411 REFERENCE · Wikipedia
एयर बाल्टिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ए एस एयर बॉल्टिक कॉर्पोरेशन, एयर बाल्टिक के रूप मे संचालित, लॅट्विया की राजकीय विमान सेवा है. एक निम्न श्रेणी वाली इस विमान सेवा का मुख्य आधार स्थान रिगा इंटरनॅशनल एयरपोर्ट पर है और इसका मुख्य कार्यालय लॅट्विया की राजधानी रिगा के मारूपीए म्यूनिसिपॅलिटी मे स्थित रिगा इंटरनॅशनल एयरपोर्ट मे है। "एयरबाल्टिक इन रिगा https://web.archive.org/web/20100127040058/http://www.airbaltic.com/public/offices_and_representatives.html 27 जनवरी 2010 ." एयरबाल्टिक. रेट्रिएवेद ऑन १६ जनुअरी २०१०."एयर बाल्टिक कॉर्पोरेशन ए स रजिस्ट्रेशन नंबर: ४०००३२४५७५२ एडमिनिस्ट्रेशन रिगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मरुपेस काउंटी, ल वी -१०५३, लाटविया" ३० नवंबर २०११ के बाद से ही यह पूर्ण रूप से सरकारी नियंत्रण वाली विमान सेवा है। एयर लिटुआनईका और एसटोनियन एयर के क्रमशः जून और नवंबर २०१५ मे बंद हो जाने क बाद यह (नोर्दिका के साथ) बाल्टिक देशो की केवल दो बची हुई राजकीय विमान सेवायों मे से एक है.
इतिहास
आरंभिक इतिहास
इसकी स्थापना २८ अगस्त १९९५ को सकॅनडिनेवियन एयरलाइन्स (एस.ए.एस.) और लॅट्विया सरकार के मध्य एक संयुक्त उद्यम के रूप मे हुई थी. इसकी औपचारिक संचालन १ अक्तूबर १९९४ से शुरू हुआ जब एयर बाल्टिक के पहले विमान - एक साब ३४०- को रिगा एयरपोर्ट मे उतरा गया और इसी दिन एयर बाल्टिक ने अपनी पहली यात्री सेवा भी शुरू कर दी। http://www.airbaltic.com/public/company_history.html कंपनी इतिहास एयरबाल्टिक.कॉम ३ अगस्त २०१६ https://web.archive.org/web/20130601121148/http://www.airbaltic.com/public/company_history.html 1 जून 2013 live
१९९६ मे एयर बाल्टिक का पहला एव्रो आर जे ७० विमान सेवारत हुआ और यह सकॅनडिनेवियन एयरलाइन्स के फ्रीक्वेंट फ्लाइयर क्लब का एक साझेदार बना. १९९७ मे इसके मालवाहक सेवा की शुरुआत हुई और
१९९८ मे इसका पहला फॉक ५० विमान बेड़े मे शामिल किया गया.
१९९९ मे एयर बाल्टिक एक जॉइंट स्टॉक कंपनी बन गयी. इससे पहले यह एक लिमिटेड लाइयबिलिटी कंपनी के रूप मे कार्यरत थी. "कंपनी इतिहास https://web.archive.org/web/20130601121148/http://www.airbaltic.com/public/company_history.html 1 जून 2013 ." एयरबाल्टिक. रेट्रिएवेद ऑन २२ नवम्बर २०११. इसी साल सभी साब 340 विमानो को फॉक ५० से बदल दिया गया। सितंबर १९९९ मे यह एयरलाइन युरोपियन एवियेशन ऑपरेटिंग स्टँडर्ड्स का पूर्ण रूप से पालन करने लगा. एयर बाल्टिक ने नये सहस्राब्दी का स्वागत नये गणवेश (यूनिफॉर्म) के साथ किया और रिगा एयरपोर्ट पर एक मालवाहक केंद्र भी काम करने लगा.
२००३ मे इसके उड़ान दस्ते मे पहला बोयिंग ७३७-५०० विमान शामिल किया गया और १ जनवरी २००४ से एयर बाल्टिक ने लितुयेनिया की राजधानी विलिनीऊस से पाँच गंतव्यों के लिए सेवाएँ शुरू कर दी.
