jpg ऊपर बाएं से: परलान से रेक्याविक, हलग्रिमस्किरक्या से छतें, हलग्रिमस्किरक्या से रेक्याविक, फ्रिकिर्क्यान, परलान से पैनोरामा ISL Reykjavik COA.svg 100px Reykjavikurborg map.svg राजधानी क्षेत्र उत्तर रेक्याविक निर्वाचन क्षेत्रदक्षिण रेक्याविक निर्वाचन क्षेत्र 18 अगस्त 1786 http://visindavefur.is/svar.php?id=68453 Vísindavefurinn: Af hverju varð Reykjavík höfuðstaður Íslands? Vísindavefurinn 2015-08-01 https://web.archive.org/web/20150813115929/http://www.visindavefur.is/svar.php?id=68453 13 अगस्त 2015 dead दागुर बर्गोरुसन एगर्टसन (सालोग) रेक्याविक नगर परिषद 273 http://visindavefur.is/svar.php?id=4101 Vísindavefurinn: Hvað er Reykjavík margir metrar? Vísindavefurinn 2015-08-01 https://web.archive.org/web/20151005150810/http://visindavefur.is/svar.php?id=4101 5 अक्तूबर 2015 dead 2020 131,136 Mannfjöldi eftir sveitarfélögum, kyni, ríkisfangi og ársfjórðungum 2010-2016 http://px.hagstofa.is/pxis/pxweb/is/Ibuar/Ibuar__mannfjoldi__1_yfirlit__arsfjordungstolur/MAN10001.px/table/tableViewLayout1/?rxid=c9d9c074-79f2-40c2-8a30-5479757324ba Hagstofa Íslands Hagstofa Íslands 30 March 2017 471.77 0000 101–155 reykjavik.is/en reykjavik.is
रेक्याविक (Reykjavík) आइसलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह विश्व की सबसे उत्तरी राजधानी भी है। यह नगर आर्कटिक वृत के भीतर बसा हुआ है और सर्दियों में यहाँ केवल ४ घंटे ही धूप निकलती है और गर्मियों में मध्यरात्री तक सूरज निकलता है। यहाँ का औसत वार्षिक तापमान ५° सेल्सियस है और जनवरी के महीने का औसत तापमान -०.४° सेल्सियस और जुलाई का ११.२° सेल्सियस है। २००६ में रेक्याविक की जनसंख्या १,१५,४२० थी और यह पूरे देश की कुल जनसंख्या का ३७% है। रेक्याविक महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या २००३ में १,८१,७४६ थी और यह देश की कुल जनसंख्या का लगभग आधा भाग है।
इतिहास
गाथाओं के अनुसार रेक्याविक की स्थापना लान्डनाम्स्मान्डेन इन्गोल्फ़र आर्नार्सन ने की थी। पुरातात्विक अवशेषों से यह प्रमाणित होता है की कैल्टिक प्रवासी और नार्वेजियाई वाइकिन्ग्स ८७१ ईस्वी में रेक्याविक क्षेत्र में बसना आरम्भ हुए थे और १८ वीं सदी तक रेक्याविक एक छोटा-सा क्षेत्र था।
१७८६ में यहाँ ३०२ निवासी थे और यह एक नगरपालिका बन गया और वर्तमान में यह देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है और देश की आधी से अधिक जनसंख्या यहाँ निवास करती है।
यह नगर प्रदूषण से पूर्णतः मुक्त है और यहाँ कई झीलें हैं। रेक्याविक, आइसलैंड का सबसे प्रमुख व्यापरिक, वित्तीय, सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है। यहाँ पर बहुत से सरकारी भवन, पुस्तकालय, संग्रहालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय, मीडिया मुख्यालय (रेडियो, टीवी और समाचारपत्र), व्यावसायिक केन्द्र और शोध केन्द्र स्थित हैं।
विश्व की सबसे पुरानी संसद अलपिन्गी भी यहाँ पर स्थित है।
भूगोल
रेक्याविक दक्षिण पश्चिमी आइसलैंड में स्थित है। रेक्याविक तटरेखा की विशेषता प्रायद्वीप, खाड़ियां और छोटे द्वीप हैं।
