411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीनिवास कुमार सिन्हा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|alt=20px लेफ्टिनेंट जनरल |20px लेफ्टिनेंट जनरल
परम विशिष्ट सेवा मेडल लेफ्टिनेन्ट जनरल (अवकाशप्राप्त) श्रीनिवास कुमार सिन्हा (1926 - 2016) भारतीय सैन्य अधिकारी थे। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने असम, जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। एक संक्षिप्त बीमारी के बाद एक अस्पताल में 17 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया।लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिन्हा का निधन https://web.archive.org/web/20161123201910/http://hindi.webdunia.com/national-hindi-news/lt-gen-sk-sinha-passes-away-116111700058_1.html 23 नवंबर 2016 (वेब दुनिया हिन्दी)
उनका जन्म बिहार के गया में हुआ था। वे वर्ष 1943 में सेना में शामिल हुए। जब पाकिस्तानी कबायलियों ने वर्ष 1947 में हमला किया तो जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले भारतीय सैनिकों के पहले जत्थे में वह भी शामिल थे। १९८३ में जब इन्दिरा सरकार ने जब उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज कर उनकी जगह जनरल अरुण श्रीधर वैद्य को भारतीय सेना का प्रमुख नियुक्त किया तो उन्होंने सेना से इस्तीफा दे दिया था। वे वर्ष 1990 में नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त हुए। इन्होंने पांच पुस्तकों का लेखन किया जिसमें से ‘ए सोल्जर रिकाल्स’ नामक आत्मकथा इनकी प्रमुख पुस्तक है।लेफ्टिनेंट जनरल सिन्हा नहीं रहे https://web.archive.org/web/20161124024802/http://bhasha.ptinews.com/news/1508109_bhasha 24 नवंबर 2016 (भाषा)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1926 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:असम के राज्यपाल
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल
श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