411 REFERENCE · Wikipedia
हमको दीवाना कर गये
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हमको दीवाना कर गये हमको दीवाना कर गये.jpg हमको दीवाना कर गये का पोस्टर भूषण कुमार कृष्ण कुमार राज कँवर राज कँवर पार्श्व संगीत एवं गीत:अनु मलिकअतिथि संगीतकार:हिमेश रेशमिया राज कँवर अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ़, बिपाशा बसु, अनिल कपूर, भाग्यश्री टी-सीरीज 152 मिनट 14 अप्रैल, 2006 भारत हिन्दी
हमको दीवाना कर गये 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।40 साल की हुई कैटरीना कैफ, 14 साल की उम्र से की करियर की शुरूआत https://theruralpress.in/2023/07/16/katrina-kaif-turns-40-started-her-career-at-the-age-of-14/ 25 मार्च 2024 The Rural Press 16 जुलाई 2023 25 मार्च 2024 https://web.archive.org/web/20240325124438/https://theruralpress.in/2023/07/16/katrina-kaif-turns-40-started-her-career-at-the-age-of-14/ dead यह राज कँवर द्वारा निर्देशित है। इसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ़, बिपाशा बसु और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।'मैं कभी Hello भी नहीं बोलती', जब कैटरीना कैफ ने Bipasha संग बात ना करने पर किया था खुलासा https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/katrina-kaif-on-awkwardness-with-bipasha-basu-says-we-dont-say-hi-hello-to-each-other-6584582/ 25 मार्च 2024 hi जबकि भाग्यश्री, विवेक शौक, शेरनाज़ पटेल और मनोज जोशी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ और इंद्रजीत फिल्म्स कंबाइन द्वारा किया गया है।
फिल्म में संगीत अनु मलिक द्वारा रचित है, जबकि हिमेश रेशमिया को केवल एक गीत की रचना के लिए अतिथि संगीतकार के रूप में आमंत्रित किया गया था। गीतों के बोल समीर द्वारा लिखें गए हैं। यह फ़िल्म 14 अप्रैल 2006 को जारी हुई। फ़िल्म का संगीत 4 फ़रवरी 2006 को जारी हुआ था।
संक्षेप
आदित्य (अक्षय कुमार) ऑटोमोबाइल इंजीनियर है। उसे कारों का शौक है। वह कंपनी के लिए टेस्ट ड्राइवर भी है। आदित्य की सगाई एक उभरती फैशन डिजाइनर सोनिया (बिपाशा बसु) से होने वाली है। आदित्य और सोनिया एक जैसे नहीं हैं। आदित्य परंपरावादी है, जबकि सोनिया ऐसी नहीं है। आदित्य जितना भी इस तथ्य को नजरअंदाज करने की कोशिश करता है, ये उनके रिश्ते के आड़े आता रहता है। फिर भी, उनकी शादी की तारीख तय हो जाती है और उनका परिवार इस कार्यक्रम की तैयारी करता है। इस बीच, आदित्य को उसके नियोक्ता ने भारत में लॉन्च होने वाले एक नए कार मॉडल के बारे में जानने के लिए कनाडा भेजा है। सोनिया भी उसी समय एक फैशन शो के सिलसिले में पेरिस के लिए रवाना हो जाती है। आदित्य कनाडा पहुंचता है। वहां उसकी कनाडा में रहने वाली बहन सिमरन (भाग्यश्री) और उसके पति रॉबी (महेश ठाकुर) उसका स्वागत करते हैं। कनाडा में बिजनेस टाइकून ए जे यशवर्धन की बेटी और उद्योगपति करण ओबेरॉय (अनिल कपूर) की मंगेतर जिया (कैटरीना कैफ) से आदित्य की मुलाकात होती रहती है। वह अपनी शादी की खरीदारी के लिए अकेले ही कनाडा आई है। अपने परिवार की संपत्ति के बावजूद, जिया एक साधारण लड़की है जो सच्चा प्यार चाहती है। बचपन में उसके पिता से उसे समय नहीं मिला और अब जिया के मंगेतर के पास भी उसके लिए समय नहीं है। उसे आदित्य में एक दोस्त मिलता है और जैसे-जैसे दोनों एक साथ समय बिताते हैं, उनकी दोस्ती बढ़ती जाती है।
