411 REFERENCE · Wikipedia
अमरान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अमरान (अरबी: ur, अंग्रेज़ी: ʿAmran) पश्चिम-मध्य यमन में स्थित एक छोटा शहर है जो उस देश के अमरान प्रान्त की राजधानी भी है। यह यमन के राष्ट्रीय राजधानी सनआ से ५२.९ किमी दूर है और कभी सनआ प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था। २००४ की जनगणना में इसकी आबादी ७६,८६३ थी जो २०१२ तक बढ़कर ९०,७९२ हो गई। यह एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना ७०० ईसा पूर्व से भी पहले की है। शहर के इर्द-गिर्द एक क़िले-नुमा दीवार है जिसका निर्माण १७२० ईसवी में करवाया गया था।
== इन्हें भी देखें ==
अमरान प्रान्त
== सन्दर्भ ==