411 REFERENCE · Wikipedia
कैप्टन मार्वल जूनियर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैप्टन मार्वल MasterComics002.jpg फॉसेट कॉमिक्स (1941–1953) डीसी कॉमिक्स (1972–वर्तमान) शज़ैम जूनियर फ्रेडी फ्रीमैन कैप्टन थंडर व्हिज़ कॉमिक्स #25 (दिसम्बर 1941) एड हेरॉन मैक राबॉय सोलोमन जैसी बुद्धि
हरक्यूलिस जैसा बल
एटलस जैसी सहनशीलता
ज़्यूस जैसी शक्ति
अकिलीज़ जैसा साहस
मरकरी जैसी गति
कैप्टन मार्वल जूनियर (फ्रेडी फ्रीमैन) डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित एक काल्पनिक सुपरहीरो है, जो पहले फॉसेट कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित किया जाता था। मार्वल फैमिली टीम के एक सदस्य के रूप में इस चरित्र का निर्माण एड हेरॉन और मैक राबॉय द्वारा किया गया था, और यह पहली बार दिसम्बर 1941 में व्हिज़ कॉमिक्स #25 में दिखाई दिया। कैप्टन मार्वल जूनियर फ्रेडी फ्रीमैन का आल्टर-ईगो है - एक अपंग बालक, जिसे कैप्टन मार्वल ने खलनायक कैप्टन नाजी से आज़ाद करवाया था। जूनियर को अपनी सारी शक्तियां कैप्टन मार्वल से मिलती हैं। "कैप्टन मार्वल" नाम कहते ही फ्रेडी कैप्टन मार्वल जूनियर में परिवर्तित हो जाता है। Jimenez Phil Phil Jimenez Captain Marvel Jr. Dougall Alastair The DC Comics Encyclopedia https://archive.org/details/dccomicsencyclop0000unse 69 Dorling Kindersley New York 2008 0-7566-4119-5 213309017
2006 से 2008 तक प्रकाशित ट्रायल्स ऑफ़ शज़ैम! नामक मैक्सी-सीरीज़ में फ्रेडी फ्रीमैन को खुद को कैप्टन मार्वल के योग्य साबित करने के लिए छः परीक्षणों से गुजरते हुए दर्शाया गया था। इन परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर, फ्रेडी ने सुपरहीरो नाम शज़ैम ग्रहण किया, जबकि बिली बैटसन रॉक ऑफ एटर्निटी पर जादूगर शज़ैम बन गया।Hinze, Scott (September 26, 2007). "Interview (#2) with Judd Winick https://web.archive.org/web/20071223091744/http://fanboyradio.libsyn.com/index.php?post_id=259760 23 दिसंबर 2007 ". ''Fanboy Radio 2011/12 में डीसी के न्यू 52 रीबूट के बाद फ्रेडी फ्रीमैन के चरित्र में भी कई बदलाव हुए। फ्रेडी वर्तमान डीसी प्रकाशनों में बिली बैटसन के पालक भाई बहनों में से एक के रूप में दिखाई देता है, और बिली से शज़ैम की शक्तियां साझा कर उसकी तरह ही एक वयस्क सुपर हीरो बन सकता है।
डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की आगामी फिल्म शज़ैम! में फ्रेडी फ्रीमैन पहली बार किसी फ़िल्म में दिखाई देगा, जहाँ उसकी भूमिका बाल अभिनेता जैक डायलन ग्रैज़र ने निभाई है।https://screenrant.com/shazam-it-jack-dylan-grazer-cast/ IT’s Jack Dylan Grazer Joins DC’s Shazam! Screen Rant Hood Cooper December 6, 2017 December 6, 2017 https://web.archive.org/web/20180724154108/https://screenrant.com/shazam-it-jack-dylan-grazer-cast/ 24 जुलाई 2018 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Captain Marvel, Jr.'s "Who's Who" file at The Marvel Family Web
Earth-S Captain Marvel, Jr. Index
Earth-S Marvel Family Index
Captain Marvel, Jr.at Don Markstein's Toonopedia https://archive.today/20240527211043/https://www.webcitation.org/6i9T6BwBK?url=http://www.toonopedia.com/capmarvj.htm 27 मई 2024 from the original on April 9, 2012.
Captain Marvel, Jr. at Captain Marvel Culture.com, the history of the many Captain Marvels
श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र
श्रेणी:डीसी कॉमिक्स