Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एना ली फिशर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एना ली फिशर अमेरिकी रसायनज्ञ, चिकित्सक और नासा(NASA) की अंतरिक्ष-यात्री है।thumb|फिशर उनका जन्म २४ अगस्त १९४९ को न्यू यॉर्क शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन १९६७ में सन पड्रो हाई स्कूल से की थी। उन्होंने अपने पूर्व अंतरिक्ष साथी बिल फिशर से शादी की थी और वह १९८४ में अंतरिक्ष में सबसे पहली माँ बनी।"William F. Fisher (M.D.) Biographical Data (1989)". NASA.gov. National Aeronautics and Space Administration. Retrieved 24 April 2016. नासा में अपने कैरियर के दौरान, उन्हें तीन प्रमुख कार्यक्रमों के साथ शामिल किया गया:स्पेस शटल, अंतर्राष्टीय स्पेस स्टेशन, ओरियन प्रोजेक्ट।During the NASA application process she used the name Anna Sims (although her maiden name was Tingle). फिशर को जनवरी १९७८ में एक अंतरिक्ष यात्री के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। अगस्त १९७९ में, उन्होंने अपने प्रशिक्षण और मूल्यांकन की अवधि पूरी करके, अंतरिक्ष शटल मिशन उड़ान के कर्मीदल के विशेषज्ञ के रूप में काम के लिए खुदको उम्मीदवार बनाया।http://www.jsc.nasa.gov/Bios/astrobio_mgmt.html संग्रहीत प्रति 6 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20161114123423/http://www.jsc.nasa.gov/Bios/astrobio_mgmt.html 14 नवंबर 2016 live उन्होंने STS-5 और STS-7 की अंतरिक्ष उड़ान में वाहन एकीकृत परीक्षण और पेलोड के परीक्षण को समर्थित किया। उसके साथ-साथ उन्होंने कक्षीय उड़ान परीक्षण, लांच और लैंडिंग और बचाव प्रक्रियाओं के विकास के लिए दोनों चिकित्सा और परिचालन जानकारी प्रदान की और बचाव हेलीकाप्टरों में एक चिकित्सक के रूप में भी कार्य किया। एना ली फिशर STS-9 की यात्रा में उड़ान नियंत्रक थी। STS-51A की उड़ान के दौरान फिशर एक मिशन विशेषज्ञ भी थी। उसे उड़ान के पूरा होने के साथ, फिशर ने अंतरिक्ष में १९२ घंटो का लॉग इन समय पूरा किया। उन्हें बहुत से पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमे से NASA स्पेस फ्लाइट अवार्ड,मदर ऑफ़ द ईयर अवार्ड, कैलिफोर्निया साइंस सेंटर नारी का अवार्ड, यूसीएलए चिकित्सा पेशेवर एचीवमेंट अवार्ड आदि।Anna Lee Fisher - UCLA Class of 1971". Retrieved 2015-10-08. सन्दर्भ श्रेणी:महिला अंतरिक्ष यात्री श्रेणी:अमेरिकी इंजीनियर श्रेणी:अमेरिका के अंतरिक्षयात्री‎