411 REFERENCE · Wikipedia
भोगनडीह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भोगनडीह (संथाली: ᱵᱷᱚᱜᱽᱱᱟᱰᱤ) भारत के झारखंड राज्य के साहिबगंज ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह गांव संथाल विद्रोह के प्रमुख नेताओं सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू,भैरव मुर्मू, फुलो मुर्मू और झानो मुर्मू के जन्मस्थल के रूप में जाना जाता है।
राज्य सरकार इस गांव को आधुनिक सुविधा से युक्त ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है।
== 1855 का विद्रोह ==
30 जून 1855 को भोगनाडीह गांव के एक मैदान में संथालों का एक बड़ा समूह एकत्रित हुआ, जिन्होंने सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में स्वयं को ब्रिटिश राज से स्वतंत्र होने की घोषणा करी और मृत्यु तक उसके विरुद्ध लड़ने की शपथ ग्रहण करी। हर वर्ष उनकी याद में 30 जून को यहां शहीद मेला आयोजित किया जाता है।
=== हूल दिवस ===
संथाल हूल (विद्रोह) की याद में, हूल दिवस हर साल मनाया जाता है, विशेष रूप से संथाल जनजातियों के बीच। अब यह प्रथा है कि प्रत्येक वर्ष झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री इस स्थान पर आते हैं, और सिद्धू और कान्हू को सम्मान देते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
साहिबगंज ज़िला
== सन्दर्भ ==