411 REFERENCE · Wikipedia
जंगल बुक (1967 की फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
October 2008
October 2008
October 2008
October 2008
जंगल बुक Thejunglebook movieposter.jpg फ़िल्म का पोस्टर Wolfgang Reitherman वॉल्ट डिज़्नी Larry ClemmonsRalph WrightKen AndersonVance GerryBill Peet Rudyard Kipling (novel) Bruce ReithermanPhil HarrisSebastian CabotLouis PrimaGeorge SandersSterling Holloway George Bruns (Score)Terry GilkysonRichard M. ShermanRobert B. Sherman (Songs) Walt Disney Productions Buena Vista Distribution अक्टूबर 18, 1967 78 कार्यवृत्त अंग्रेज़ी $141,843,600Re-releases of The Jungle Book बॉक्स ऑफ़िस मोजो http://www.boxofficemojo.com/movies/?page=releases&id=junglebook.htm 2008-09-27 https://web.archive.org/web/20180115001431/http://www.boxofficemojo.com/movies/?page=releases&id=junglebook.htm 15 जनवरी 2018 live The Jungle Book 2
द जंगल बुक (अंग्रेज़ी: The Jungle Book) 1967 की एक अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म है जिसका निर्माण डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियो द्वारा किया गया था। 18 अक्टूबर 1967 को जारी की गई यह फिल्म वॉल्ट डिज़्नी की एनिमेटेड क्लासिक्स श्रृंखलाओं की 19वीं एनिमेटेड फिल्म है। यह रुडयार्ड किपलिंग द्वारा लिखित इसी नाम की पुस्तक में वर्णित मोगली नामक जंगली बच्चे की कहानियों से प्रेरित थी। फिल्म में "द बेयर नेसेसिटीज़ (The Bare Necessities)" और "आई वान्ना बी लाइक यू (I Wan'na Be Like You)" सहित कई उत्कृष्ट गीत हैं। अधिकांश गीत रिचर्ड एम. शेरमेन और रॉबर्ट बी शेरमेन द्वारा लिखित थे। वुल्फगैंग रीदरमैन द्वारा निर्देशित यह फिल्म, वॉल्ट डिज़्नी के अंतर्गत निर्मित होने वाली अंतिम फिल्म थी, जिनका इसके निर्माण के दौरान निधन हो गया था। अपनी पहली रिलीज़ पर फिल्म ने अमेरिका में कुल 73 मिलियन डॉलर तथा फिर से जारी दो संस्करणों पर भी इतनी ही कमाई की।
== कथानक ==
मोगली (ब्रूस रीदरमैन) मध्य प्रदेश, भारत के घने जंगलों में एक टोकरी में शिशु के रूप में पाया जाता है। बघीरा (सेबेस्टियन कोबोट), काला तेंदुआ, जो लड़के को ढूंढता है, तुरंत उसे एक भारतीय भेड़िये के पास ले जाता है जिसने अभी हाल ही में बच्चे दिए हैं। वह अपने बच्चों के साथ उसका पालन पोषण करती है और मोगली शीघ्र ही जंगली जीवन से परिचित हो जाता है। दस साल के बाद मोगली को भेड़ियों के पास जाते हुए और उसके आने पर बेसब्री से उसका मुंह चूमते हुए दिखाया गया है। उस रात, जब भेड़ियों के झुण्ड को पता लगता है कि एक आदमखोर बंगाल बाघ शेर खान (जॉर्ज सैंडर्स) जंगल में वापिस लौट आया है, तो उन्हें लगता हैं कि उसे तथा उसके आसपास रहने वालों को बचाने के लिए मोगली को "मनुष्यों के गांव" में ले जाया जाना चाहिए। वापिस जाने के दौरान बघीरा उसकी रक्षा की जिम्मेदारी लेता है।
