411 REFERENCE · Wikipedia
पेमा खांडू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेमा खांडू Pema Khandu.png 1979 08 21 yes ज्ञांगकर गाँव, तवांग जिला तवांग और इटानगर हिन्दू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 17 जुलाई 2015 नबाम टुकी राजनीतिज्ञ भारतीय भारतीय जनता पार्टी शादीशुदा 3 (2 पुत्र और 1 पुत्री)
पेमा खांडू (जन्म : २१ अगस्त, १९७९) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। यह 17 जुलाई 2015 को अरुणाचल प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। इन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की थी।पेमा खांडू बने अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री http://naidunia.jagran.com/national-pema-khandu-swears-in-as-new-cm-of-arunachal-pradesh-781440 10 अगस्त 2015 17 जुलाई 2015 नई दुनिया https://web.archive.org/web/20160822085945/http://naidunia.jagran.com/national-pema-khandu-swears-in-as-new-cm-of-arunachal-pradesh-781440 22 अगस्त 2016 dead
राजनीतिक गतिविधियांं
अपने पिता के मृत्यु के बाद यह जल संसाधन विकास और पर्यटन मंत्री के रूप में अरुणाचल प्रदेश सरकार में शामिल हो गए। इन्होंने जून 2011 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र मुक्तो से अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव निर्विरोध जीता था। वे उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप खड़े थे।
2005 में वे अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव बने। 2010 में यह तवंग जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बन गए। 16 जुलाई 2016 को यह कांग्रेस के विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव लड़े थे।
2014 में इन्होंने मुक्तो से फिर विधान सभा चुनाव लड़ा और निर्विरोध ही जीत गए। 37 वर्ष में 17 जुलाई 2016 को इन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।
16 सितम्बर 2016 को पेमा खांडू 43 सत्तापक्ष विधायकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़कर पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हो गये और भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाई।http://khabar.ndtv.com/news/india/arunachal-pradesh-congress-chief-minister-pema-khandu-leads-revolt-who-is-he-1459536 अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस में नई बगावत के सूत्रधार हैं खुद मुख्यमंत्री पेमा खांडू, जानिए उनके बारे में... एनडीटीवी सितम्बर 16, 2016 जनवरी 1, 2017 https://web.archive.org/web/20170102080243/http://khabar.ndtv.com/news/india/arunachal-pradesh-congress-chief-minister-pema-khandu-leads-revolt-who-is-he-1459536 2 जनवरी 2017 dead
31 दिसम्बर 2016 को वह पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के 33 विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और सरकार का गठन किया।http://khabar.ndtv.com/news/india/bjp-government-in-arunachal-pradesh-pema-khandu-takes-cm-oath-1643780 अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार, पेमा खांडू समेत 33 विधायकों ने थामा BJP का दामन एनडीटीवी दिसम्बर 31, 2016 जनवरी 1, 2017 https://web.archive.org/web/20170101140839/http://khabar.ndtv.com/news/india/bjp-government-in-arunachal-pradesh-pema-khandu-takes-cm-oath-1643780 1 जनवरी 2017 dead
सन्दर्भ
नबाम टुकी
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 17 जुलाई 2016 - वर्तमान
पदस्थ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1979 में जन्मे लोग
श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री