Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अप्रत्यक्ष अनुवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

July 2015अप्रत्यक्ष अनुवाद किसे कहते हैं। अप्रत्यक्ष अनुवाद मूल कृति के अनुवाद का अनुवाद है। यह मूल या अंतिम स्रोत पाठ के अनूदित संस्करण, या कई अनूदित संस्करणों पर आधारित हो सकता है। उदाहरण के लिए, यदि अरबी में किसी पाठ का अंग्रेजी के माध्यम से पुर्तगाली में अनुवाद किया जाता है, तो इस प्रक्रिया को अप्रत्यक्ष अनुवाद कहते हैं । अप्रत्यक्ष अनुवाद अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक शाश्वत वास्तविकता है। विशेष रूप से उन आदान-प्रदानों से जुड़ा हुआ है जिसमें भौगोलिक, सांस्कृतिक और भाषाई रूप से सुदूर के समुदाय शामिल हैं, जैसे चीनी-पुर्तगाली अनुवाद या तथाकथित छोटी भाषाएं जिनके बोलने वालों की संख्या कम हैं, जैसे कैटलन, चेक, डेनिश । यह आज के समाज में विभिन्न क्षेत्रों में एक सामान्य अनुवाद कि प्रक्रिया बनी हुई है, जैसे कि दृश्य-श्रव्य, कंप्यूटर के द्वारा अनुवाद, साहित्यिक अनुवाद, स्थानीयकरण, या समुदाय और सम्मेलन की व्याख्या को अनूदित करते समय इस प्रक्रिया का प्रयोग होता है। वर्तमान में, इसका उपयोग अक्सर वैश्वीकरण या अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अभ्यास से जुड़ा हुआ है, जहां बड़ी संख्या में काम करने वाली भाषाओं में अक्सर लिंगुआ फ़्रैंके या अन्य मध्यस्थ भाषाओं के माध्यम से दस्तावेजों का संपादन किया जाता है। अनुवाद अध्ययन में अप्रत्यक्ष अनुवाद-जिसे कभी-कभी संक्षिप्त रूप "IT" या "ITr" द्वारा संदर्भित किया जाता है। इसे हम "दोहरे, अन्तः मध्यस्थ, मध्यस्थ , मिश्रित, रिले या सेकंड या थर्ड -हैंड अनुवाद" के रूप में भी जानते हैं । अप्रत्यक्ष अनुवाद को कभी-कभी पुनः अनुवाद भी कहा जाता है।The Role of Intermediate Languages in Translations from Chinese into German. Alleton, Lackner Viviane, Michael 1999Gambier, Yves 1994 La retraduction, retour et détour." Meta: Journal des traducteursलेकिन इस शब्द का उपयोग अक्सर एक ही स्रोत पाठ के कई अनुवाद एक लक्षित भाषा में करने के लिए किया जाता है। अप्रत्यक्ष अनुवाद, प्रत्यक्ष अनुवाद का विरोध करता है, जो कि बिना किसी मध्यस्थ पाठ के सीधे अंतिम स्रोत पाठ से किया गया अनुवाद है। उदाहरण साहित्यिक अनुवाद में 1990 के दशक तक रूसी क्लासिक्स का अनुवाद केवल यूरोप के लोगों के द्वारा पुर्तगाली में फ्रेंच के माध्यम से किया जाता था, न कि सीधे रूसी से (उदाहरण के लिए जोजोस सारामागो द्वारा 1959 में फ्रेंच के जरिए लियो टॉल्स्टॉय की अन्ना कारेनिना का अनुवाद किया गया था ) ।https://www.elespectador.com/noticias/cultura/saramago-esta-mas-vivo-nunca-articulo-415914 'Saramago está más vivo que nunca' ELESPECTADOR.COM 2013-04-13 ELESPECTADOR.COM 2018-04-10 es-CO एक और उदाहरण अरबी वन थाउजेंड एंड वन नाइट्स का पहला रूसी अनुवाद है, जो अलेक्सी फिलाटोव द्वारा 1763-1771 में किया गया था । यह 1717 में एंटोनी गैलैंड द्वारा रचना की गई एक फ्रांसीसी अनुवाद पर आधारित थी। बाद के रूसी अनुवादक भी इसके अनुवाद के लिए यूरोपीय संस्करणों पर आधारित होने लगे थे। उदाहरण के लिए, यूलिया डोपेलमायर द्वारा अनुवाद गैलंड के पाठ पर आधारित था और ल्यूडमिला शेलगुनोवा द्वारा अनुवाद (1894) एडवर्ड विलियम लेन (1838 से 1840) द्वारा एक अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित था।http://www.sheherazade.ru/about-translations-1001-night.htm О переводах '1001 ночи' / Сайт тысячи и одной ночи. 1001 ночь. Арабские сказки www.sheherazade.ru 2018-04-10 ऑडियो-विजुअल अनुवाद में टेलीविजन शो ब्रेकिंग बैड में, विशेष रूप से तीसरे सीज़न के तीसरे एपिसोड में, टोर्टुगा चरित्र स्पेनिश बोलता है जबकि इसके विस्तार को बढ़ाने के लिए निर्मित पोलिश उपशीर्षक (फैनसब) अंग्रेजी मध्यस्थ उपशीर्षक से बने होते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुवाद में लैटिन में कुरान का एक सीधा अनुवाद 1142-1143 में किया गया था, यूरोपीय भाषाओं में कई अप्रत्यक्ष अनुवाद उस लैटिन संस्करण पर आधारित थे।