411 REFERENCE · Wikipedia
कृष्ण वल्लभ सहाय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कृष्ण बल्लभ सहाय (31 दिसम्बर 1898 – 3 जून 1974) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे जो भारत के आज़ादी के बाद बिहार के राजस्व मंत्री बने और फिर बाद में बिहार के चौथे मुख्यमंत्री बने।
== प्रारंभिक जीवन ==
श्री कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्म पटना जिले के शेखपुरा में एक मध्यवर्गीय अम्बष्ठ कायस्थ परिवार में मुंशी गंगा प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र के रूप मे हुआ था। सन १९१९ (1919) में उन्होने सेंट कोलंबस कॉलेज हज़ारीबाग से अंग्रेजी आनर्स से प्रथम श्रेणी में स्नातक परीक्षा उतीर्ण की।
इन्होंने ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन 1930 के दौरान हजारीबाग में नमक बना कर इस आंदोलन को प्रसारित किया । जिसके लिए उन्हें खजांची तालाब में एक वर्ष का कारावास की सजा मिली।
== पुरस्कार ==
सहाय को अंग्रेजी भाषा में उत्कृष्टता एवं उनकी सुसंगतता और सामंजस्य के लिए उन्हें - बिहार एवं उड़ीसा के तत्कालीन राज्यपाल सर एडवर्ड गैट के द्वारा स्वर्ण पदक पुरस्कृत किया गया था।
== मृत्यु ==
सहाय की मृत्यु 3 जून 1974 को एक दुर्घटना में हुई जिसमें हज़ारीबाग-पटना हाइवै के सिंदूर नामक जगह में एक चलती ट्रक ने जान-बूझकर, अचानक से, अपने ब्रेक लगा कर पीछे की ओर चलना शुरू कर दिया जिसके कारण सहाय, जो की अपने काले रंग की हिंदुस्तान एम्बेसडर गाड़ी (पंजीकरण संख्या - बीआरएम-201) के अगले सीट पर बैठे थे, उनकी उस ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद मौके पर ही मृत्यु हो गई।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
जमींदारों के जान के दुश्मन, सनसनीखेज रहा कृष्ण वल्लभ सहाय का सियासी सफर