411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ख्मी (1975 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़ख्मी ज़ख्मी.jpg ज़ख्मी का पोस्टर ताहिर हुसैन राजा ठाकुर बप्पी लाहिड़ीजन्मदिवस विशेष: बड़ी दिलचस्प है 'बप्पी दा' की डिस्को किंग बनने की ये कहानी... http://www.samacharjagat.com/news/entertainment/bappi-lahiri-birthday-special-177040 29 अप्रैल 2019 27 नवम्बर 2017 hi 18 दिसंबर 2024 https://web.archive.org/web/20241218162009/https://www.samacharjagat.com/news/entertainment/bappi-lahiri-birthday-special-177040 dead हुमायूँ मिर्ज़ा सुनील दत्त, आशा पारेख, राकेश रोशन, रीना रॉय 1975 भारत हिन्दी
ज़ख्मी 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। ताहिर हुसैन द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन राजा ठाकुर ने किया है। फिल्म में सुनील दत्त, आशा पारेख, राकेश रोशन, रीना रॉय, हेलन, जॉनी वॉकर, इफ़्तेख़ार, और आग़ा शामिल हैं। फिल्म का संगीत बप्पी लाहिड़ी ने बनाया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था।
संक्षेप
आशा (आशा पारेख) से अपनी शादी की रात, आनन्द (सुनील दत्त) को अपने व्यावसायिक साथी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। उस पर मुकदमा चलने तक जेल में रखा जाता है। आनन्द अपने पक्ष में कुछ भी कहने से इंकार कर देता है। इस तरह उसका वकील निष्कर्ष निकालता है कि आनन्द ने ही यह हत्या की।
यह मानने से इनकार करते हुए कि उनका भाई किसी की हत्या कर सकता है। उसके भाई, अमर और पवन, जज गाँगुली (इफ़्तेख़ार) की इकलौती बेटी निशा (रीना रॉय) का अपहरण कर लेते हैं। जिससे न्यायाधीश को आनन्द को दोषी न ठहराये जाने के लिए मजबूर किया जा सके।
मुख्य कलाकार
सुनील दत्त ― आनन्द
आशा पारेख ― आशा
राकेश रोशन ― अमर
रीना रॉय ― निशा गाँगुली
हेलन ― शीला
जॉनी वॉकर ― जॉनी
इम्तियाज़ ― टाइगर
युनुस परवेज़ ― दिलावर
इफ़्तेख़ार ― जज अशोक गाँगुली
कमल कपूर ― चीफ
आग़ा ― रुस्तम
संगीत
गीत गायक गौहर कानपुरी बप्पी लाहिड़ी आओ तुम्हें चाँद पे ले जाए लता मंगेशकर, सुषमा 4:36 अभी अभी थी दुश्मनी लता मंगेशकर 5:24 दिल में होली जल रही है किशोर कुमार 6:16 जलता है जिया मेरा किशोर कुमार, आशा भोंसले 4:55 नथिंग इज़ इम्पॉसिबल किशोर कुमार, मोहम्मद रफी 5:38
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0073923 ज़ख्मी
श्रेणी:1975 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में