अन्तिम हिम युग के दौरान (जो लगभग १०,००० वर्ष पूर्व हुआ था) एक विशाल हिमनद ने नगर के विशाल भाग को अल्फ़्टानेस तक अच्छादित कर दिया। नगर के अन्य भाग समुद्री जल द्वारा आवरणित कर दिए गए। ऊष्ण काल में और हिम युग की समाप्ति के दौरान, कई पहाड़ियाँ जैसे ओस्क्जुहलियो (Öskjuhlíð) द्वीप थे। भूतपूर्व समुद्रतल जैसा की अवसादों से सूचित होता है, वर्तमान स्तर से ४३ मीटर तक ऊँचअ था। ओस्क्जुहलियो और स्कोलावोरूहोल्ट (Skólavörðuholt) जैसी पहाड़ियाँ उन ढाल ज्वालामुखियों के अवशेष प्रतीत होते हैं जो हिम युग के ऊष्म समय में सक्रिय थे।
हिम युग की समाप्ति के बाद भूमि ऊपर उठी क्योंकि उस पर पड़ने वाला हिमभार हट चुका था और वह उस स्वरूप में आ गई जैसी की आज है।
लेकिन राजधानी क्षेत्र भूकम्पों और ज्वालामुखी विस्फ़ोटो द्वारा आकृतिकृत होता रहा, जैसे कू ४,५०० वर्ष पूर्व ब्लाफ़्जोल (Bláfjöll) पर्वतमाला में, जब एल्लिओआ (Elliðaá) घाटी से लावा बहता गुआ एल्लिओआवोगुर (Elliðavogur) खाड़ी के समुद्र में जा मिला।
रेक्याविक से बहने वाली सबसे लम्बी नदी है एल्लिओआ नदी, जो नौवाहन योग्य नहीं है। यह नदी देशभर में सालमोन मछली पकड़ने के लिए सबसे अच्छी है। माउन्ट एस्जा, जो ९१४ मीटर ऊँचा है, रेक्याविक क्षेत्र में सबसे ऊँचा पहाड़ है।
मौसम
चरम उत्तर अटलांटिक स्थान होने के पश्चात भी, रेक्याविक ऐसी ही अक्षांशों पर स्थित अधिकांश स्थानों से अपेक्षाकृत बहुत गरम है। मध्य-सर्दियों का औसत तापमान न्यूयॉर्क से बहुत अधिक कम नहीं है और जनवरी में औसत तापमान ०°से है, लिकिन सर्दियों में तापमान विरले ही -१०°से से नीचे जाता है। इसका कारण यह हैकी सर्दियों में आइसलैंडिक तटीय मौसम को खाड़ी की उष्ण धाराओं वाले जल द्वारा संचालित किया जाता है। जलवायु उपध्रुवीय महासागरीय है और नगर समशीतोष्ण क्षेत्र के उत्तरी छोर पर स्थित है। नगर की तटीय स्थिति के कारण इसपर हवा प्रवण पड़ता है और सर्दियों में गेल (एक प्रकार की तेज़ समुद्री हवाएं) आम है। गर्मियाँ शीतल होती हैं और तापमान १०-१५ डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और कभी-२ २० डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है।
रिक्जेविक विशेष रूप से आद्रता वाला नगर नहीं है, लेकिन यह फिर भी औसतन २१३ दिनों का मापनयोग्य वर्षण यहाँ होता है। सूखा हालांकि बहुत आम नहीं है लेकिन किसी-किसी ग्रीष्म ऋतु सुखा पड़ता है जैसे २००७ की गर्मियो में पूरे एक महीने तक वर्षा की एक बूँद तक नही गिरी। वसंत सबसे सूर्यवत मौसम होता है, विशेष रूप से मई। रेक्याविक में वार्षिक लगभग १,३०० घंटे धूप रहती है जो उत्तरी और उत्तरपूर्वी यूरोप में अन्य स्थानों के साथ तुलनीय है। रेक्याविक में आज तक का सबसे अधिक तापमान २६.२ डिग्री सेल्सियस ३० जुलाई, २००८ को दर्ज किया गया था, जबकि सबसे कम तापमान -२४.५ डिग्री सेल्सियस २१ जनवरी, १९१८ को दर्ज किया गया था। ३० जनवरी, १९७१ से तापमान -२० डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है।
Yes Yes रेक्याविक 2 2.5 4 6 10 12 14 14 11 7 4 2 7.4 -2 -2 -1 1 4 7 10 8 6 3 0 -1 2.7 89 64 62 56 42 42 50 56 67 94 78 79 779
नगर-दृश्यावली
Reykjavík panorama1.JPG 1500px रेक्याविक के उत्तरी तट से नगर का एक विहंगम दृश्य।
अवसंरचना
सड़क
