411 REFERENCE · Wikipedia
नोबिता नोबी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नोबिता नोबी डोरेमोन नोबिता नोबी.png 180px २००५ ऐनिमे धारावाहिक में नोबिता नोबिता नोबी पुरुष शिज़ुका मिनामोटो नोबिसुके नोबी (भविष्य का पुत्र) तमाको नोबी (माता)नोबिसुके नोबी (पिता) जापानी
नोबिता नोबी (जापानी: 'डोरेमोन' नामक एक कार्टून धारावाहिक का किरदार है। जिसे अंग्रेजी अनुवाद में नोबी नोबी (Noby Nobi) कहा जाता है, नोबिता को आम तौर पर एक ऐसे लड़के के हिसाब से दिखाया जाता है जो टोक्यो के नेरिमा इलाके में अपने माता-पिता के एकमात्र संतान के रूप में रहता है, और वह शिक्षा के मामले में हमेशा पीछे रहता है और उसका खयाल धारावाहिक का मुख्य पात्र डोरेमोन रखता है। डोरेमोन के साथ नोबिता को सबसे प्रसिद्ध जापानी कॉमिक का पात्र कहा जा सकता है क्योंकि इस धारावाहिक को करीब दुनिया भर में देखा जाता है। धारावाहिक के अनुसार नोबिता का जन्म 7 अगस्त को हुआ था। उसकी वर्तमान हिन्दी स्वर अभिनेत्री हैं मेघना इरांडे जोशी।
दिखावटें
डोरेमोन धारावाहिक का पूरा आधार नोबिता और डोरेमोन के बीच का सम्बन्ध है। https://www.japantimes.co.jp/culture/2020/02/01/general/doraemon-50th-anniversary/ Doraemon 50th Anniversary JapanTimes नोबिता डोरेमोन से तब मिलता है जब उसका वंशज सेवाशी नोबी डोरेमोन को अतित में अपने पूर्वज की मदद करने के लिए भेजता है ताकि उसका परिवार एक बेहतर जीवन जी पाए। ऐसा दिखाया गया है कि डोरेमोन के आने से पहले नोबिता को बस दुःख ही सहना पड़ता था जो जियान और सुनियो द्वारा सताए जाने, उसके पीछे पड़ोस के कुत्ते के पड़ जाने, हमेशा गटर में गिर जाने और परीक्षाओं में खराब अंक के रूप में आती थी। यह बात एक मज़ाक बन गया है कि नोबिता हमेशा डोरेमोन के पास रोता हुआ आता है और कोई यंत्र माँगता है ताकि वह जियान और सुनियो से उसे सताने का बदला ले सके; या फिर कारण यह भी हो सकता है कि उसे सुनियो के हवाई के सफर और उसे मिलने वाले वीडियो गेम और दूसरे संसाधनों के बारे में दिखावो से बेहतर कुछ करके दिखाना है।"The Cuddliest Hero in Asia" (संरक्षण)। टाइम। 17 नवम्बर, 2014 को पाया गया।"Doraemon Anime's Visual & Script Changes for U.S. TV Detailed" (). Anime News Network. 11 मई, 2014. 17 नवम्बर, 2014 को पाया गया। उसकी योजना कभी-कभी सफल होती है और जियान और सुनियो अपना सबक सीख जाते हैं, तो कभी-कभी नाकाम होता है और जियान नोबिता को पीटने के लिए उसके पीछे भागता है।
प्रतिग्रह
इस धारावाहिक के अत्यंत सफलता के कारण नोबिता के काफी प्रसिद्ध पात्र है। नोबिता को भारत के हिंदू संस्कृति में छोटी मूर्तियों के रूप में प्रदर्शित किया गया है।https://mancode.id/berita/memaknai-hidup-layaknya-tokoh-nobita/ संग्रहीत प्रति 4 मार्च 2021 21 जनवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210121200620/https://mancode.id/berita/memaknai-hidup-layaknya-tokoh-nobita/ dead तेत्सुओ इवामोटो, असाही स्टाफ लेखक http://ajw.asahi.com/article/cool_japan/culture/AJ201209030098 Happy birthday! Doraemon will be born 100 years from today असाही शिमबुन 2012-09-03 2014-01-15 dead https://web.archive.org/web/20140116124215/https://ajw.asahi.com/article/cool_japan/culture/AJ201209030098 2014-01-16 अगस्त २०१६ में पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के राजनैतिक दल तहरीक-इ-इन्साफ के एक सदस्य ने पाकिस्तान में धारावाहिक पर रोक लगाने का विचार प्रदर्शित किया क्योंकि नोबिता का व्यक्तित्व पाकिस्तानी बच्चों पर "नकारात्मक प्रभाव" डालता है।https://asia.nikkei.com/Politics/Doraemon-under-attack-as-a-bad-influence-on-children-in-India-Pakistan2 पड़ोसी देश भारत में भी धारावाहिक पर रोक लगाने के कई विचार सामने आए हैं और यह भी दावा किया गया है कि नोबिता का व्यक्तित्व मध्य प्रदेश के व्यापम में हुए २०१३ के घोटाले का भी प्रेरणा था।2016-10-07 Japanese robot cat Doraemon raises hackles in India and Pakistan http://www.theguardian.com/world/2016/oct/07/doraemon-japanese-robot-cat-raises-hackles-in-india-and-pakistan 2021-01-16 the Guardian en नोबिता के व्यक्तित्व को मलेशिया के एक राजनीतिज्ञ के बारे में मज़ाक के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। नोबिता और शिज़ुका के बीच के सम्बन्ध का 'बिग बॉस' टीवी धारावाहिक के एक सदस्य ने अपने प्रतिद्वंद्वी को अपमानित करने के लिए प्रयोग किया था।https://www.bollywoodlife.com/bigg-boss/bigg-boss-13-hindustani-bhau-on-sidharth-shukla-and-rashami-desais-rivalry-they-are-like-the-nobita-and-shizuka-1507942/
सन्दर्भ
श्रेणी:डोरेमोन
श्रेणी:कार्टून