411 REFERENCE · Wikipedia
डेबरा विंगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Debrawinger1984.jpg डेबरा 1984 में डेबरा विंगर डेबरा लिन विंगरhttps://www.pressreader.com/usa/closer-weekly/20200511/282084868951188 My Life in 10 Pictures PressReader 1955 5 16https://books.google.com/books?id=s90MD22wtA4C&q=debra+winger+may+1955 9781857430219 The International Who's Who: 1996-97 1996 Europa Publications क्लीवलैंड हाइट्स, ओहायो, यू. एस अभिनेत्री 1976–वर्तमान टिमोथी हटन 1986 1990 divorced
अर्लिस हावर्ड 1996 2
डेबरा लिन विंगर (जन्म: 16 मई, 1955) अमेरिकी अभिनेत्री हैं। उन्होंने एन ऑफिसर एंड ए जेंटलमैन (1982), टर्म्स ऑफ एंडियरमेंट (1983) और शैडोलैंड्स (1993) फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें से प्रत्येक से उन्हें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन मिला है। उन्होंने टर्म्स ऑफ एंडियरमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल सोसाइटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स अवॉर्ड और ए डेंजरस वुमन (1993) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड जीता है। डेबरा की अन्य फिल्मों में अर्बन काउबॉय (1980), लीगल ईगल्स (1986), ब्लैक विडो (1987), बेट्रेयड (1988), द शेल्टरिंग स्काई (1990), फॉरगेट पेरिस (1995), और राचेल गेटिंग मैरिड (2008) शामिल हैं।
डेबरा का जन्म ओहायो के क्लीवलैंड हाइट्स में एक यहूदी परिवार में रॉबर्ट विंगर और रूथ के घर हुआ था। डेबरा की फिल्मों में पहली भूमिका, 1976 की फिल्म स्लंबर पार्टी '57 में थी। उनकी अगली भूमिका एबीसी की टीवी श्रृंखला वंडर वुमन के तीन एपिसोड में डायना प्रिंस की छोटी बहन ड्रूसिला (वंडर गर्ल) के रूप में थी। उनकी पहली प्रमुख भूमिका थैंक गॉड इट्स फ्राइडे में थी। उसके बाद 1980 में अर्बन काउबॉय आई, जिसके लिए उन्हें बाफ्टा पुरस्कार में एक नामांकन और गोल्डन ग्लोब में दो नामांकन प्राप्त हुए। उन्हें 2014 में ट्रांसिल्वेनिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।http://www.filmneweurope.com/festivals/item/108308-debra-winger-recipient-of-the-lifetime-achievement-award-at-transilvania-iff Film New Europe Debra Winger – Recipient of the Lifetime Achievement Award at Transilvania IFF May 20, 2014 February 20, 2019 उन्होंने नेटफ्लिक्स की मूल टेलीविजन श्रृंखला द रेंच (2016-2020) में भी अभिनय किया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:अमेरिकी यहूदी
श्रेणी:अमेरिकी अभिनेत्री
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1955 में जन्मे लोग