411 REFERENCE · Wikipedia
मुरली मनोहर जोशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुरली मनोहर जोशी Murli Manohar Joshi MP.jpg 1934 1 5 y नैनीताल, ब्रिटिश भारत भारत के गृह मंत्री 16 मई 1996 1 जून 1996 शंकरराव चव्हाण ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार 1998-2004 विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार 19 मई 1999 – 22 मई 2004 अमित सिबल सांसद, लोक सभा कानपुर 2014 श्रीप्रकाश जायसवाल वाराणसी 2009-2014 डॉ. राजेश कुमार मिश्रा नरेन्द्र मोदी इलाहाबाद 1996-2004 सरोज दुबे कुंवर रेवती रमन सिंह अल्मोड़ा 1977–1985 नरेन्द्र सिंह बिष्ट हरीश रावत भारतीय जनता पार्टी तरला जोशी इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारतीय MurliManoharJoshi.jpg निवेदिता जोशी प्रियमवदा
डॉ॰ मुरली मनोहर जोशी, भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासनकाल में वे भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री थे। http://drmmjoshi.in/ Dr. Murli Manohar Joshi - BJP | Kanpur Elections 2014 Drmmjoshi.in 2014-07-15 https://web.archive.org/web/20140227201916/http://drmmjoshi.in/ 27 फ़रवरी 2014 dead
जीवनी
मुरली मनोहर जोशी जी का जन्म ५ जनवरी सन् १९३४ को दिल्ली में हुआ था। उनका पैतृक निवास-स्थान वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में है। उन्होंने अपना एम॰एस॰सी॰ इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया जहाँ प्राध्यापक राजेन्द्र सिंह उनके एक शिक्षक थे। यहीं से उन्होंने अपनी डॉक्टोरेट की उपाधि भी अर्जित की। उनका शोधपत्र स्पेक्ट्रोस्कोपी पर था। अपना शोधपत्र हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करने वाले वे प्रथम शोधार्थी हैं। बाद में वे राष्ट्रीय राजनीति में आ गये।
२०१४ के लोकसभा चुनाव में वे उत्तर प्रदेश के कानपुर से सांसद हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी का जन्म 5 जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ।
उन्होंने अपनी स्नातक डिग्री मेरठ कॉलेज तथा स्नातकोत्तर डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की, उन्होंने भौतिकी में शोध कार्य किया और इस शोध कार्य को हिंदी में प्रकाशित किया।
अपनी युवावस्था में डॉ॰ जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और गौ रक्षा संबंधी आंदोलनों में भागीदारी की।
1980 में डॉ. जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में अपना सहयोग दिया और इसके अध्यक्ष बनें।
डॉ. जोशी तीन बार इलाहाबाद के विधायक रहे। और इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 15वीं लोकसभा में उन्होंने वाराणसी से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की।
1996 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार 13 दिनों के लिए बनी थी, उस दौरान डॉ॰ जोशी ने गृह मंत्री का पदभार संभाला था। 15वीं लोकसभा के कार्यकाल में 1 मई 2010 को उन्हें लोक लेखांकन समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
पुरस्कार
पद्म विभूषण (2017)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Category:Murli Manohar Joshi
डॉ॰ मुरली मनोहर जोशी (वेबदुनिया)
डॉ मुरली मनोहर जोशी का ब्लाग
BJP profile of M.M. Joshi
राजनीति में संस्कृति के दूत: डॉ॰ जोशी
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारत के गृह मंत्री
श्रेणी:१५वीं लोकसभा के सदस्य
श्रेणी:१६वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष
श्रेणी:1934 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:नैनीताल के लोग