411 REFERENCE · Wikipedia
डेड साइलेंस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेड साइलेंस डेड साइलेंस.jpeg 200px डेड साइलेंस का एक पोस्टर जेम्स वैन मार्क बर्गग्रेग होफ़मनऔरेन कौलेस ले व्हेनल रायन क्वांटनडौनी वह्लबर्गएंबर वैलेटाबोब गुंटनमाइकल फैयरमैनजुडिथ राबर्ट्स चार्ली क्लौसर जोन आर. लियोनैटी माइकल न्यु युनिवर्सल पिक्चर्स १६ मार्च २००७ (अमेरिका) ६ जुलाई २००७ (ब्रिटेन) ९१ मिनट अमेरिका अंग्रेजी़ २ करोड़ डॉलर अनुमानित
डेड साइलेंस (अंग्रेजी़: Dead Silence) वर्ष २००७ में जेम्स वैन और ले व्हेनल द्वारा निर्मित एक डरावना चलचित्र है। आरंभ में चलचित्र के कई और शीर्षक सुझाए गए जैसे श्श्श्श...... एंड साइलेंस और द डॉल एंड मेरी शा। प्रमुख भुमिका में हैं रायन क्वांटन जिनकी भुमिका जेमी एशन की है। इसके अतिरिक्त डौनी वह्लबर्ग जो एक जासूस की भुमिका निभा रहें हैं और जुडिथ राबर्ट्स जो मेरी शा बनी हैं। १६ मार्च २००७ को चलचित्र पूरे अमेरिका में जारी किया गया और २६ जून २००७ को इसके डीवीडी और एचडी डीवीडी जारी किये गए। कुल मिलाकर, चलचित्र के तीन संस्करण हैं: संपादित, आर (R) श्रेणी निर्धारित और पूरा (असंपादित) संकरण। इसे बनाने में कुल ६ महीने और १७ दिन लगे।
पटकथा
जेमी एशन को एक डरावनी रहस्यमई कठपुतली डाक द्वारा मिलती है और उसे ये लगता है कि इसमें कुछ असामान्य सी बात है। जब वह रात के खाने के लिए अपने अपार्टमेंट से बाहर जाता है तो, उसकी पत्नी, लीजा़, उस कठपुतली को जेमी को डराने के लिये तैयार करती है। अचानक घर में सबकुछ शांत हो जाता है और लीजां पर कोई हमला करता है। जब जेमी वापस लौटता है तो अपनी पत्नी को मृत पाता है और उसकी जीभ भी उखडी़ हुई होती है।
बाहरी कड़ियाँ
डेड साइलेंस आधिकारिक वेब्साइट।
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:हॉलीवुड चलचित्र