Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुमिल्ला नगर निगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Comilla City Corporation কুমিল্লা সিটি কর্পোরেশন Comilla City Corporation Logo.png 90px Corporation Logo 150px 10 July 2011 Municipal Comilla Nagar Bhaban Bengali Mayor Monirul Haque Sakku Comilla City Corporation कुमिल्ला सिटी कॉर्पोरेशन यानि कुमिल्ला नगर निगम, बांग्लादेश के कुमिल्ला नगर में आधारित एक स्वशासित पौरप्रशासन निकाय व निगम-ऐक्य है, जिसपर बांग्लादेश के कुमिल्ला नगर के प्रशासन और विकास तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रभार निहित किये गए हैं।http://research.omicsgroup.org/index.php/List_of_City_Corporations_of_Bangladesh संग्रहीत प्रति 12 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161119045707/http://research.omicsgroup.org/index.php/List_of_City_Corporations_of_Bangladesh 19 नवंबर 2016 live कुमिल्ला , बांग्लादेश के चट्टग्राम विभाग में स्थित, बांग्लादेश के बृहत्तम् नगरों में से एक है। इस निकाय की स्थापना कुमिल्ला के प्रशासन हेतु एक नगर पालिका के रूप में हुआ था, तत्पश्चात्, नगर के आकार और जनसंख्या में वृद्धि के मद्देनज़र इसे नगर निगम के स्तर पर उन्नतस्थ कर दिया गया। कार्यपद्यति और प्रशासनिक ढाँचा कुमिल्ला सिटी कॉर्पोरेशन, देश के अन्य नगर-निकायों के सामान ही बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन नियमों के अंतर्गत्, कुमिल्ला नगर के विनियमन हेतु एक प्रशासनिक रचना है, जोकि अंत्यतः बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत है। प्रशासन हेतु, निगम के क्षेत्र को विभिन्न थानों में विभाजित किया गया है, तथा प्रत्येक थाने को विभिन्न वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक वार्ड, अनेक मोहल्लों में विभाजित है। यह निगम सरकारी अधिकारियों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहभागीदारी से कार्य करती है। प्रति पंचवर्षीय काल पश्चात्, निगम चुनाव आयोजित होते हैं, जिनमे प्रत्येक वार्ड के नागरिक, नगर परिषद् में उनके प्रतिनिधित्व हेतु, एक पार्षद् का चयन करते हैं। संवैधानिक विधिनुसार, परिषद् के एक-चौथाई आसान, महिलाओं के लिए आरक्षित होते हैं। चुनाव के बाद, नगर परिषद्, अपने सदस्यों में से ही किसी एक को महापौर के रूप में निर्वाचित करती है, जोकि नगर निगम का अध्यक्ष तथा नगर प्रशासन का सर्वोच्च पदाधिकारी होता/होती है। निगम के कार्यो पर नियंत्रण अंत्यतः निर्वाचित अधिकारीयों का होता है। सेवाएँ, कार्य व कर्त्तव्य कुमिल्ला नगर निगम, कुमिल्ला नगर में निम्न कार्यों के लिए ज़िम्मेदार है: जल शोधन और आपूर्ति मलजल उपचार और निपटान कचरा निपटान और सड़क-सफाई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन भवनों, सड़कों तथा गलियों का रखरखाव। सड़क प्रकाश पार्कों और रिक्त खुली-स्थानों का रखरखाव कब्रिस्तान एवं शवदाहगृह जन्म और मृत्यु का पंजीकरण धरोहर स्थलों का संरक्षण रोग नियंत्रण तथा टीकाकरण सार्वजनिक निगम विद्यालय, आदि इन्हें भी देखें कुमिल्ला बांग्लादेश में स्थानीय प्रशासन बांग्लादेश के नगर निगमों की सूची सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ https://web.archive.org/web/20161106082028/http://www.bdweb24.com/index.php/2014-01-27-07-01-53/city-corporations-of-bangladesh श्रेणी: कुमिल्ला श्रेणी: कुमिल्ला नगर निगम श्रेणी: बांग्लादेश के नगर निगम