411 REFERENCE · Wikipedia
जोसेफ मर्फी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोसेफ मर्फी आयरिश मूल के मनोवैज्ञानिक लेखक हैं जिन्हें अमरीकी नागरिकता प्राप्त है। मर्फी अपनी पुस्तक "आपके अवचेतन मन की शक्ति" (अंग्रेज़ी:The Power of Your Subconscious Mind) के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 20 मई 1898 को आयरलैंड मे हुआ था। उनके पिता एक पाठशाला के संचालक थे। 1920 के दशक मे वे अमरीका गये और वहाँ फार्मासिस्ट का कार्य करने लगे | इस दौरान वे न्यूयॉर्क नगर में रह रहे थे और वहाँ उन्होने चर्च ऑफ दी हीलिंग क्राइस्ट जाना शुरू किया। अध्यात्म और मन की शक्ति के विषय मे ज्ञान पाने हेतु भारत भी गये। वहाँ उन्होने संतों से मुलाक़ात की और समझने का प्रयास किया। 1940 के दशक मे वे लॉस एंजेलिस के इन्स्टिट्यूट ऑफ़ रिलिजियस साइन्स मे अध्यापक नियुक्त हुए | 1950 के दशक मे उन्होने यूनिवर्सिटी ऑफ साऊथ कॅलिफॉर्निया से मनोविज्ञान में पी० एच० डी० की उपाधि प्राप्त की।