411 REFERENCE · Wikipedia
वज्रयान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वज्रयान को तांत्रिक बौद्ध धर्म, तंत्रयानBhagwan budh, Ranchi Hindi News https://www.livehindustan.com 1 दिसम्बर 2016 https://www.livehindustan.com/news/ranchi/article1-Bhagwan-budh-617556.html hi 20 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20191025153313/https://www.livehindustan.com/news/ranchi/article1-%25E2%2580%258CBhagwan-budh-617556.html 25 अक्तूबर 2019 dead , मंत्रयान, गुप्त मंत्र, गूढ़ बौद्ध धर्म और विषमकोण शैली या वज्र रास्ता भी कहा जाता है। वज्रयान बौद्ध दर्शन और अभ्यास की एक जटिल और बहुमुखी प्रणाली है जिसका विकास कई सदियों में हुआ।Macmillan Publishing 2004 875-876
वज्रयान संस्कृत शब्द, अर्थात हीरा या तड़ित का वाहन है, जो तांत्रिक बौद्ध धर्म भी कहलाता है तथा भारत व पड़ोसी देशों मेंDigital Bihar desk 17वें करमापा त्रिनले थाय दोरजे पहुंचे बोधगया, हुआ भव्य स्वागत https://www.prabhatkhabar.com 20 दिसम्बर 2017 https://www.prabhatkhabar.com/news/gaya/17th-karmapa-trinley-dorje-arrived-bodhgaya-mega-welcome/1094475.html hi 20 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171222052223/https://www.prabhatkhabar.com/news/gaya/17th-karmapa-trinley-dorje-arrived-bodhgaya-mega-welcome/1094475.html 22 दिसंबर 2017 dead , विशेषकर तिब्बत में बौद्ध धर्म का महत्त्वपूर्ण विकास समझा जाता है। बौद्ध धर्म के इतिहास में वज्रयान का उल्लेख महायान के आनुमानिक चिंतन से व्यक्तिगत जीवन में बौद्ध विचारों के पालन तक की यात्रा के लिये किया गया है।
वज्र
‘वज्र’ शब्द का प्रयोग मनुष्य द्वारा स्वयं अपने व अपनी प्रकृति के बारे में की गई कल्पनाओं के विपरीत मनुष्य में निहित वास्तविक एवं अविनाशी स्वरूप के लिये किया जाता है।
यान
‘यान’ वास्तव में अंतिम मोक्ष और अविनाशी तत्त्व को प्राप्त करने की आध्यात्मिक यात्रा है।
तांत्रिक बौद्ध मत के अन्य नाम
बौद्ध मत के इस स्वरूप के अन्य नाम हैं-
मंत्रयान (मंत्र का वाहन)
जिसका अर्थ मंत्र के प्रभाव द्वारा मन को संसार के भ्रमों और उनमें विद्यमान शब्दाडंबरों में भटकने से रोकना तथा यथार्थ के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।
गुह्ममंत्रयान
जिसमें गुह्म (गुप्त) शब्द का भावार्थ कुछ छिपाकर रखना नहीं, बल्कि सत्य को जानने की प्रक्रिया कि दुर्बोधता और सुक्ष्मता को इंगित करना है।
विशेषता
दार्शनिक तौर पर वज्रयान में योगाचार साधना पद्धति, जिसमें मन की परम अवस्था (निर्वाण) पर बल दिया जाता है और माध्यमिक विचारदर्शन, जिसमें किसी आपेक्षिकीय सिद्धान्त को ही अंतिम मान लेने की चेष्ठा का विरोध किया जाता है, दोनों ही समाहित हैं।
आंतरिक अनुभवों के बारे में वज्रयान ग्रंथों में अत्यंत प्रतीकात्मक भाषा प्रयोग की गई है। जिसका उद्देश्य इस पद्धति के साधकों को अपने भीतर ऐसे अनुभव प्राप्त करने में सहायता करना हैं, जो मनुष्य को उपलब्ध सर्वाधिक मूल्यवान अनुभूति समझे जाते हैं। इस प्रकार, वज्रयान गौतम बुद्ध के बोधिसत्त्व (ज्ञान का प्रकाश) प्राप्त करने के अनुभव को फिर से अनुभव करने की चेष्टा करता है।
तांत्रिक दृष्टि के सिद्धांत
