411 REFERENCE · Wikipedia
सोन घड़ियाल अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सचिन पाठक के अनुशार _सोन घड़ियाल अभयारण्य मध्य प्रदेश के सीधी ज़िला में स्थित एक जीव अभ्यारण्य है। यह भारत के कुछ स्थानों में से एक है जहाँ घड़ियालो को उनके प्राकृतिक आवास में देखा जा सकता हैं। यह अभयारण्य घड़ियाल के संरक्षण के लिए समर्पित है, जिसे दुनिया में सबसे लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक माना जाता है। सोन नदी पर केन्द्रित होने के कारण इस अभयारण्य का नाम यहां से लिया गया है। वास्तव में, इन जंगलों में रहने वाली वन्यजीव प्रजातियां अपने अस्तित्व के लिए नदी पर बहुत कुछ निर्भर करती हैं।सोन घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य https://wildtrails.in/son-gharial-wildlife-sanctuary/ wildtrails.in वाइल्डट्रेल्स 28 अप्रैल 2020 en 23 सितम्बर 2017 7 अगस्त 2020 https://web.archive.org/web/20200807114450/https://wildtrails.in/son-gharial-wildlife-sanctuary/ dead
विवरण
अभयारण्य की स्थापना 1981 में वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 18 (1) के प्रावधान के तहत की गई थी।http://archived.greentribunal.gov.in/Display_file_judgement.aspx?ID=30044&type=2 ग्रीन ट्रिब्युनल archived.greentribunal.gov.in ग्रीन ट्रिब्युनल 28 अप्रैल 2020 en यह कुल 209 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 161 लंबी सोन नदी, 23 किलोमीटर बनास और 26 किमी गोपद नदी क्षेत्र शामिल है। अभयारण्य में नदी की पूरी लंबाई के दोनों तरफ की 200 मीटर चौड़ी पट्टी भी शामिल है।Son Gharial Wildlife Sanctuary http://overindia.com/madhya-pradesh/son-gharial-wildlife-sanctuary/ India Travel Guide 28 अप्रैल 2020 18 जुलाई 2010 https://web.archive.org/web/20150413132545/http://overindia.com/madhya-pradesh/son-gharial-wildlife-sanctuary/ 13 अप्रैल 2015 dead यहाँ पाये जाने वाले मुख्य जलीय जीवों में घड़ियाल, मगरमच्छ, और कछुआ शामिल हैं।
संयोजन
अभ्यारण्य का मुख्यालय सीधी ज़िला में स्थित है। निकटतम रेलवे स्टेशन रीवा में है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के माध्यम से सीधी के पश्चिम में लगभग 100 किमी दूर स्थित है। निकटतम हवाई अड्डा इलाहाबाद में है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के माध्यम से सीधी के उत्तर में लगभग 200 किमी दूर स्थित है।
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:मध्य प्रदेश का पर्यावरण
श्रेणी:मध्य प्रदेश में पर्यटन आकर्षण