Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओकी द्वीपसमूह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|ओकी द्वीपसमूह ओकी द्वीपसमूह (Oki Islands (隠岐諸島 Oki-shotō?, or 隠岐群島 Oki-guntō)) शिमाने द्वीपसमूह के अंग हैं जो जापान के अधिकार में हैं। इनमें एक बड़ा द्वीप है जिसे 'डोगो' कहते हैं तथा तीन छोटे-छोटे द्वीप, चिबूरीशिमा, निशीनोशिमा और नाकानोशिमा हैं जिन्हें सामूहिक रूप से 'डोज़िन' कहा जाता है। इनका कुल क्षेत्रफल ३४६.१ वर्ग किलोमीटर है। कुल तटीय लंबाई १३० मील है। डोगो द्वीप का प्रमुख नगर सैगो है जो शिमाने द्वीप के सकाई बंदरगाह से ४० मील दूर है। 'ओकी-नो-शिमा' का अर्थ है 'दूर के द्वीप'। इनकी जापानी इतिहास में बड़ा महत्वपूर्ण स्थान रहा है। श्रेणी:जापान का भूगोल