वे उसी रात निकल जाते हैं, लेकिन मोगली जाने के लिए इच्छुक नहीं है और जंगल में रहना चाहता है और इसलिए वह तथा बघीरा एक पेड़ के नीचे ठहरते हैं। हालांकि बघीरा को पता नहीं चलता, किन्तु मोगली की मुलाकात एक भूखे भारतीय अजगर का (स्टर्लिंग होलोवे) से होती है जो मोगली को सम्मोहित करता है और उसे खाने की तैयारी करता है। बघीरा को इसका पता लग जाता है और वह वक्त रहते सांप को रोक देता है किन्तु क्रोधित का उसे भी सम्मोहित कर लेता है। सौभाग्य से, जब बघीरा हस्तक्षेप करता है तथा का को पेड़ से खींचता है, मोगली अपनी सम्मोहन की स्थिति से बाहर आ जाता है, जिससे आहत सांप पीछे हटते हुए बदला लेने की कसम खाता है। अगली सुबह, मोगली भारतीय हाथियों के सुबह के गश्ती दल में शामिल होने की कोशिश करता है जिसका नेतृत्व हाथी (जे. पैट ओ'मैली) और उसकी पत्नी (कर्नल हाथी'ज़ मार्च) करते हैं। बघीरा मोगली को ढूंढ लेता है और वे बहस करते हैं जिसके परिणामस्वरूप बघीरा मोगली को उसके हाल पर छोड़ कर चला जाता है। शीघ्र ही लड़के की मुलाक़ात एक मजाकिए भालू बलू (फिल हैरिस) से होती है, जो मोगली को जीवन के फायदे बताता है और मोगली को स्वयं बड़े होने देने और उसे आदमियों के गांव (द बेयर नेसेसिटीज़ (The Bare Necessities)) में कभी भी न ले जाने का वादा करता है।
मोगली अब जंगल में रहने के लिए पहले से कहीं अधिक इच्छुक हो जाता है। इसके कुछ ही समय बाद बलू को बंदरों के एक झुण्ड द्वारा बरगलाया और बेवकूफ बनाया जाता है जो मोगली का अपहरण कर लेते हैं और उसे अपने नेता एक उरांगउटान, किंग लुई (लुई प्राइमा) के पास ले जाते हैं। किंग लुई मोगली के साथ एक सौदा करता है कि अगर वह उसे मनुष्यों की तरह आग जलाने का रहस्य बता दे तो वह उसे छोड़ देगा ताकि वह जंगल में रह सके (आई वान्ना बी लाइक यू (I Wan'na Be Like You))। चूंकि उसका पालन पोषण मनुष्यों द्वारा नहीं हुआ था, इसलिए मोगली नहीं जानता कि आग कैसे जलाई जाती है। बलू के संगीत की लत के साथ कुछ मुद्दों के बाद, किंग लुई का महल ध्वस्त होने से ठीक पहले, मोगली को बघीरा और बलू द्वारा किंग लुई और उसके बंदरों से बचा लिया जाता है।
बाद में उस रात बघीरा और बलू चर्चा करते हैं कि मोगली को मनुष्यों के गांव में क्यों जाना चाहिए और यदि वह शेर खान से मिलता है तो इसके क्या खतरे हैं। अनिच्छा से, बलू मोगली से अपना वादा तोड़ देता है और उसे बताता है कि उसे मनुष्यों के गांव जाने की जरूरत है, किन्तु बलू द्वारा उसे "धोखा" दिए जाने के कुछ समय बाद ही मोगली उनसे दूर भाग जाता है। जबकि बलू जोर शोर से मोगली की तलाश करता है, बघीरा हाथी और उसके दल को मदद के रूप में एक खोज दल बनाने के लिए कहता है (कर्नल हाथी'ज़ मार्च (दोहराव))। इस बीच, एक अन्य पेड़ पर मोगली की का से एक बार फिर भिड़ंत होती है और भूखा अजगर अपना बदला लेने के लिए मोगली को फिर से सम्मोहित करता है और उसे खाने की चेष्टा करता है (ट्रस्ट इन मी (Trust in Me)), किन्तु सौभाग्य से संदिग्ध शेर खान के हस्तक्षेप के कारण, मोगली फिर से जाग जाता है, एक बार फिर सांप को चकमा देता है और बच निकलता है।
