411 REFERENCE · Wikipedia
सर-ए-पोल शहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर-ए-पोल Sar-e-Pol / ur سر پل सर-ए-पोल Afghanistan 36 13 17 N 65 55 40 E अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति सर-ए-पोल प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान १,१५,४६३Afghanistan Provincial Development Plan, Provincial Profile of Sar-i-Pul, UNAMA २००६ दरी फ़ारसी, उज़बेक
सर-ए-पोल (दरी फ़ारसी: ur سر پل, अंग्रेज़ी: Sar-e-Pol) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के सर-ए-पोल प्रान्त की राजधानी है। यह शहर २,९१३ फ़ुट (८८८ मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। सर-ए-पोल राजमार्ग द्वारा उत्तर में जोज़जान प्रान्त की राजधानी शबरग़ान और पश्चिम में फ़ारयाब प्रान्त की राजधानी मेयमना से जुड़ा हुआ है। इस राज्य में लोग अधिकतर मुस्लिम धर्म के विचारधारा को मानने वाले है।
नाम का अर्थ
'सर-ए-पुल' का मतलब फ़ारसी में 'पुल पर' होता है (जिस तरह सर-ए-राह का मतलब 'राह में' होता है)। ध्यान दें कि स्थानीय ताजिक लोग अक्सर 'पुल' का उच्चारण 'पोल' करते हैं।
इन्हें भी देखें
सर-ए-पोल प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान के शहर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर
श्रेणी:सर-ए-पोल प्रान्त