Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विलिस टावर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विलिस टॉवर (सीयर्स टॉवर) center|256px शिकागो 20pxसंयुक्त राज्य 108 1974 442 मीटर (1,451 फीट) विलिस टॉवर (पूर्व नामः सीयर्स टॉवर) संयुक्त राज्य अमरीका के शिकागो इलिनोइस शहर में स्थित एक गगनचुंबी इमारत है। इस इमारत के निर्माण के लिए अगस्त 1970 में सीयर्स, रोईबुक एण्ड कंपनी को नियुक्त किया गया। इस भवन का निर्माण कार्य 1974 में पूर्ण हुआ। यह टॉवर उत्तरी अमरीका की सबसे ऊंची इमारत होने के साथ-साथ 1974 से 1996 के बीच से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। इस 108 मंजिली इमारत की ऊंचाई आधार से लेकर छत तक 442 मीटर (1451 फुट) है। thumb|left|175px|दुनिया के गगनचुंबी इमारतों की तुलना इस टॉवर के निर्माण से पहले विश्व व्यापार केंद्र दुनिया की सबसे ऊंची थी। 1996 में कुआलालम्पुर, मलेशिया में स्थित पेट्रोनास ट्विन टावर्स दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन गई। इमारत के शिखर पर लगे दो टेलीविजन एंटीना की बदौलत शियर्स टॉवर अभी भी जमीन से लेकर शिखर तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। जमीन से लेकर एंटीना तक की ऊंचाई 527 मीटर (1730 फुट) है। खबर के अनुसार, इंश्योरेंस सेवाओं के लिए जाने जानी वाली लंदन की कंपनी विलिस ग्रुप ने वर्ष 2009 के शुरू में टावर के नामकरण का अधिकार सीयर्स प्रबंधन से जीत लिया था। टावर की मुख्य किराएदार सीयर्स रोइब्यूक एंड कंपनी थी, जो वर्ष 1992 में यहां से चली गई थी। वर्तमान में इस इमारत का मालिकाना हक अमेरिकन लैंडमार्क प्रापर्टीज ऑफ स्कोकी के पास है। विलिस ग्रुप की योजना यहां 50 मंजिली होटल खोलने की है। फोटो गैलरी अन्य जालपृष्ठ आधिकारिक वेबसाइट सीयर्स टॉवर स्काईडेक वेबसाइट इम्पोरिस.काम - सीयर्स टॉवर स्काईस्क्रेपरपेज.काम - सीयर्स टॉवर श्रेणी:सर्वोच्च गगनचुम्बी श्रेणी:१०० या अधिक तलों वाली इमारतें श्रेणी:४०० मीटर या अधिक वाली इमारतें श्रेणी:शिकागो की गगनचुम्बी इमारतें