Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमरगांगेय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शाकंभरी के चाहमान राजा 1164 ई० – 1165 ई० चौहान वंश विग्रहराज चतुर्थ पृथ्वीराज द्वितीय अमरगांगेय (राज्यकाल ११६४ ई० - ११६५ ई०) चाहमान राजवंश के एक राजा थे जिन्हें अपरगांगेय के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने वर्तमान राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों पर शासन किया। अमरगांगेय चाहमान राजा विग्रहराज चतुर्थ के पुत्र थे। ऐसा प्रतीत होता है कि जब वह सिंहासन पर बैठा तो अल्पवयस्क था। उसने बहुत कम समय के लिए शासन किया।R. B. Singh 1964 153 उनके बाद उनके चचेरे भाई पृथ्वीराज द्वितीय राजा बने , जो विग्रहराज के भाई जगद्देव के पुत्र थे। धोड़ के रूठी रानी मंदिर में पाए गए एक शिलालेख के अनुसार, पृथ्वीराज ने शकंभरी के राजा को हराया था। यह इंगित करता है कि पृथ्वीराज ने अमरगंगेय को सिंहासन से उतार दिया, और स्वयं राजा बन गए।R. B. Singh 1964 154 15वीं शताब्दी के कश्मीरी इतिहासकार जोनराज के अनुसार, अमरगांगेय अविवाहित ही मर गये थे।Dasharatha Sharma 1959 65 सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय राजा श्रेणी:शाकंभरी के चाहमान श्रेणी:१२वीं शताब्दी के भारतीय शासक