तूफान आने के दौरान, उदास मोगली का सामना गंभीर किन्तु दयालु गिद्धों (जे. पैट ओ'मैली, डिग्बी वुल्फ, लोर्ड टिम हडसन और चाड स्टुअर्ट) से होता है, जो द बीटल्स सदृश हैं, तथा वे कहते हैं वे उसके दोस्त बनेंगे क्योंकि उन्हें भी लगता है कि वे निर्वासित जीवन जी रहे हैं और महसूस करते हैं कि हर किसी का दोस्त होना चाहिए। (दैट्स वट फ्रेंड्स आर फॉर (That's What Friends Are For))। मोगली उनके दोस्ती के सुझाव का स्वागत करता है, किन्तु उसके कुछ देर बाद ही गिद्धों को डराते हुए तथा मोगली को मौत की लड़ाई की चुनौती देते हुए शेर खान प्रकट होता है। बलू बचाव के लिए जाता है, लेकिन शेर खान द्वारा बुरी तरह से पीट दिया जाता है। पेड़ पर बिजली गिरने से इसके जलने के बाद, गिद्ध शेर खान से वापिस लड़ाई करते हैं जबकि मोगली क्रूर बाघ को भगाने के लिए आग का प्रयोग करता है। अपने आगमन पर बघीरा मोगली को बलू के बलिदान के लिए रोते हुए देखता है, लेकिन बघीरा द्वारा एक नाटकीय भाषण के पश्चात्, केवल बेहोश किन्तु युद्ध में घायल बलू जाग जाता है। मोगली बहुत खुश होता है लेकिन बघीरा इस "चाल" से नाराज होता है।
बघीरा और बलू मोगली को मनुष्य के गांव की सीमा तक ले जाते हैं, लेकिन मोगली को अभी भी प्रवेश करने में हिचकिचाहट होती है। शीघ्र ही उसका मन बदल जाता है जब वह गांव की एक युवा लड़की के प्रति आकर्षित हो जाता है जो नदी के किनारे पानी भरने आती है (माई ऑन होम (My Own Home))। मोगली को देखने के बाद, वह "दुर्घटनावश" अपना घड़ा गिरा देती है और मोगली उसके लिए इसे उठता है और प्रेम वश उसका मनुष्यों के गांव तक पीछा करता है। शुरुआत में बलू का दिल टूट जाता है लेकिन बघीरा उसे विश्वास दिलाता है कि उसने सही काम किया है और अब मोगली मनुष्यों के गांव में, जहां से वह आया है, सुरक्षित है। बलू अभी भी अफसोस जताता है लेकिन मोगली की सुरक्षा के लिए सहमत हो जाता है। दोनों जानवर द बेयर नेसेसिटीज़ (The Bare Necessities) गीत को दोहराते हुए घर लौटने का निर्णय करते हैं।
पात्र
The Jungle Book characters
मोगली के रूप में ब्रूस रीदरमैन, जो फिल्म का नायक है। मोगली एक अनाथ लड़का है, जो सामान्यतः अन्य पात्रों द्वारा "मनुष्य की संतान' के रूप में जाना जाता है।
बलू के रूप में फिल हैरिस एक आलसी भालू जो एक उन्मुक्त जीवन जीता है और मानता है कि अच्छी घटनाएं जीवन में स्वयं आएंगी.
बघीरा के रूप में सेबेस्टियन कोबोट, एक गंभीर काला तेंदुआ (गहरे रंग का तेंदुआ) जो मोगली को गांव में वापिस ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और बालू के जीवन के प्रति उन्मुक्त दृष्टिकोण से असहमत है।
राजा लुई के रूप में लुई प्राइमा, एक बंदर जो मनुष्य बनना चाहता है और मोगली को जंगल में रहने का प्रस्ताव देता है (केलों के रूप में उसे रिश्वत दे कर) यदि वह उसे "मनुष्यों के लाल फूल" (आग) का रहस्य बता दे, यद्यपि वह ऐसा क्यों चाहता है, यह अज्ञात है।
शेर खान, बंगाल बाघ और शत्रु के रूप में जॉर्ज सैंडर्स (बिल ली, गायन), जो मोगली को मारना चाहता है। इस कारण वुल्फ परिषद मोगली को दूर भेजने की राय देती है।
का, एक भारतीय अजगर के रूप में स्टर्लिंग होलोवे. का शेर खान से पहले मोगली को पकड़ने और खाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय हाथी कर्नल हाथी/ बुज्ज़ी गिद्ध के रूप में जे. पैट ओ'मैली
कर्नल हाथी की पत्नी विनिफ्रेड के रूप में वेरना फेल्टन. फिल्म के निर्माण के दौरान वाल्ट डिज़्नी के निधन से एक दिन पहले उसका निधन होने के कारण, यह फेल्टन की आखिरी फ़िल्मी भूमिका थी।
कर्नल हाथी के बेटे जूनियर के रूप में क्लिंट होवार्ड.
फ्लैप्स गिद्ध के रूप में चाड स्टुअर्ट
डिज्ज़ी गिद्ध के रूप में लॉर्ड टिम हडसन.
