Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संवेद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|मानव के पाँच मुख्य संवेदी अंग (इन्द्रियाँ) thumb|शार्क में विद्युत् क्षेत्र (ऍलॅक्ट्रिक फ़ील्ड) में परिवर्तन भांपने का इन्द्रियबोध होता है जिसका इस्तेमाल वह अपना ग्रास पकड़ने के लिए करती है संवेद या इन्द्रियबोध (Sense) उन शारीरिक क्षमताओं को कहते हैं जिनसे प्राप्त हुए ज्ञान से किसी जीव को अपने वातावरण का बोध होता है। मनुष्यों में पाँच प्रमुख संवेदी अंग (इन्द्रियाँ) माने जाते हैं — देखना (आँखों से), सुनना (कानों से), छूना (त्वचा से), सूंघना (नाक से) और स्वाद लेना (जीभ से)।https://www.britannica.com/science/sense-physiology Sense Encyclopaedia Britannica 13 मई 2026 किन्तु मनुष्य में इनके अतिरिक्त भी कई प्रकार के संवेदन ग्रहण करने की क्षमता होती है, जैसे ताप, संतुलन, दर्द और शरीर की स्थिति का बोध।https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK279408/ Human Sensory Reception NCBI Bookshelf 13 मई 2026 अन्य जीवों में भी विशिष्ट प्रकार की इन्द्रिय प्रणालियाँ पाई जाती हैं। कुछ मछलियों में पानी के दबाव में परिवर्तन को महसूस करने की क्षमता होती है, जिससे वे आसपास की गतिविधियों का अनुमान लगा लेती हैं।https://www.britannica.com/science/lateral-line-system Lateral line system Encyclopaedia Britannica 13 मई 2026 कुछ जीव जल अथवा वातावरण में विद्युत् क्षेत्र और चुम्बकीय क्षेत्रों में परिवर्तन को भी भांप सकते हैं, जो शिकार खोजने या दिशा निर्धारित करने में सहायक होता है।https://www.nationalgeographic.com/animals/article/sharks-electric-fields-sense How Sharks Sense Electric Fields National Geographic 13 मई 2026 संवेद और अवगम में अंतर जैसे ही इन्द्रियाँ अपने वातावरण में किसी वस्तु के बारे में जानकारी प्राप्त करती हैं, उस वस्तु का शारीरिक रूप से "इन्द्रियबोध" हो जाता है। इस अवस्था में मस्तिष्क ने अभी उस जानकारी का अर्थ नहीं निकाला होता। जब मस्तिष्क उस जानकारी की व्याख्या करके उसे पहचानता है, तो उसे अवगम (Perception) कहा जाता है।https://www.britannica.com/science/perception Perception Encyclopaedia Britannica 13 मई 2026 मस्तिष्क की कुछ चोटों और रोगों में व्यक्ति वस्तुओं को देख तो सकता है, किन्तु उन्हें पहचान नहीं पाता। उदाहरण के लिए "विज़ुअल ऐग्नोज़िया" नामक रोग में व्यक्ति किसी वस्तु का आकार और विवरण बता सकता है, लेकिन उसकी पहचान नहीं कर पाता। जैसे वह घोड़ा देखकर उसका चित्र बना सकता है, पर यह नहीं समझ पाता कि वह घोड़ा है। इसका कारण यह है कि ऐसे व्यक्तियों में इन्द्रियबोध सामान्य रहता है, लेकिन अवगम की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है।https://www.britannica.com/science/agnosia Agnosia Encyclopaedia Britannica 13 मई 2026 प्रकार मनुष्यों में सामान्यतः निम्न प्रमुख संवेद माने जाते हैं: दृष्टि (देखना) श्रवण (सुनना) स्पर्श घ्राण (सूंघना) स्वाद ताप का बोध संतुलन बोध दर्द का बोध इन्हें भी देखें अवगम मस्तिष्क इन्द्रिय मनोविज्ञान सन्दर्भ श्रेणी:मनोविज्ञान श्रेणी:बोध श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना *