411 REFERENCE · Wikipedia
लिलिथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|जॉन कोलियर द्वारा लिलिथ का चित्रण (1887)
लिलिथ (ˈ l ɪ l ɪ θ; he לִילִית Līlīṯ; अन्य प्रचलित वर्तनियाँ लिलित, लिलितु और लिलिस) मेसोपोटामिया और यहूदी पौराणिक कथाओं में महिला प्रतीक हैं। उन्हें एडम की पहली पत्नी माना जाता है और आदिम महिला-दानव माना जाता है। लिलिथ को एडम की आज्ञा का पालन नहीं करने के कारण एडम के उद्यान से निष्कासित कर दिया गया था।https://www2.kenyon.edu/Depts/Religion/Projects/Reln91/Power/lilith.htm Blood, Gender and Power in Christianity and Judaism www2.kenyon.edu https://web.archive.org/web/20240305045018/https://www2.kenyon.edu/Depts/Religion/Projects/Reln91/Power/lilith.htm 5 मार्च 2024 26 जनवरी 2025 live
लिलिथ नाम जिस हिब्रू शब्द से लिया गया है वो हिब्रू बाइबल से लिया गया है। बुक ऑफ़ यशयाह और अन्य किसी हिब्रू ग्रंथ में इसका उल्लेख नहीं है।Isaiah 34:14 HE परवर्ती पुराकाल में मंडियन और 500 ईस्वी के बाद के यहूदी स्रोतों में लिलिथ विभिन्न अवधारणाओं और स्थानों की कहानियों (मिथकों को शामिल करने वाले अभिचार) में प्रकट होती हैं। इन कहानियों में उनका आंशिक अवतरण मिलता है।Müller-Kessler Christa 2001 Lilit(s) in der aramäisch-magischen Literatur der Spätantike Altorientalische Forschungen Walter de Gruyter GmbH 28 2 338–352 10.1524/aofo.2001.28.2.338 163723903 वो बाबिल तालमुद (एरुविन 100बी, निद्दा 24बी, शाब्बत 151बी, बावा बात्रा 73ए) में एडम और ईव के साथ शैतान के संघर्ष में एडम की पहली पत्नी के रूप में दिखाई देती हैं। ज़ोहर § लेविटिकस 19ए में उन्हें "एक गर्म आग की महिला जो पहले आदमी के साथ सहवास करती थी" के रूप में उल्लिखीत किया है।Davidson, Gustav (1971) Dictionary of Angels.pdf A Dictionary of Angels including the Fallen Angels, New York, The Free Press, p. 174. 002907052X मैमोनिदेस और मेनाचेम मीरी वाले कई रब्बिनिक प्राधिकारों में लिलिथ के अस्तित्व को अस्वीकार किया गया है।http://worldcat.org/oclc/912624714 Studies in Maimonides and his interpreters B. Shapiro, Marc 2008 University of Scranton Press 978-1-58966-165-3 134 912624714
लिलिथ शब्द की व्युत्पति लिलू (akk lilû), लिलीतु (akk lilîtu) और (व्)अर्दत (akk (w)ardat lilî) से हुई है। अक्कादी भाषा में लिलू शब्द, हिब्रू शब्द लिलित से सम्बंधित है जो यशायाह 34:14 से आया है और कुछ विद्वानों के अनुसार इसे रात्रि का पक्षी माना जाता है।Blair मेसोपोटामियाई धर्म में असीरिया, कसदी और सुमेर के असीरिया ग्रंथों में लिलीतु (lilîtu) एक आत्मा या दानव के रूप में आता है।Farber, Walter (1990) Reallexikon der Assyriologie und vorderasiatischen Archäologie (RLA), 7, Berlin, de Gruyter, pp. 23–24, 3-11-010437-7.Hutter, Manfred (1999) "Lilith", in K. van der Toorn et al. (eds.), Dictionary of Deities and Demons in the Bible, Leiden, Brill, pp. 520–521. 90-04-11119-0. कई लोगों ने उन्हें मेसोपोटामिया की दानव लामाश्तु से भी जोड़ा जाता है जिनकी कहानियाँ और गुण लिलिथ से काफी मिलते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:अलौकिक अनुश्रुतियाँ