भारतीय भेड़िये अकेला के रूप में जॉन एब्बोट
पिता भेड़िये के रूप में बेन राइट
शांति के रूप में डार्लिन कार
फ्लंकी बैबून के रूप में लिओ दे ल्योन
मूर्ख हाथी के रूप में हैल स्मिथ
हाथी की गायन आवाजों के रूप में टेरी-थॉमस
ज़िग्गी गिद्ध के रूप में डिग्बी वुल्फ
लिओ दे ल्योन, बिल ली, हैल स्मिथ, टेरी थॉमस और डिग्बी वुल्फ के अलावा आवाज़ देने वाले सभी अभिनेताओं का नाम फिल्म की नामावली में दिखाया गया है।April 2009
विकास
द स्वोर्ड इन द स्टोन की प्रतिक्रिया से निराश हो कर वाल्ट डिज़्नी अपने रेखा चित्रकारों को अपना सर्वश्रेष्ठ काम करने का अवसर देना चाहते थे।थॉमस, बॉब: "अध्याय 7: द पोस्ट-वॉर फिल्म्स," अनुभाग: "वॉल्ट डिज्नी की अंतिम फिल्में," पृष्ठ 106-107. डिज्नी आर्ट ऑफ एनिमेशन: फ्रॉम मिकी माउस टू हर्क्युलेस, 1997 उन्होनें लैरी क्लेमंस को फिल्म के लिए कहानी लिखने वाले चार कहानीकारों में से एक के रूप में नियुक्त किया; एनिमेटर को किपलिंग की पुस्तक देते हुए डिज़्नी ने उससे कहा: "पहली बात जो मैं चाहता हूं, यह है कि आप इसे नहीं पढ़ें."
डिज़्नी ने कहानी को विस्तार देने के लिए पात्रों पर भरोसा किया। अपने पात्रों के सृजन के दौरान कई परिचित आवाजों ने एनिमेटर्स को प्रेरित किया और उनके व्यक्तित्व को आकार देने में उनकी सहायता की। मुख्य पात्रों के लिए परिचित आवाजों का यह प्रयोग डिज़्नी की पुरानी फिल्मों में दुर्लभ था।
कहानी की बैठकों, प्रत्येक पात्र के अभिनय और गैग्स बनाने में डिज़्नी ने सक्रिय भूमिका निभाई. यह कंपनी की अंतिम एनिमेटेड फिल्म थी जिसमे वाल्ट निजी रूप से शामिल थे।मैल्टिन, लियोनार्ड: "अध्याय 2," अनुभाग: "द जंगल बुक", पृष्ठ 253-256. द डिज्नी फिल्म्स, 2000
गिद्धों के द बीटल्स से मिलती जुलती शारीरिक और मुखर समानता का कारण बैंड द्वारा फिल्म के लिए गीत गाना और स्वयं गिद्धों की आवाज़ निकालना था। मैनेजर ब्रायन एपस्टीन, (फिल्म के जारी होने से दो महीने पहले दुर्घटनावश ड्रग्स की ज्यादा मात्रा लेने के कारण जिनका निधन हो गया था) ने बैंड से पहले पूछे बिना डिज़्नी को फिल्म में बैंड प्रदर्शित करने के लिए कहा था। एक बार जब एप्स्टीन ने जॉन लेनन को इस बारे में बताया, उसने तुरंत इसका विरोध किया और एप्सटीन से कहा कि वे जा कर डिज़्नी को बताएं कि उनके बदले में वे एल्विस प्रेस्ले को लें.http://www.earcandymag.com/rrcase-6.htm संग्रहीत प्रति 2 नवंबर 2010 https://web.archive.org/web/20101213145231/http://www.earcandymag.com/rrcase-6.htm 13 दिसंबर 2010 dead फिर भी, गिद्ध बैंड की जानी पहचानी मॉप टॉप जैसी बालों के शैली के साथ दिखाई दिए। विडंबना यह थी कि इसी समय बीटल्स ने मॉप-टॉप बालों की शैली को त्यागना शुरू कर दिया था, जिसका मुख्य कारण उस जून में "सार्जेंट पेपर'ज़ लोनली हर्ट्स क्लब बैंड " का जारी होना था और जो बैंड द्वारा अपनी बालों की शैली को त्यागने का द्योतक था।
