411 REFERENCE · Wikipedia
कैटरिना अल्बर्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैटरिना अल्बर्ट कैटरिना अल्बर्ट.jpg विक्टर कैट्ला कैटरिना अल्बर्ट ई पारादीस 1869 ला'इस्काला, कातालोन्या, स्पेन 1966 ला'इस्काला, कातालोन्या, स्पेन सेमेंतिरी वैई डी ला'इस्काला लेखिका स्पेनी स्पेनी रोमन कैथलिक आधुनिकतावाद सोलिटूड (एकांत) (1905)
कैटरिना अल्बर्ट ई पारादीस (Caterina Albert i Paradís; 11 सितम्बर 1869 – 27 जनवरी 1966) स्पेनी कातालोन्याई लेखिका थीं, जिन्होंने आधुनिकतावाद आंदोलन में हिस्सा लिया था। इनके साहित्यिक कौशल की ख़ोज 1898 में हुई जब इन्हें जोक्स फ़्लोराल्स (हिन्दी: पुष्प खेल) पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके ठीक पश्चात इन्होंने लेखन कार्य के लिए विक्टर कैट्ला छद्म नाम अपना लिया। यह नाम इन्होंने अपने उस उपन्यास के नायक से लिया जिसे ये कभी पूरा नहीं कर पाई थीं। नाटककार के रूप में इनकी सफ़लता और कविता रचना में इनकी उत्कृष्टता के बावजूद इन्हें सबसे अधिक इनके कथा साहित्य में किए गए कार्य के लिए जाना जाता है, विशेष रूप से इनकी शैली की शक्ति और लेखन में शब्दो के चयन की प्रचुरता के लिए ये विख्यात हैं। इनकी मृत्यु इनके गृह नगर ला'इस्काला, कातालोन्या, में 1966 में हुई और इन्हें सेमेंतिरी वैई डी ला'इस्काला (कैटलन: Cementiri Vell de l’Escala) में दफ़नाया गया।
प्रारंभिक जीवन
कैटरिना अल्बर्ट ई पारादीस का जन्म कातालोन्या के ला'इस्काला में 11 सितम्बर 1869 को हुआ। इनके पिता का नाम लुईस अल्बर्ट और माता का नाम डोलोर्स पारादीस था। लुईस वकील, राजनीतिज्ञ और ग्रामीण ज़मींदार थे। कैटरिना अपने माता-पिता की चार संतानों में से सबसे बड़ी थीं। इन्होंने अपने पिता और नानी की मृत्यु के पश्चात अपनी माँ और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सम्भाली तथा पारिवारिक संपत्ति का भी ध्यान रखा। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा स्थानीय प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की व एक वर्ष जिरोना बोर्डिंग स्कूल में भी व्यतीत किया जहाँ इन्होंने फ़्रांसीसी भाषा सीखी। बाकि शिक्षा इन्होंने घर से प्राप्त की।http://www.lletra.net/en/author/victor-catala-caterina-albert Authors – Víctor Català (Caterina Albert) Iletra.net, कैटलन लिटरेचर ऑन्लाइन 22 मार्च 2014 en, es, ca https://web.archive.org/web/20140322212149/http://www.lletra.net/en/author/victor-catala-caterina-albert 22 मार्च 2014 dead
कैरियर
अल्बर्ट ने पौरुष छद्म नाम 'विक्टर कैट्ला' अपनाया क्योंकि उस समय महिलाएँ लेखन उद्योग में अधिक स्वतंत्र नहीं थीं। यह नाम इन्होंने अपने उस उपन्यास के नायक से लिया जिसे ये कभी पूरा नहीं कर पाई थीं। अपने लेखन कैरियर में इन्होंने लघुकथा व उपन्यास से लेकर कविताएँ और रंगमंच के लिए एकालाप भी लिखे। अपने जीवन काल में इन्होंने यूरोप के कई देशों का भ्रमण किया और कातालोन्या की राजधानी बार्सिलोना में कई बार थोड़े-थोड़े समय के लिए रहीं। बार्सिलोना में 1904 के पश्चात इन्होंने एक फ़्लैट भी खरीद लिया। नाटककार के रूप में इनकी सफ़लता और कविता रचना में इनकी उत्कृष्टता के बावजूद इन्हें सबसे अधिक इनके कथा साहित्य में किए गए कार्य के लिए जाना जाता है, विशेष रूप से इनकी शैली की शक्ति और लेखन में शब्दो के चयन की प्रचुरता के लिए ये विख्यात हैं।
अल्बर्ट की मृत्यु इनके गृह नगर ला'इस्काला, कातालोन्या, में 1966 में हुई और इन्हें सेमेंतिरी वैई डी ला'इस्काला (कैटलन: Cementiri Vell de l’Escala) में दफ़नाया गया।
