411 REFERENCE · Wikipedia
डुगावा नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डुगावा नदी (लातवियाई: Daugava, रूसी: Западная Двина, बेलारूसी: Заходняя Дзвіна), यूरोप की एक नदी है। यह नदी वाल्दाई पहाड़ियों में आरम्भ होकर, रूस, बेलारूस और लातविया से बहती हुई रीगा की खाड़ी, जो बाल्टिक सागर का एक भाग है, में गिरती है। इस नदी की कुल लम्बाई १,०२० किमी है। यह एक नहर के द्वारा बेरीज़िना और नाईपर नदियों से जुड़ी हुई है। डुगावा नदी लातविया और बेलारूस के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमांकन का काम करती है।
डुगावा नदी पर तीन पनबिजली बांध हैं - रीगास एचईएस जो रीगा से थोड़ा ऊपर को या नदी उदग्म से ३५ किमी पर है, कीगम्स एचपीपी जो नदीमुख से ७० किमी पर है और तीसरा प्लाविनास एचपीपी जो नदीमुख से १०७ किमी पर स्थित है। एक चौथा बांध, डौगावपिल्स एचईएस की योजना बनाई गई है लेकिन इसे बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा है। बेलारूस वर्तमान में डुगावा नदी के बेलारूसी भाग में कई पनबिजली बांधों के निर्माण की योजना बना रहा है।
डुगावा नदी तट पर नगर, कस्बे और अवस्थापन
रूस
एन्द्रीएपोल, ज़ापादन्या विना और वेलिझ।
बेलारूस
रूबा, वित्सेब्स्क, बेशानकोविची, पोलात्स्क, नावापोलात्स्क और ज़िस्ना।
लातविया
क्रास्लावा, डौगावपिल्स, लीवानि, जीकाब्पिल्स, प्लाविनास, ऐज़्क्रौक्ले, जौन्जेल्गावा, लिएल्वार्दे, कीगम्स, ओर्जी, इक्स्किले, सालास्पिल्स और रीगा।
श्रेणी:नदियाँ
श्रेणी:यूरोप की नदियाँ
श्रेणी:लातविया
श्रेणी:बेलारूस
श्रेणी:लातविया की नदियाँ
श्रेणी:बेलारूस की नदियाँ
श्रेणी:रूस की नदियाँ