प्रदर्शन
द जंगल बुक, को वॉल्ट के निधन के केवल 10 माह बाद, अक्टूबर 1967 में जारी किया गया था। सिर्फ घरेलू रिलीज़ में 13 मिलियन डॉलर कमा कर इसने सफलता हासिल की, जिसका मुख्य कारण इसके गीतों का लोकप्रिय होना था।
31 अक्टूबर 1987 को अपनी मूल रिलीज़ के बीस वर्ष पश्चात् फिल्म को पहली बार मेक्सिको में वीएचएस (VHS) होम वीडियो पर दिखाया गया। 1987 के इस रिलीज़ को स्पेनिश में डब किया गया था। वॉल्ट डिज़्नी क्लासिक्स उत्पाद श्रृंखला के एक भाग के रूप में 1991 में द जंगल बुक को अमेरिका में वीएचएस पर जारी किया गया। 1997 में फिल्म की 30वीं वर्षगांठ पर वॉल्ट डिज़्नी मास्टरपीस संग्रह के एक भाग के रूप में अमेरिकी संस्करण को बाद में पुनः जारी किया गया। 1999 में बुएना विस्टा होम एंटरटेनमेंट द्वारा सीमित संख्या में एक डीवीडी संस्करण जारी किया गया। 2 अक्टूबर 2007 को इसकी 40वीं वर्षगांठ मानाने के लिए फिल्म को एक बार फिर 2-डिस्क प्लेटिनम संस्करण डीवीडी के रूप में जारी किया गया। प्लेटिनम संस्करण पहली बार फिल्म को 1.75:1 वाइडस्क्रीन पहलू अनुपात में प्रस्तुत करता है। ब्रिटेन में यह पहली डिज़्नी रिलीज़ है जिसे "विशेष संस्करण" के बजाय "प्लेटिनम संस्करण" का दर्ज़ा मिला है।
आलोचनात्मक प्रतिक्रिया
द जंगल बुक को ढेर सारी सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं, जो निस्संदेह वॉल्ट के निधन से होने वाली उदासीन प्रतिक्रिया से प्रेरित थीं। टाइम पत्रिका ने ध्यान दिया कि फिल्म किपलिंग की कहानियों से दूर भटक गई थी, "किन्तु परिणाम अत्यंत सुन्दर है।..यह वॉल्ट डिज़्नी को याद रखने का सबसे खुशनुमा संभव तरीका है।" द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे "एक उत्तम कार्टून फीचर" बताया और लाइफ मैगज़ीन ने इसे "डम्बो के बाद अपनी तरह की सबसे बढ़िया चीज़" बताया।
जुडिथ क्राइस्ट से कुछ नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं, जिनके अनुसार फिल्म "मनोदशा या वातावरण से रहित" थी। वैराइटी की समीक्षा आम तौर पर सकारात्मक थी, लेकिन उन्होनें कहा कि "कहानी का बहाव अवरुद्ध है", तथा युवा दर्शक "किसी मौके पर कसमसा सकते हैं।"
पुरस्कार
1967 में फिल्म को अकादमी पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआऑस्कर डेटाबेस http://awardsdatabase.oscars.org/ampas_awards/DisplayMain.jsp?curTime=1215147249619:
सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए "द बेयर नेसेसिटीज़". (डॉक्टर डूलिटिल के "टॉक टू द एनिमल्स" के खिलाफ हार गया।
संगीत
फिल्म में आठ मूल गीत प्रदर्शित किये गए हैं:
"जंगल बुक ओवरचर" - (धुन)
"कर्नल हाथी'ज़ मार्च"- कर्नल हाथी, अन्य हाथी
"द बेयर नेसेसिटीज़" - बालू, मोगली
"आई वान्ना बी लाइक यू" - किंग लुई और बालू
"कर्नल हाथी'ज़ मार्च" (दोहराव) - कर्नल हाथी, अन्य हाथी