आइसलैंड में प्रति व्यक्ति कार स्वामित्व विस्व में सर्वाधिक में से एक है, लगभग ५२२ प्रति १००० निवासीhttp://www.nationmaster.com/graph/tra_mot_veh-transportation-motor-vehicles प्रति हज़ार व्यक्ति मोटर कारें 13 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20100327112758/http://www.nationmaster.com/graph/tra_mot_veh-transportation-motor-vehicles 27 मार्च 2010 live , तथापि रेक्याविक जाम की समस्या से प्रभावित नहीं है। चौड़े बहू-कूचीय महामार्ग पूरे नगर के विभिन्न क्षेत्रों और उपनगरों को आपस में जोड़ते हैं। नगर के अधिकतर स्थानों पर पार्किंग के लिए भी बहुत स्थान उपलब्ध रहता है। सार्वजनिक यातायात के रूप में केवल बसें चलती हैं, लेकिन वे इस कार-सुगम्य नगर में बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं हैं। मार्गक्रम १ (रिंग रोड) नगर की बाहरी सीमा से होकर गुजरता है और रेक्याविक को शेष आइसलैंड से जोड़ता है
विमानतल और बन्दरगाह
thumb|236x236px|प्राचीन हार्बर
रेक्याविक विमानतल, देश का दूसरा सबसे बड़ा विमानतल है, जो नगर के भीतर, नगर केन्द्र के ठीक दक्षिण में स्थित है। यह मुख्यतः घरेलू उड़ानों और ग्रीनलैंड और फ़रो द्वीप समूह तक की उड़ानों के लिए प्रयुक्त किया जाता है। यह विमानतल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश अधिग्रहण सेना द्वारा बनाया गया था और यह उस समय के छोटे क्षेत्रफल वाले रेक्याविक की बाहरी सीमा पर था। तब से लेकर रेक्याविक का बहुत फैलाव हो चुका और हाल ही के वर्षों में इस विमानतल की स्थिति को लेकर वाद-विवाद है क्योंकि यह नगर के भीतर केन्द्रीय रेक्याविक में बहुत सा मूल्यवान स्थान घेरे हुए है।
रेक्याविक में दो बन्दरगाह हैं, पुराना बन्दरगाह जो नगर केन्द्र के निकट है और मुख्यतः मछुआरों और क्रूज़ जहाज़ों द्वारा उपयोग में लाया जाता है और सुन्दाहोफ़्न जो नगर के पूर में स्थित है और देश का सबसे बड़ा कार्गो पोततल है।
रेलमार्ग
आइस्लैंड में इसकी भू-संरचना के कारण कोई सार्वजनिक रेलमार्ग नहीं हैं, लेकिन डॉक के निर्माण में प्रयुक्त किए गए इन्जन प्रदर्शन पर हैं।
जनसांख्यिकी
thumb|250x250px|रेक्याविक का एक दृश्य
रेकजाविक का जनसंख्या विकास-क्रम इस प्रकार है:
वर्ष जनसंख्या१८०१ ६००१८६० १,४५०१९०१ ६,३२११९१० ११,४४९१९२० १७,४५०१९३० २८,०५२१९४० ३८,३०८ वर्ष जनसंख्या१९५० ५५,९८०१९६० ७२,४०७१९७० ८१,६९३१९८० ८३,७६६१९८५ ८९,८६८१९९० ९७,५६९१९९५ १,०४,२५८२००३ १,१३,३८७
शिक्षा
माध्यमिक शिक्षालय
रिक्जेविक जूनियर कॉलेज (Menntaskólinn í Reykjavík) (MR)
मेन्टास्कोलिन विओ हम्राहलिओ (Menntaskólinn við Hamrahlíð) (MH)
मेन्टास्कोलिन विओ सुन्द (Menntaskólinn við Sund) (MS)
बोरगारहोल्ट्सकोलि (Borgarholtsskóli) (Borgó)
आइस्लैंड वाणिज्यिक महाविद्यालय (Verzlunarskóli Íslands) (Verzló)
विश्वविद्यालय
आइस्लैंड विश्वविद्यालय
रेक्याविक विश्वविद्यालय
आइस्लैंड कला अकादमी
भगिनी नगर
कनाडा विनिपेग, कनाडा
संयुक्त राज्य अमेरिका सिएटल, संयुक्त राज्य अमेरिका
लिथुआनिया विल्नियस, लिथुआनिया
यूनाइटेड किंगडम किंग्स्टन, यूनाइटेड किंगडम
रूस सेंट पीटर्सबर्ग, रूस
नार्वे ओस्लो, नार्वे
स्वीडन स्टॉकहोम, स्वीडन
रूस मास्को, रूस
फ़िनलैंड हेलसिंकी, फ़िनलैंड
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालपृष्ठ (आइस्लैंडी)
रेक्याविक पर्यटन (आइस्लैंडी)
श्रेणी:रेक्याविक
श्रेणी:आइसलैंड
श्रेणी:आइसलैंड की बंदरगाहें
श्रेणी:यूरोपीय नगर
श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