Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ट्रैक और फील्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ट्रैक और फील्ड Track_and_field_stadium.jpg ट्रैक और फील्ड स्टेडियम का एक भाग नहीं हाँ खेल हाँ ट्रैक और फील्ड (Track and field) एक खेल है जिसमें दौड़, कूद और फेंकने से सम्बंधित योग्यता वाले खिलाड़ी प्रतिभागी होते हैं। ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स (खेल) का हिस्सा है और आम तौर पर स्टेडियम में आयोजित किया जाता है। दौड़ने के लिए ट्रैक या मैदान के बीच में खेलों का आयोजन किया जाता है। वे सभी एथलेटिक्स खेल जो ट्रैक और फील्ड पर नहीं खेले जाते या आयोजित नहीं किए जाते, स्टेडियम के बाहर खेले जाते हैं। क्रॉस कंट्री दौड़, रोड रनिंग, मैराथन, रेसवॉकिंग आदि स्टेडियम के बाहर आयोजित किए जाते हैं।http://www.scholastic.com/teachers/article/track-and-field Track and Field स्कोलस्टिक 9 अक्टूबर 2023 3 नवम्बर 2019 https://web.archive.org/web/20191103160011/https://www.scholastic.com/teachers/articles/teaching-content/track-and-field/ live दौड़ संबंधी स्पर्धाएँ, जिनमें स्प्रिंट (दौड़), मध्यम और लंबी दूरी की दौड़, रेसवॉकिंग और बाधा दौड़ शामिल हैं, वह एथलीट जीतता है जो इसे सबसे कम समय में पूरा करता है। कूदने और फेंकने की स्पर्धाएं वे लोग जीतते हैं जो सबसे अधिक दूरी या ऊंचाई हासिल करते हैं। कूदने की स्पर्धाओं में सामान्यतः लंबी कूद, ट्रिपल जंप, ऊँची कूद और पोल वॉल्ट आदि शामिल हैं। फेंकने की स्पर्धाओं में शॉटपुट, भाला, डिस्कस और हैमर आदि शामिल हैं। इनके साथ ही कुछ "संयुक्त-स्पर्धाएँ" या "बहु-स्पर्धाएँ" भी होती हैं, जैसे कि पेंटाथलॉन जिसमें पांच स्पर्धाएँ, हेप्टाथलॉन जिसमें सात स्पर्धाएँ, और डेकाथलॉन जिसमें दस स्पर्धाएँ शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में, ट्रैक और फील्ड शब्द का आशय पूरी तरह से ट्रैक-आधारित स्पर्धाओं के बजाय अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं, जैसे क्रॉस कंट्री, मैराथन और रोड रनिंग से संबद्ध हो सकता है। इतिहास thumb|upright|एक दौड़ प्रतियोगिता का चित्रण करते हुए 500 ई॰पू॰ का एक यूनानी गुलदान ट्रैक और फील्ड खेल की जड़ें मानव प्रागितिहास में मौजूद हैं। ट्रैक और फील्ड शैली की प्रतियोगिताएँ सभी खेल प्रतियोगिताओं में सबसे पुरानी हैं, क्योंकि दौड़ना, कूदना और फेंकना मानव शारीरिक अभिव्यक्ति के स्वाभाविक और सार्वभौमिक रूप हैं। किसी खेल उत्सव में आयोजित ट्रैक और फील्ड कार्यक्रमों का पहला दर्ज उदाहरण प्राचीन ओलंपिक खेल हैं। 776 ईसा पूर्व में ओलंपिया, यूनान में हुए पहले खेलों में केवल एक प्रतियोगिता, स्टेडियन (दौड़), में भाग लिया गया था।Stephen Instone The Olympics: Ancient versus Modern (ओलंपिक्स : प्राचीन बनाम आधुनिक) http://www.bbc.co.uk/history/ancient/greeks/greek_olympics_01.shtml 14 अक्टूबर 2023 बीबीसी (BBC) https://web.archive.org/web/20191202064634/http://www.bbc.co.uk/history/ancient/greeks/greek_olympics_01.shtml#two 2 दिसंबर 2019 अंग्रेज़ी स्पर्धाएँ ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं को तीन व्यापक श्रेणियों में विभाजित किया गया है : ट्रैक, फील्ड और संयुक्त स्पर्धा।Track and Field https://www.topendsports.com/sport/list/track-and-field.htm# 14 अक्टूबर 2023 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Athletics वर्ल्ड एथलेटिक्स (आधिकारिक वेबसाइट) यूएसए ट्रैक एंड फील्ड (आधिकारिक वेबसाइट) श्रेणी:वैयक्तिक खेल श्रेणी:एथलेटिक्स