"ट्रस्ट इन मी" - का
"दैट्स व्हाट फ्रेंड्स आर फ़ोर" - गिद्ध, मोगली, शेर खान
"माई ऑन होम" - लड़की
"द बेयर नेसेसिटीज़ (दोहराव)" - बालू, बघीरा
लंबे समय से डिज़्नी के सहयोगी टेरी गिल्किसन को फिल्म के गाने लिखने के लिए लाया गया था। गिल्किसन ने कई पूरे गीत बनाए, किन्तु वॉल्ट डिज़्नी को लगा कि उनके प्रयास बहुत कमज़ोर थे। एक बार फिर से लिखने के लिए शेरमेन बंधुओं को इस शर्त पर लाया गया, कि वे रुडयार्ड किपलिंग की पुस्तक नहीं पढेंगे. गिल्किसन के काम का केवल कुछ भाग जो फिल्म के अंत तक बना रहा, वह उसकी उत्साहित करने वाली धुन "द बेयर नेसेसिटीज़" थी, जो फिल्म बनाने वाले दल के बाकी सदस्यों को पसंद आई."द बेर निसेसिटी: द मेकिंग ऑफ़ जंगल बुक", द जंगल बुक प्लैटिनम संस्करण डिस्क 2
गीत "ट्रस्ट इन मी" एक "लैंड ऑफ़ सैंड" नामक गीत पर आधारित है जो शेरमेन बंधुओं द्वारा मेरी पोप्पिंस के लिए लिखा गया था, लेकिन उसमे इस्तेमाल नहीं किया गया था।
"बेयर नेसेसिटीज़" के कुछ हिस्से को इसके 1990 के एक छोटे टीवी स्पिन ऑफ़ जंगल कब्स के थीम गीत के लिए रिमिक्स किया गया था।
एक दृश्य में जहां बघीरा गलती से यह सोच कर कि वह शेर खान द्वारा मारा गया है, बालू को श्रद्धांजलि देता है, पॉल जे. स्मिथ द्वारा ऑर्गन पर वॉल्ट डिज़्नी की पहली फिल्म स्नो व्हाईट एंड द सेवन ड्वार्फ्स के गीत की धुन सुनाई देती है। मूल रूप से इसका प्रयोग उस दृश्य में किया गया था जहां सात बौने स्नो व्हाईट को शीशे के ताबूत में डालने से पहले उसके बिस्तर के पास रोते हैं।
"वी आर योर फ्रेंड्स" को मूल रूप से रॉक एंड रोल गीत के रूप में लिया गया था, जो गिद्धों की चौकड़ी तथा मूल पात्र रॉकी गैंडे द्वारा गाया जाता है। गिद्धों की रूप रेखा मॉपटॉप ढंग के बालों तथा लिवरपुडलियन उच्चारण के साथ द बीटल्स के आधार पर तैयार की गई थी और जिसे बैंड द्वारा आवाज़ दी जानी थी, किन्तु उनके शेड्यूल की समस्याओं के कारण ऐसा नहीं हो सका। निर्माण के दौरान, पहले रॉकी को नकार दिया गया, बाद में डिज़्नी ने फैसला किया कि 60 के दशक की शैली वाले रॉकी के कारण गीत को पुराना समझा जा सकता है, जिससे "वी आर योर फ्रेंड्स" को एक नाई की दुकान पर चौकड़ी के रूप में बदला गया जो फिल्म में दिखाया गया।"लौस्ट कैरिक्टर: रॉकी द राइनो", द जंगल बुक प्लैटिनम संस्करण डिस्क 1 जॉर्ज सैंडर्स के उपलब्ध न होने के कारण द मेल्लोमेन के बिल ली ने शेर खान के हिस्से का गीत गाया.Richard Sherman The Jungle Book audio commentary The Jungle Book, Platinum Edition, Disc 1 2007
Classic Disney: 60 Years of Musical Magic को, इसमें शामिल है रेड डिस्क पर "कर्नल हाथी'ज़ मार्च, ब्लू डिस्क पर "द बेयर नेसेसिटीज़", ग्रीन डिस्क पर "आई वान्ना बी लाइक यू" और "ट्रस्ट इन मी", पर्पल डिस्क पर "दैट्स व्हाट फ्रेंड्स आर फॉर", तथा ओरेंज डिस्क पर "माई ऑन होम".
डिज़्नी'ज़ ग्रेटेस्ट हिट्स संग्रह में ब्लू डिस्क पर "आई वान्ना बी लाइक यू" और ग्रीन डिस्क पर "द बेयर नेसेसिटीज़" गीत भी शामिल हैं।
हटाए गए गीत
नीचे दिए गए सभी गीत टेरी गिल्किसन के मूल गीत थे।
"ब्रदर्स ऑल" - शुरूआती गीत
"द साँग ऑफ़ सियोनी" - भेड़ियों का झुण्ड
'मंकी सी, मंकी डू" - बंदर
"आई न्यू आई बिलाँग्ड टू हर" - मोगली
"इन अ डेज़ वर्क" - बालू, बघीरा
"द माइटी हन्टर्स" - शेर खान, बुल्डियो द हंटर
मोगली की कहानियों और फिल्म में अंतर
December 2008
जब वॉल्ट डिज्नी की कंपनी ने द जंगल बुक पढ़ी, तो उन्होनें इसे दर्शकों के लिए और अधिक अनुकूल बनाने का निर्णय कियाDecember 2008 और कहानी में बदलाव किए। यहां कुछ महत्वपूर्ण अंतर दिए गए हैं:
किताब में रामा सिर्फ पिता भेड़िया है। फिल्म में उसका नाम एक त्रुटि है; किताब में, रामा वास्तव में मोगली, जब वह मनुष्यों के गांव में रहता था, द्वारा हांके जाने वाले पशुओं के झुण्ड का एक बैल है।
पुस्तक में, भेड़िया पिता और रक्षा मोगली को ढूंढते हैं ना कि बघीरा, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है।
पुस्तक में, मोगली के चार भाई बहन थे। यहां फिल्म में उसके पांच भाई बहन थे।
पुस्तक में, बघीरा मोगली को बिगाड़ता है। फिल्म में वह अधिक गंभीर है।
पुस्तक में, शेर खान मोगली और पशुओं के झुण्ड द्वारा मारा जाता है। फिल्म में, वह मरता नहीं बल्कि भाग जाता है और अपनी पूंछ से जलती हुई शाखा को हटाने की कोशिश करता है।
फिल्म में, बालू को एक मजाकिए, मूर्ख भालू के रूप में चित्रित किया गया है जो मोगली का अत्यधिक ध्यान रखता है। पुस्तक में वह आलसी, गंभीर भालू है, जिसने मोगली को जंगल के कानून सिखाए.
पुस्तक में, का मोगली का करीबी मित्र है जो उसे बंदरों से बचाता है और उसे सुनहरी अंकुस के बारे में बताता है और लाल कुत्तों से लड़ने में सहायता करता है। फिल्म में, वह एक छोटा सा शत्रु है जो मोगली को खाना चाहता है।
फिल्म में, का उसकी आंखों को सम्मोहित कर लेता है। लेकिन पुस्तक में, का एक नृत्य द्वारा सम्मोहित करता है जिसका प्रभाव मोगली को छोड़ कर बाकी सभी पर पड़ता है।
पुस्तक में, हाथी जंगल का एक बुद्धिमान शासक है, जबकि फिल्म में वह एक गर्वित युद्ध हाथी है जो अक्सर भूल जाता है।
पुस्तक में, हाथी के तीन बच्चे हैं, लेकिन कोई पत्नी नहीं है। फिल्म में, उसका केवल एक ही बच्चा जूनियर, एक पत्नी विनिफ्रेड और बराबर संख्या में नर और मादा सदस्यों का झुण्ड है।
फिल्म में, बंदरों पर शासन एक राजा किंग लुई द्वारा किया जाता है, जबकि पुस्तक में वे मोगली को अपना राजा बनाते हैं। पुस्तक में बन्दर और अधिक भयावह पात्र हैं, जबकि फिल्म में वे मोगली और बालू के मित्र हैं।
पुस्तक में गिद्ध भी मौजूद नहीं हैं। वे मूल पात्र थे जिन्हें द बीटल्स जैसा दिखने के लिए बनाया गया था। केवल एक पक्षी, चील द काइट, जो पुस्तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, फिल्म से नदारद है।
फिल्म से अनुपस्थित होने वाला एक और चरित्र तबाकी सियार है। पुस्तक में, शेर खान का एक सहायक है जो कि एक पागल कायर सियार है जो बचेखुचे खाने तथा दूसरी वस्तुओं के लिए दूसरों के घरों को साफ़ करता है।
पुस्तक में भेड़िये एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिल्म में, भेड़िये केवल कहानी की शुरुआत में ही हैं।
पुस्तक में, मोगली अपने पालक भेड़िये भाई की तरह मांस खाता है। फिल्म में, वह बालू और राजा लुई की तरह फल खाता है।
पुस्तक में, मोगली को लगता है कि उसे मनुष्यों के गांव में वापिस जाना चाहिए। फिल्म में, वह फिल्म के अंत तक जंगल में रहने की इच्छा व्यक्त करता है।