एयर बाल्टिक http://www.cleartrip.com/flight-booking/air-baltic-airlines.html एयर बाल्टिक उड़ान अनुसूची के बारे में क्लेरट्रिप.कॉम ३ अगस्त २०१६ 21 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191221164154/https://www.cleartrip.com/flight-booking/air-baltic-airlines.html dead का एस.ए.एस. के साथ गहरा रिश्ता है और यह एस.ए.एस. के आधार केंद्रो कोपेनहेगन, ओस्लो और स्टॉकहोल्म के लिए नियमित रूप से उड़ाने संचालित करता है. पूर्व मे एयर बाल्टिक एस.ए.एस. के फ्रीक्वेंट फ्लाइयर प्रोग्राम यूरो बोनस का भी भागीदार था पर अब इसने पिन्स के नाम से अपना खुद का प्रोग्राम शुरू कर दिया. एयर बाल्टिक कुछ उत्पाद और सेवाएँ - जैसे कि समन्वित समय सारिणी और साझा एयरपोर्ट लाउंजस - अब भी एस.ए.एस. के साथ साझा करती है. एयर बाल्टिक एयरलाइन्स के किसी भी गठबंधन का सदस्य नही है परंतु स्टार अलाइयेन्स के कई सदस्यों से साथ कुछ दूसरे एयरलाइन्स के साथ भी इसका कोडशेयर समझौता है.
एस.ए.एस. द्वारा मे एयर बाल्टिक अपनी भागीदारी का बेचा जाना
२००९ मे एस.ए.एस. ने एयर बाल्टिक मे अपनी संपूर्ण भागीदारी (४७.२%) बल्तीजस अवीसिजास स्यस्टमस लिमिटेड (बी. ए. एस.) को १४ मिलियन लाट मे बेच दी. दिसंबर २०१० तक बी. ए. एस। बररटल्ट फ्लिक (चेयरमैन और सी. ई. ओ.) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी थी पर बाद मे इसकी ५०% भागीदारी बहामास मे पंजीकृत टॉरस असेट मॅनेज्मेंट फंड लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी गयी।
२०११ से शुरू होने वाली आर्थिक समस्याएँ
२०११ मे एयर बाल्टिक ने अपने बढ़े हुए घाटे की पूर्ति के लिए ६० मिलियन लाट के ऋण की माँग http://www.baltictimes.com/news/articles/29348/ एयरबाल्टिक इन नीड ऑफ़ मैसिव इन्वेस्टमेंट अस लॉसेस माउंट बॉटिकटिमेस.कॉम २०११-०८-१९ ३ अगस्त २०१६ https://web.archive.org/web/20150923191828/http://www.baltictimes.com/news/articles/29348/ 23 सितंबर 2015 dead की और इस कारण इसके आर्थिक स्थायित्व पर सवाल उठने लगे। इसका नाम राजनैतिक विवादों से भी जोड़ा गया। सितंबर २०११ मे मध्य मे एयर बाल्टिक ने पूरी तरह से बंद हो जाने के डर से अपने आधे कर्मचारियों की छुट्टी कर दी और एक महीने मे करीब ७०० उड़ाने रद्द कर दी। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि कुछ अज्ञात निवेशक ५९,११० शेयर के लिए करीब ९ मिलियन यूरो के निवेश के लिए तैयार हैं। पर दिसंबर २०११ मे इन सारी संभावनाओ को खारिज करते हुए और लातविया सरकार ने अपनी-अपनी भागीदारी के अनुसार मे करीब १०० मिलियन लाट के पुनः निवेश की घोषणा की. अल्ला पेट्रोवा http://www.baltic-course.com/eng/transport/?doc=46654 एग्रीमेंट ऑफिशियली साइंड ऑन बेल आउट ऑफ़ एयरबाल्टिक बाल्टिक-कोर्स.कॉम २०१२-१०-१७ ३ अगस्त २०१६ https://web.archive.org/web/20160629054738/http://www.baltic-course.com/eng/transport/?doc=46654 29 जून 2016 dead इस समझौते की शर्तों के अधीन बररटल्ट फ्लिक एयर बाल्टिक के प्रेसीडेंट और सी. ई. ओ. के अपने दीर्घ-कालिक पद से हट गये और हंगेरियन एयरलाइन मालेव के पूर्व सी. ई. ओ मार्टिन गाउस के एयर बाल्टिक नये सी. ई. ओ. बने।
२२ जुलाइ २०१४ को एयर बाल्टिक ऑनलाइन बुकिंग के लिए बीटकोइन स्वीकार करने वाली विश्व की पहली एयरलाइन्स बन गयी।
विमान दस्ता
अप्रैल २०१६ की जानकारी के अनुसार एयर बाल्टिक के पास निम्नलिखित २४ विमान उपलब्ध थे। http://www.ch-aviation.ch/portal/airline.php?cha=BT एयरबाल्टिक–सी एच-एविएशन 3 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20130928010854/http://www.ch-aviation.ch/portal/airline.php?cha=BT 28 सितंबर 2013 dead
बोयिंग ७३७-३०० - ७
बोयिंग ७३७-५०० - ५
बाँबर्डियर डैश ८ क्यू ४०० नेक्स्ट जेन - १२
इसके अलावा एयर बाल्टिक ने २० बाँबर्डियर सी एस ३०० विमानो का ऑर्डर भी दे रखा था।
सन्दर्भ
श्रेणी:एयरो क्लब