411 REFERENCE · Wikipedia
बालाराम अम्बाजी वन्य अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बालाराम अम्बाजी वन्य अभयारण्य Balaram Ambaji Wildlife Sanctuaryબાલારામ અંબાજી વન્યજીવ અભયારણ્ય II AViewOfPeaksOnTheWayToAmbaji.JPG बालाराम अंबाजी वन्यजीव अभ्यारण्य का मार्ग India Gujarat yes 24.3561 N 72.6427 E inline, title बनासकांठा ज़िला, गुजरात, भारत पालनपुर 542.08 वर्ग किमी 7 अगस्त 1989 गुजरात सरकार वन विभाग
300px|thumb|बालाराम अंबाजी वन्यजीव अभयारण्य
बालाराम अम्बाजी वन्य अभयारण्य (Balaram Ambaji Wildlife Sanctuary) भारत के गुजरात राज्य के बनासकांठा ज़िले में पश्चिम बनास नदी और साबरमती नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित वन्य अभयारण्य है। अभ्यारण्य में से बालाराम नदी बहती है। इसकी स्थापना 7 अगस्त 1989 को की गई थी। अभयारण्य की सीमाएँ राजस्थान राज्य पर लगती हैं।http://gujenvfor.gswan.gov.in/wildlife/national-park/wildlife-balaram.htm Balaram Ambaji Wild Life Sanctuary Forests & Environment Department 8 February 2016 https://web.archive.org/web/20160120214309/http://gujenvfor.gswan.gov.in/wildlife/national-park/wildlife-balaram.htm dead 20 January 2016 im0206 Khathiar-Gir Dry Deciduous Forests 2017-02-13
वनस्पति
अभयारण्य में वनस्पति की 483 जातियाँ अनुमानित की गई हैं। इनमें से 10 जातियाँ निचले पौधों की, 40 भिन्न प्रकार की घास की, 49 लताओं की, 58 क्षुप की, 107 वृक्षों की और 219 जड़ी बूटीयों की हैं। इनमें से कुछ औषधीय गुणों वाली भी हैं।
प्राणी
यहाँ मिलने वाले स्तनधारियों में स्लोथ रीछ, धारीदार लकड़बग्घा, भारतीय तेन्दुआ, नीलगाय, भारतीय सेही, भारतीय लोमड़ी, छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव, बिज्जू और भारतीय पैंगोलिन सम्मिलित हैं। सरीसृपों में विषैले और विषहीन साँप, भारतीय कछुआ और गोह हैं।
पर्यटन
अक्तूबर से मई का समय यहाँ पर्यटन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह अम्बाजी से पालनपुर जाने वाले मार्ग पर आता है।
इन्हें भी देखें
बनासकांठा ज़िला
बालाराम नदी
पश्चिम बनास नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:गुजरात के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:बनासकांठा ज़िले में पर्यटन आकर्षण