Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिधौली (तहसील), सीतापुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2017 जनवरी 2017 सिधौली (तहसील), सीतापुर हिंदी Hightech City Of District Sitapur क़स्बा देश भारत राज्य उत्तर प्रदेश जनपद सीतापुर आदर्श नगर पंचायत मीट्रिक भाषा आधिकारिक हिंदी बोलचाल की भाषा हिंदी , उर्दू आईएसटी +5:30 261303 टेलीफोन कोड यह तहसील सीतापुर जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 318 गांव हैं।http://vlist.in/state/09.html vlist.in 26 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161023190540/http://vlist.in/state/09.html 23 अक्तूबर 2016 dead http://hindi.mapsofindia.com/uttar-pradesh/ mapsofindia.com 26 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161121112924/http://hindi.mapsofindia.com/uttar-pradesh/ 21 नवंबर 2016 dead यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर (राजधानी लखनऊ से लगभग 60 किलोमीटर दूर) स्थित है। सिधौली कस्बा एक आदर्श नगर पंचायत,तहसील एवं विधानसभा क्षेत्र भी है। यह मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सिधौली नगर सरायन नदी से कुछ दूरी पर लखनऊ से दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 24 पर सीतापुर जिले में स्थित आकार में त्रिकोणीय क्षेत्र बनाता हुआ 'सीतापुर जिले का हाईटेक शहर "सिधौली" अर्थात सिद्ध पुरुषों का घर एवं गंगा जमुनी तहजीब का एक आदर्श शहर। प्राचीन काल से ही यह देवों के देव महादेव की वंदना का पूजनीय स्थल रहा है। यहां बहुत घना जंगल रहता था एवं नैमिष क्षेत्र के हजारों साधु संत इसी जंगल में तपस्या करते रहते थे। और इसीलिए इसका नाम सिद्धों की अवली अर्थात सिधौली पड़ गया। सिधौली कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित प्रसिद्ध कस्बा बाड़ी में जन्मे 'सुदामा चरित' के रचयिता महाकवि नरोत्तमदास एवं ग्राम हीरापुर में जन्मे 'कुरीति गढ़ संग्राम' के रचयिता प्रसिद्ध कबीरपंथी संत श्री रामाश्रयदास नाई जैसे महाज्ञानियों से यह सिधौली की धरती फूली नहीं समाती है। हमारी सिधौली ब्लाक से ही परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडे, प्रसिद्ध अवधी कवि बलभद्र प्रसाद दीक्षित उर्फ पढीस एवं आशीर्वादी लाल श्रीवास्तव जैसे महान इतिहासकारों के जन्म से शहर हमेशा गर्व महसूस करता है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सन 1924 में महात्मा गांधी ने सिधौली के पड़ाव मैदान पर ठहर करके यहां की जनता को संबोधित किया था। इस कस्बे की अवस्थित ऐसी है कि आप यहां से सीतापुर, लखनऊ, महमूदाबाद एवं मिश्रिख जा सकते हैं और लगभग सभी तरफ समुचित साधन व्यवस्था है। सिधौली के दर्शनीय स्थलों में महाकवि नरोत्तमदास जन्मस्थली बाड़ी, पंच पीर बाबा की मजार बाड़ी, श्री सिद्धेश्वर मंदिर सिधौली मुख्य है! सिधौली के प्रमुख संस्थान 1.श्री गांधी डिग्री कालेज, पडाव मैदान, सिधौली 2.श्री विमलनाथ शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय, पावर हाऊस रोड सिधौली 3.पुलिस स्टेशन, SDM आफिस, CHC ,तहसील, तहसील रोड सिधौली 4.वन क्षेत्राधिकारी, फायर स्टेशन, इण्डियन गैस एजेसी -मिश्रिख रोड सिधौली 5.सुरेश इण्डियन गैस एजेँसी- महमूदाबाद रोड, सिधौली 6. रेलवे एवं बस स्टेशन - NH 24 सिधौली 7. वी मार्ट मॉल -NH-24 सिधौली 8. रेलायेन्स मॉल - NH 24 sidhauli 9. अम्बेडकरपार्क बिंसवा चौराहा शैक्षिक संस्थान श्री गांधी विद्यालय डिग्री कालेज, श्री विमलनाथ शिक्षा प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय, श्री गांधी इंटर कालेज, सर्वोदय विद्या मंदिर, नेशनल इंटर कालेज, दीना नाथ सिँह इंटर कालेज, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन, मिशन पब्लिक स्कूल, यूनिक पब्लिक स्कूल, बाल विद्या मंदिर, महावीर स्कूल, सेँट जोजफ स्कूल, सेक्रेट हार्ट स्कूल, सुबोध मान्टेसरी स्कूल, अमर नाथ इंटर कालेज, कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरु विद्यालय, सन राइज पब्लिक स्कूल, ब्राइट पब्लिक स्कूल, आधार पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय,mmm educational institution स्वास्थ संस्थाये सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, प्रवीन क्लीनाक (पवांर हास्पिटल), जायसवाल हास्पिटल, निगम क्लीनिक, कमला क्लीनिक, मनीष हास्पिटल, रा0 आयुर्वेदिक संस्थान, साई क्लीनिक, बप्पा हास्पिटल, राज क्लीनिक, ग्रामोत्थान सेवा अस्पताल, अफजल क्लीनिक पर्यटन स्थल श्री सिद्धेश्ळर मंदिर, हनुमान मंदिर, कवि नरोत्तम दास जन्मस्थली, पंच पीर, गुरु रविदास मंदिर धर्मानुयायी हिन्दू 80% मुस्लिम 10% सिक्ख 5% ईसाई 1% बौद्ध 2% जैन 2% प्रमुख यात्री निवास(होटल) 1.गायत्री यात्री निवास, जी.टी. रोड, सिधौली 2.इन्द्रप्रस्थ मैरिज हाल, पावर हाऊस रोड, सिधौली 3.धर्मशाला, मो0 बाजार सिधौली 4. सुरेन्द्र टेन्ट एण्ड मैरिज हाल, महमूदाबाद रोड, सिधौली सन्दर्भ श्रेणी:सीतापुर की तहसीलें