तांत्रिक दृष्टिPattanaik Devdutt Devdutt Pattanaik: A ring of tantrik women mid-day 17 दिसम्बर 2017 http://www.mid-day.com/articles/devdutt-pattanaik-a-ring-of-tantrik-women/18830155 en 20 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171220065633/http://www.mid-day.com/articles/devdutt-pattanaik-a-ring-of-tantrik-women/18830155 20 दिसंबर 2017 live से ज्ञान का प्रकाश इस अनुभव से आता है कि विपरीत लगने वाले दो सिद्धांत वास्तव में एक ही हैं; शून्यता (रिक्तता) और प्रज्ञा (ज्ञान) की निष्क्रिय अवधारणाओं के साथ सक्रिय करुणा तथा उपाय (साधन) भी संकल्पित होने चाहिये। इस मूल ध्रुवता और इसके संकल्प को अकसर काम-वासना के प्रतीकों के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाता है। वज्रयान की ऐतिहासिक उत्पत्ति तो स्पष्ट नहीं है, केवल इतना ही पता चलता है कि यह बौद्धमत की बौद्धिक विचारधारा के विस्तार के साथ ही विकसित हुआ। यह छठी से ग्यारहवीं शताब्दी के बीच फला-फूला और भारत के पड़ोसी देशों पर इसका स्थायी प्रभाव पड़ा। वज्रयान की संपन्न दृश्य कला पवित्र ‘मंडल’ के रूप में अपने उत्कर्ष तक पहुँच गई थी, जो ब्रह्मांड का प्रतिनिधित्त्व करता है और साधना के माध्यम के रूप में प्रयुक्त होता है।
इन्हें भी देखे
महायान
थेरवाद
हीनयान
तिब्बती बौद्ध धर्म
दलित बौद्ध आंदोलन
नवयान
तंत्र साहित्य (भारतीय)
सन्दर्भ
स्रोत
Akira Hirakawa Paul Groner Paul Groner 1993 History of Indian Buddhism Delhi Motilal Banarsidass Publishers
Banerjee S. C. 1977 Tantra in Bengal: A Study in Its Origin, Development and Influence Manohar 81-85425-63-9
Datta Amaresh 2006 The Encyclopaedia Of Indian Literature (Volume One (A To Devo), Volume 1 Sahitya Akademi publications 978-81-260-1803-1 http://books.google.co.in/books?id=ObFCT5_taSgC&lpg=PA647&dq=charyapada%20oriya&pg=PA647#v=onepage&q=charyapada%20oriya&f=false 1 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131203020708/http://books.google.co.in/books?id=ObFCT5_taSgC&lpg=PA647&dq=charyapada%20oriya&pg=PA647#v=onepage&q=charyapada%20oriya&f=false 3 दिसंबर 2013 live
Harding Sarah 1996 Creation and Completion - Essential Points of Tantric Meditation Boston Wisdom Publications
Hawkins Bradley K. 1999 Buddhism Routledge 0-415-21162-X
Hua Hsuan Bhikshuni Rev. Heng Chih, Bhikshuni Rev. Heng Hsien, David Rounds, Ron Epstein, et al 2003 The Shurangama Sutra - Sutra Text and Supplements with Commentary by the Venerable Master Hsuan Hua Burlingame, California Buddhist Text Translation Society 0-88139-949-3 http://www.bttsonline.org/product.aspx?pid=165 1 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20090529071056/http://www.bttsonline.org/product.aspx?pid=165 29 मई 2009 dead
Kitagawa Joseph Mitsuo 2002 The Religious Traditions of Asia: Religion, History, and Culture Routledge 0-7007-1762-5
Macmillan Publishing 2004 Macmillan Encyclopedia of Buddhism Macmillan Publishing
Mishra Baba Dandasena P.K. 2011 Settlement and urbanization in ancient Orissa
Patrul Rinpoche Brown, Kerry Sharma, Sima 1994 The Words of My Perfect Teacher (Tibetan title: kunzang lama'i shelung). Translated by the Padmakara Translation Group. With a forward by the Dalai Lama | place = San Francisco, California, USA | publisher =HarperCollinsPublishers'' 0-06-066449-5
Ray Reginald A 2001 Secret of the Vajra World: The Tantric Buddhism of Tibet Boston Shambhala Publications
Schumann Hans Wolfgang 1974 Buddhism: an outline of its teachings and schools Theosophical Pub. House
Snelling John 1987 The Buddhist handbook. A Complete Guide to Buddhist Teaching and Practice London Century Paperbacks
Wardner A.K. 1999 Indian Buddhism Delhi Motilal Banarsidass Publishers
Williams Paul Tribe Anthony 2000 Buddhist Thought: A complete introduction to the Indian tradition Routledge 0-203-18593-5
बाहरी कड़ियाँ
तिब्बत में तंत्र परंपरा तथा बज्रयान परंपरा का विकास
श्रेणी:वज्रयान
श्रेणी:बौद्ध धर्म