411 REFERENCE · Wikipedia
धौला कुआँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धौला कुआँ दक्षिण पश्चिम दिल्ली का महात्मा गाँधी मार्ग पर स्थित एक चौराहे का, तथा उससे लगे रिहायशी क्षेत्र का नाम है। पहले यहाँ एक गोल-चक्कर था, जिसे हटाकर दिल्ली सरकार द्वारा पुलों की एक निर्बाध श्रंखला से इसे एक नया रूप दिया गया। यहीं से राष्ट्रीय राजमार्ग ८ प्रारम्भ होता है, जो जयपुर की तरफ जाता हैं। मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन से भी इसे जोड़ दिया गया है। यहाँ एक अनाधिकारिक बस अड्डा भी है, जहाँ से हरियाणा तथा राजस्थान के कुछ नगरों तक के लिए बस सेवा का संचालन होता है।
महत्व
दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक धौला कुआं से हर रोज लाखों लोग गुजरते हैं। धौला कुआं के नाम से मेट्रो स्टेशन भी है। दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए लोग इसी स्टेशन से मेट्रो लेते हैं। उत्तम नगर से रिंग रोड होते हुए नोएडा या गुरुग्राम जाना हो तो धौलाकुआं से होकर ही जाना पड़ेगा।https://hindi.news18.com/news/knowledge/why-delhi-dhaula-kuan-is-so-famous-how-it-its-name-origion-dhaula-kuan-kaise-pada-dhaula-kuan-history-in-hindi-9449850.html
दिल्ली का धौला कुआँ इतना प्रसिद्ध क्यों है? जानिए इसके नाम और इतिहास की कहानी
News18 Hindi
hi
24 June 2026
31 जुलाई 2025
https://web.archive.org/web/20250731183638/https://hindi.news18.com/news/knowledge/why-delhi-dhaula-kuan-is-so-famous-how-it-its-name-origion-dhaula-kuan-kaise-pada-dhaula-kuan-history-in-hindi-9449850.html
dead
मुख्य सड़कें
धौला कुआं के मूल चौराहे से पांच सड़कें निकलती हैं:
रिंग मार्ग: नारायणा की ओर ।
रिज मार्ग: करोल बाग की ओर ।
सरदार पटेल मार्ग: तीन मूर्ति की ओर ।
रिंग मार्ग: एम्स/मूलचंद की ओर ।
राष्ट्रीय राजमार्ग ८: जयपुर की ओर ।
इसके अतिरिक्त चौराहे के निकट ही, कुछ अन्य मार्ग भी निकलते हैं:
स्टेशन रोड: दिल्ली छावनी की ओर ।
बेनितो जुआरेज मार्ग: दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर की ओर ।
सान मार्टिन मार्ग: चाणक्यपुरी की ओर ।
सन्दर्भ
श्रेणी:दिल्ली के क्षेत्र
श्रेणी:दक्षिण पश्चिम दिल्ली ज़िला