पुस्तक में ऐसी कोई लड़की नहीं है जो गांव में आने के लिए मोगली को फुसलाती है। पुस्तक में, मेस्सुआ नामक एक मुख्य महिला पात्र है जो मोगली को गोद लेती है।
विरासत
फिल्म के सीमित बजट के कारण बाद में द जंगल बुक के तत्वों का पुनर्नवीनीकरण डिज़्नी फीचर फिल्म रॉबिन हुड में किया गया था, जैसे लिटिल जॉन के लिए बालू का प्रेरणा बनना (जो ना केवल एक भालू था, बल्कि उसे फिल हैरिस द्वारा आवाज़ दी गयी थी)। विशेष रूप से, बालू और राजा लुई के बीच नृत्य अनुक्रम की नक़ल लिटिल जॉन और लेडी क्लक के नृत्य में की गई थी।टून ऑफ़ अ काइंड https://web.archive.org/web/20110606152938/http://www.thesun.co.uk/sol/homepage/news/article2386685.ece 6 जून 2011 , द सन, 21 अप्रैल 2009
1990-91 की एनिमेटेड श्रृंखला टेलस्पिन में कई चरित्र प्रकट हुए. 1996 और 1998 के बीच टीवी श्रृंखला जंगल कब्स ने बालू, हठी, बघीरा, लुई, का और शेर खान की कहानियां दिखाईं, जब वे बच्चे थे।
डिज़्नी ने बाद में फिल्म का लाइव-एक्शन रीमेक बनाया, जो अधिक वयस्क विषयों के साथ एक वास्तविक एक्शन-एडवेंचर फिल्म थी। 1994 में जारी हुई फिल्म अपने एनिमेटेड समकक्ष की अपेक्षा किताब से और अधिक अलग है, किन्तु फिर भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
दो वीडियोगेम फिल्म पर आधारित हैं: 1993-94 में मास्टर सिस्टम, मेगा ड्राइव, गेम गियर, सुपर एनईएस (NES), गेम ब्वाय और पीसी (PC) के लिए द जंगल बुक को एक प्लेटफोर्मर के रूप में जारी किया गया था। बाद में 2003 में गेम ब्वाय एडवांस संस्करण जारी किया गया। द जंगल बुक ग्रूव पार्टी एक डांस मैट गेम थी जिसे 2000 में प्लेस्टेशन और प्लेस्टेशन 2 के लिए जारी किया गया था। का और शेर खान एक अन्य डिज़्नी वीडियो गेम क्वैकशॉट में भी एक छोटी भूमिका में दिखे. फिल्म पर आधारित एक दुनिया को मूल रूप से किंगडम हर्ट्स में दिखाया जाना था लेकिन टार्ज़न में गहरे जंगल की दुनिया से समानता होने के कारण ऐसा नहीं किया गया। ऐसी कुछ अटकलें हैं कि नष्ट दुनिया के प्लेस्टेशन पोर्टेबल वीडियो गेम का अंग्रेजी स्थानीयकरण Kingdom Hearts: Birth by Sleep दिखाया जाएगा.
14 फ़रवरी 2003 को ऑस्ट्रलिया में डिज़्नी टून स्टूडियो ने द जंगल बुक 2 के नाम से 1967 क्लासिक की एक उत्तरकथा जारी की, जिसमे मोगली मनुष्यों के उस गांव से, जिसमे वह फिल्म के अंत में लौटता है, अपने जानवर दोस्तों से मिलने के लिए भाग जाता है, वह शेर खान का सामना होने से पैदा होने होने वाले खतरे से अनजान है जो शुरू में शर्मिंदा होने के कारण उसे मारने के लिए पहले से अधिक प्रतिबद्ध है। आलोचकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद दुनिया भर 136 मिलियन डॉलर कमा कर, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल थी।
फिल्म के जारी होने के बाद से ही फिल्म के कई पात्र हाउस ऑफ़ माउस, द लायन किंग 1½, हू फ्रेम्ड रोजर रैबिट और अलादीन तथा द किंग ऑफ़ थीव्स में दिखाई दिए हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक वेबसाइट
36 The Jungle Book
0061852 The Jungle Book
1031385-jungle_book The Jungle Book
डॉन मार्क्स्टिन टूनोपीडिया: द जंगल बुक
श्रेणी:1967 की फिल्में
श्रेणी:बच्चों की काल्पनिक फिल्में
श्रेणी:1960 के साहसिक फिल्में
श्रेणी:अमेरिकी एनिमेटेड फ़िल्में
श्रेणी:डिज्नी की एनिमेटेड सुविधाओं का कैनन
श्रेणी:डिज्नी फिल्में
श्रेणी:मानवरूपी पात्रों को दर्शाने वाली फ़िल्में
श्रेणी:जंगल बुक फिल्में
श्रेणी:अंगरेजी-भाषा की फिल्में