Pym Anthony 1997 The First Latin Qur'an, Disputation, and the Second Person of a Translation http://usuaris.tinet.cat/apym/on-line/translation/1995_Qur%27an_preprint.pdf Koiné 5 173–183 जॉन विक्लिफ द्वारा पर्यवेक्षित अंग्रेजी बाइबल (सी. 1385) में लैटिन वल्गेट का उपयोग मध्यस्थ पाठ के रूप में किया गया था। वल्गेट सेंट जेरोम की बाइबिल (सी. 400) से लिया गया है जो स्वयं ग्रीक स्रोतो का लैटिन अनुवाद है। संत जेरोम को यह कार्य पोप दमासस प्रथम ने दिया था । The Latin New Testament; a Guide to its Early History, Texts and Manuscripts Houghton H.A.G. Oxford University Press 2016 9780198744733 Oxford 41 अंगूठाकार|बाइबिल का अंग्रेजी अप्रत्यक्ष अनुवाद (सी. 1385), जॉन विक्लिफ द्वारा निरीक्षण में, लैटिन वल्गेट को इसके स्रोत पाठ के रूप में इस्तेमाल किया गया। मंगा और एनीमे के अनुवाद में अंग्रेजी अनुवाद के माध्यम से मंगा और एनीमे का अनुवाद करना रूसी स्कैनलेशन में एक आम प्रथा है। जो स्वयं चीनी के माध्यम से अप्रत्यक्ष अनुवाद करता हैं।https://dtf.ru/anime/27462-neizvestnaya-industriya-intervyu-s-rossiyskimi-izdatelyami-mangi Неизвестная индустрия: интервью с российскими издателями манги — Аниме на DTF 9 October 2018 रूस में लईसेंस रहित एनीमे का अनुवाद भी अँग्रेजी अनुवाद के माध्यम से किया जाता है । इस वजह से यह आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए कि दोनों ही मामलों में अंग्रेजी के माध्यम से जापानी शब्दों का प्रतिलेखन देखा जा सकता है। अप्रत्यक्ष अनुवाद के प्रति दृष्टिकोण अप्रत्यक्ष अनुवाद नकारात्मक अर्थों से भरा हुआ है। इसे अक्सर एक प्रति की खराब प्रतिलिपि के रूप में माना जाता है, जैसा कि ज़ेरॉक्स प्रभाव में है जहां फोटोकॉपी प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक क्रमिक मार्ग में विस्तार का नुकसान होता है। अप्रत्यक्ष अनुवाद के प्रति इस नकारात्मक दृष्टिकोण के उदाहरणस्वरूप यूनेस्को (1976) की सिफारिश है कि अप्रत्यक्ष अनुवाद का उपयोग "केवल वहीं किया जाना चाहिए जहां बिल्कुल आवश्यक हो" । लेकिन यह तथ्य है कि इस प्रक्रिया का पालन अक्सर गुप्त रूप से होता है, यानी, स्पष्ट रूप से प्रस्तुत नहीं किया जाता है। हालाँकि, शोध से यह पता चला है कि अप्रत्यक्ष अनुवाद का सहारा लेने से भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अगर यह तरीका न होता, तो दूर या बाहरी संस्कृतियों की कुछ साहित्यिक रचनाएँ ज़्यादातर भाषाओं में नहीं फैल पातीं और इस तरह उन्हें विश्व साहित्य के शास्त्रीय साहित्य के तौर पर मान्यता नहीं मिल पाती या, कम से कम, उन्हें मान्यता मिलने में देरी हो जाती। Dictionary of Translation Studies. Manchester: St. Jerome Shuttleworth, Mark, and Moira 1997 Literary Translation: A Practical Guide. Clevedon: Multilingual Matters. https://archive.org/details/literarytranslat0000land Landers, Clifford E 2001इसलिए, अप्रत्यक्ष अनुवाद दूर या बाहरी संस्कृतियों के सांस्कृतिक उत्पादों को शामिल करने का सबसे असरदार, और कभी-कभी एकमात्र, ज़रिया हो सकता है। दूसरा, यह दावा किया गया है कि यह अनुवाद कंपनियों और ग्राहकों, दोनों के लिए फ़ायदेमंद है, क्योंकि इससे अनुवाद का खर्च कम हो जाता है । यह अक्सर किसी छोटी भाषा से सीधे ट्रांसलेशन करने की तुलना में सस्ता होता है। तीसरा, यह साहित्यिक ट्रांसलेशन के, मध्यस्थ संस्करण से परिचित संपादक द्वारा अस्वीकार किए जाने के जोखिम को कम करता है। आखिर में, यह दावा किया गया है कि कुछ अनुवाद कंपनियाँ तो दूर की संस्कृति से ट्रांसलेशन करने के लिए, किसी बड़ी और ज़्यादा प्रतिष्ठित भाषा के बीच के संस्करण का सहारा लेना ज़्यादा पसंद करती हैं, क्योंकि इससे अनुवाद को पढ़ने वालों या ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की संभावना बढ़ जाती है (जैसा कि एक चल रही स्टडी में बताया गया है)।Maia Rita Bueno Pieta Hanna Integrating Indirect Translation into the Academic Education of Young Translators: a Lisbon Model https://www.academia.edu/20292259/Integrating_Indirect_Translation_into_the_Academic_Education_of_Young_Translators_a_Lisbon_Model श्रेणी:अनुवाद