Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द ब्लफ़ (2026 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

द ब्लफ़ प्रचार पोस्टर फ्रैंक ई॰ फ्लावर्स जौ बैलारिनी फ्रैंक ई. फ्लावर्स जौ रूसो एंथनी रूसो एंजेला रूसो-ओटस्टॉट माइकल डिस्को प्रियंका चोपड़ा सिसली सलदाना मारियल सलदाना प्रियंका चोपड़ा कार्ल अर्बन इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा साफ़िया ओकले-ग्रीन टेमुएरा मॉरिसन ग्रेग बाल्डी लिसा लासेक हेनरी जैकमैन एजीबीओ सिनेस्टार पिक्चर्स बिग इंडी पिक्चर्स पर्पल पेबल पिक्चर्स अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज (प्राइम वीडियो के माध्यम से) 2026 2 17 टीसीएल चाइनीज थियेटर 2026 2 25 प्राइम वीडियो 101 मिनटThe Bluff https://press.amazonmgmstudios.com/us/en/original-movies/the-bluff अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ जनवरी 31, 2026 संयुक्त राज्य अमेरिका भारत अंग्रेज़ी द ब्लफ़ (The Bluff) सन् 2026 में प्रमोचित एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन फ्रैंक ई॰ फ्लावर्स ने किया। इस फ़िल्म की पटकथा लेखन जौ बैलारिनी और फ्लावर्स ने किया। इसमें प्रियंका चोपड़ा, कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, साफ़िया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन ने अभिनय किया है। फ़िल्म का निर्माण एमजीबीओ, सिनेस्टार पिक्चर्स और पर्पल पेबल पिक्चर्स ने किया है। फ़िल्म फ़रवरी 25, 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रमोचित हुई। कथानक फ़िल्म 19वीं सदी के कैरेबियाई समुद्री डाकुओं के बर्बाद होने के बाद आरम्भ होती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने एर्सेल बोडेन का अभिनय किया है जो पहले में समुद्री डाकू रह चुकी है लेकिन वर्तमान में अपने पति टीएच बोडेन, उसकी ननद एलिजाबेथ बोडन और उसके पुत्र आइजक बोडन के साथ रहती है। एर्सेल का पति किसी काम से बाहर गया है लेकिन वहाँ उसे कप्तान कॉनर ने अपनी कैद में ले लिया है। कप्तान कॉनर पहले एर्सेल के साथ समुद्री डाकू था और एर्सेल को शुरूआती प्रशिक्षण उसने ही दिया था। उसके और एर्सेल के शारीरिक सम्बंध भी थे जिसका कारण एर्सेल की मजबूरी थी लेकिन बाद में वो लूटा हुआ पूरा सोना लूटकर आ जाती है और अब एक खुशी परिवार के साथ निवास कर रही थी। इस कारण कॉनर की एर्सेल से गहरी दुश्मनी है। वर्तमान स्थित में एर्सेल और उसका परिवार एर्सेल के पति की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन कॉनर के दो गुंडे पहले एर्सेल के पास आते हैं और अपना सोना मांगते हैं लेकिन वो उन्हें मार देती है। कॉनर स्वयं अपना पूरा दल लेकर वहाँ पहुँचता है लेकिन इससे पहले ही एक सहायक की सहायता से एर्सेल अपने परिवार सहित वहाँ से भाग जाती है। वो एक नदी को पार करते हैं जिसमें नीचे मगरमच्छ रहते हैं लेकिन उनका पिछा करते हुये कॉनर वहाँ पहुँचता है तो अपने आधे आदमी उस नदी को पार करते हुये खो देता है क्योंकि वहाँ मगरमच्छ हैं। इसके बाद उनकी आगे की लड़ाई दिखाई है जिसमें एर्सेल अपने पति को तो नहीं बचा पाती है लेकिन पूरे दल को अकेली ही मार देती है। वो अपनी ननद को बताती है कि उसका असली नाम मरियम है। अंत में द्वीप पर सभी लोग खुशी मनाते हैं क्योंकि अब वो सब सुरक्षित थे। कलाकार प्रियंका चोपड़ा – एर्सेल बोडन, पूर्व समूद्री डाकू कार्ल अर्बन – कप्तान कॉनर, एक समूद्री डाकू जिसकी एर्सेल से गहरी दुश्मनी है इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा – टीएच बोडन, एर्सेल का पति साफ़िया ओकले-ग्रीन – एलिज़ाबेथ बोडन, एर्सेल की ननद वेदंटेन नाइडू – आइजैक बोडन, एर्सेल का पुत्र टेमुयेरा मॉरिसन – ली, एक क्वार्टरमास्टर और कॉनर का कमांडर ज़ैक मोरिस – वेस्टन डेविड फ़ील्ड – पास्टर ब्राडली पचारो म्ज़ेम्बे – चीन जिडेयोन म्ज़ेम्बे – लुपे रोनी जेम्स ह्यूग्स – स्नाइपर निर्माण प्रमोचन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 14181714