आदित्य को अपनी कंपनी से एक कार रेस में भाग लेने का अवसर मिलता है। वह जिया को अपने साथ भाग लेने के लिए मनाता है और वे जीत जाते हैं। वहां से लौटते समय उनकी कार बर्फ में फंस जाती है और उन्हें एक साथ रात बितानी पड़ती है। वे रोमांटिक पल साझा करते हैं और यह भूल जाते हैं कि उनकी अन्य लोगों से सगाई हो चुकी है। जल्द ही, उन्हें एहसास होता है कि वे प्यार में पड़ रहे हैं। बाद में जिया करण से शादी करने के इरादे से भारत लौट आती है। आदित्य भी सोनिया से शादी करने के लिए भारत लौट आता है और जिया से मिलने की कोशिश नहीं करता है। इत्तेफ़ाक़ से सोनिया जिया और करण की शादी के लिए नियुक्त की गई डिजाइनर होती है। सोनिया अनिच्छुक आदित्य को इस शादी में अपने साथ जाने के लिए मना लेती है। शादी समारोह खत्म होता है और जिया और करण की शादी हो जाती है। इसके बाद जिया माफी मांगने के लिए आदित्य से मिलने जाती है। वे एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते हैं लेकिन फिर भी कभी ना मिलने की कसम खाते हैं। हालाँकि, करण उन्हें बात करते हुए पकड़ लेता है और जिया से सवाल करता है। वह कहती है कि वह उससे से सच्चा प्यार करती है और आदित्य सिर्फ एक अच्छा दोस्त है।
जब आदित्य शादी से निकलता है, तो उसे सड़क पर एक उल्टी पड़ी कार मिलती है। उसे पता चलता है कि जिया का एक्सीडेंट हो गया है और वह कार के नीचे फंसी हुई है। वह उसे कार से बाहर निकालने में मदद करता है, जबकि प्रेस और जनता आसपास इकट्ठा हो जाती है। वह जिया के साथ करण के पास जाता है और उसे बताता है कि जिया केवल उसकी है। हालाँकि, करण का हृदय परिवर्तन हो जाता है और वह जिया का मंगलसूत्र उतार देता है और उसे आदित्य से शादी करने के लिए कहता है। सोनिया के साथ आदित्य की सगाई भी टूट जाती है और वह और जिया गले मिलते हैं और आखिरकार एक हो जाते हैं।
मुख्य कलाकार
अक्षय कुमार — आदित्य मल्होत्रा
कैटरीना कैफ़ — जिया यशवर्धन
बिपाशा बसु — सोनिया बेरी
अनिल कपूर — करण ओबेरॉय
भाग्यश्री — सिमरन कोहली
विवेक शौक — नवाब
अंजू महेन्द्रू — रितु बेरी
हेलन — किटी कोहली
महेश ठाकुर — रॉबी कोहली
शेरनाज़ पटेल — जेनिफर
रंजीत — हरप्रीत मल्होत्रा
नीना कुलकर्णी — अमृत मल्होत्रा
पुनीत इस्सर — युवराज
डेलनाज़ पॉल — तान्या
मनोज जोशी — रसिकभाई
गुरप्रीत घुग्गी — गुरप्रीत घुग्गी
उपासना सिंह — परमजीत घुग्गी
संगीत
गीत गायक समीर हमको दीवाना कर गये सोनू निगम, तुलसी कुमार 6:24 अनु मलिक फ़ना केके, अनु मलिक 5:18 अनु मलिक भुला देंगे तुमको सनम सोनू निगम 6:00 अनु मलिक फॉर यॉर आईज ऑनली सोनू निगम, कृष्णा, नन्दिनी 5:03 अनु मलिक रॉक स्टार अभिजीत, सुनिधि चौहान 5:34 अनु मलिक देखते देखते अभिजीत, अलका यागनिक 7:27 अनु मलिक मेरे साथ चलते चलते शान, सुनिधि चौहान, कृष्णा 7:13 अनु मलिक तुम साँसों में हिमेश रेशमिया, तुलसी कुमार 6:53 हिमेश रेशमिया
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0444840 हमको दीवाना कर गये
श्रेणी:2006 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांस फ़िल्में