सोलिटूड
अल्बर्ट की सबसे उत्कृष्ट रचना सोलिटूड (कैटलन: Solitud, हिन्दी: एकांत) उपन्यास है। इसे आधुनिकतावाद आंदोलन की सबसे प्रमुख काल्पनिक साहित्य रचनाओं में से एक माना जाता है।http://www.britannica.com/EBchecked/topic/99052/Catalan-literature/278399/Decline-16th-18th-century Catalan literature – Modernisme and Noucentisme एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका en 22 मार्च 2014 https://web.archive.org/web/20140322014110/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/99052/Catalan-literature/278399/Decline-16th-18th-century 22 मार्च 2014 live यह सबसे पहले जोवेंतूत पत्रिका में 1904 से 1905 के बीच प्रकाशित हुई। इसे सम्पूर्ण किताब के रूप में बिब्लियोटेका जोवेंतूत प्रेस ने 1905 में प्रकाशित किया और इसके ठीक बाद विक्टर कैट्ला को ख्याति प्राप्त होने लगी। इस उपन्यास की मुख्य किरदार मीला नाम की एक औरत है। मीला अपने विवाह के पश्चात पाती है कि उसका विवाहित जीवन बर्बाद है क्योंकि उसका पति ना तो उसे भौतिक सुख दे सकता और ना ही यौन संतुष्टि, वो यहाँ तक कि उसे सुरक्षा तक मुहैया करा सकता: मीला का कहानी का खलनायक बलात्कार कर देता है और उसके पति को कोई फ़र्क ही पड़ता और शायद इस वारदात के पीछे उसके पति का भी हाथ होता है। कहानी मीला के कष्ट भरे जीवन के इर्दगिर्द घूमती है।अल्टीसैंट मार्था युलेलिया A Companion to the Twentieth-century Spanish Novel http://books.google.com/books?id=Z0JUwSWVlAUC&pg=PA225 22 मार्च 2014 2008 बॉयडेल एंड ब्रूअर लिमिटेड 978-1-85566-174-5 225–226 https://web.archive.org/web/20140701123623/http://books.google.com/books?id=Z0JUwSWVlAUC&pg=PA225 1 जुलाई 2014 live
साहित्यिक कृतियाँ
right|thumb|कैटरिना अल्बर्ट का मकबरा
अल्बर्ट का साहित्यिक जीवन तीन अवधियों में विभाजित किया जा सकता है:
आधुनिकतावाद
"El cant dels mesos" (1901), कविताओं का संग्रह
"Llibre Blanc-Policromi-Tríptic" (1905), कविताओं का संग्रह
"Quatre monòlegs" (1901), एकालापो का संग्रह
"Drames rurals" (1902), कहानियों का संग्रह
"Ombrívoles" (1904), कहानियों का संग्रह
"Caires Vius" (1907), कहानियों का संग्रह
"Solitud" (1905), उपन्यास
1907 से स्पेनी गृहयुद्ध तक
"La Mare-Balena" (1920), कहानियों का संग्रह
"Un film 3.000 metres" (1926), उपन्यास
"Marines" (1928), गद्यावली
"Contrallums" (1930), कहानियों का संग्रह
युद्धोत्तर अवधि
"Retablo" (1944), स्पेनी भाषा में कहानियों का संग्रह
"Mosaic" (1946), साहित्यिक गद्य का संग्रह
"Vida mòlta" (1950), कहानियों का संग्रह
"Jubileu" (1951), कहानियों का संग्रह
"Obres Completes" (1951).
"Obres Completes" (1972).
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
विक्टर कैट्ला की जीवनी
विक्टर कैट्ला के जीवन से जुडी वीडियो
विक्टर कैट्ला की एकीकृत प्राधिकरण फ़ाइल प्रविष्टि de
सोलिटूड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
कैटरिना अल्बर्ट की अंतर्राष्ट्रीय मानक नाम पहचानकर्ता प्रविष्टि en
विक्टर कैट्ला की एस॰यू॰डी॰ओ॰सी॰ प्रविष्टि fr
फ्रांस के राष्ट्रीय पुस्तकालय की विक्टर कैट्ला पर प्रविष्टि fr
कैटरिना अल्बर्ट विक्टर कैट्ला कैटलन लेखिका 11 सितम्बर 1869 ला'इस्काला, कातालोन्या, स्पेन 27 जनवरी 1966 ला'इस्काला, कातालोन्या, स्पेन
श्रेणी:1869 में जन्मे लोग
श्रेणी:कैटलन भाषा के लेखक
श्रेणी:१९६६ में निधन