Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पाटन दरबार क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|2010 में पाटन दरबार क्षेत्र thumb|भूकम्प के बाद पाटन दरबार क्षेत्र thumb|पाटन दरबार क्षेत्र में एक सिंह की मूर्ति पाटन दरबार क्षेत्र नेपाल के ललितपुर शहर के केंद्र में स्थित है। यह काठमांडू उपत्यका के तीन दरबार चौकों में से एक है, और यह युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित हैं। यहाँ का प्रमुख आकर्षण प्राचीन शाही महल है जहाँ ललितपुर के मल्ल राजवंश के राजा रहते थे। यह दरबार क्षेत्र नेवारी वास्तुकला का चमत्कार माना जाता है। इसके वर्गाकार मंजिल को लाल ईंटों से बनाया गया है। इस क्षेत्र में कई मंदिर और मूर्तियाँ भी हैं। मुख्य मंदिर महल के पश्चिमी दिशा के विपरीत संरेखित हैं। मंदिरों का प्रवेश द्वार पूर्व की ओर अर्थात् महल की ओर है। मुख्य मंदिरों के संरेखण में एक महत्वपूर्ण घंटी भी है। इस क्षेत्र में नेवारियों के आवासीय घर भी हैं। अप्रैल 2015 में आए भूकंप से चौक को भारी नुकसान हुआ था।Patan Durbar Square http://www.spinybabbler.org/art_complex/display_art_complexes.php?id=patan.htm Spiny Babbler 2013-04-22 Pallav Ranjan 2007 dead https://web.archive.org/web/20090822001622/http://www.spinybabbler.org/art_complex/display_art_complexes.php?id=patan.htm 2009-08-22 Nepalopedia http://www.nepalopedia.com/virtual-tour/PatanDurbarSquare2 2013-04-22591857002239766528 SnowdenJohn Patan Durbar Square several buildings leveled need medical help and manpower to pull people out of rubble 25 April 2015Earthquake in Nepal: Patan Durbar Square shattered completely http://www.india.com/news/india/earthquake-in-nepal-patans-royal-durbar-square-shattered-364006/ India.com, online 2015-04-25 महल के तीन मुख्य प्रांगणों के नाम मूल चौक, सुंदरी चौक और केशव नारायण चौक हैं। इन प्रांगणों के अलावा परिसर में कई सुंदर और धार्मिक मंदिर और ऐतिहासिक स्थान हैं, जो अपनी उत्कृष्ट नक्काशी और प्राचीन नेवारी वास्तुकला के सुंदर प्रदर्शन के लिए विख्यात हैं।SAARC Tourism Nepal -- Patan Durbar Square http://nepal.saarctourism.org/patan-durbar-square.html 2011-08-13 https://web.archive.org/web/20170323060323/http://nepal.saarctourism.org/patan-durbar-square.html 2017-03-23 dead Google Sketchup 3D model of Patan Durbar Square http://sketchup.google.com/3dwarehouse/details?mid=52cbfe1f013336127d913d0084e3aa19 21 नवंबर 2021 22 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121022154044/http://sketchup.google.com/3dwarehouse/details?mid=52cbfe1f013336127d913d0084e3aa19 dead Google Sketchup 4D model of Patan Durbar Square https://images.google.com/imgres?q=patan+durbar+square+of+2012&num=10&hl=en&biw=1024&bih=633&tbm=isch&tbnid=ZORljwBVn5yfoM:&imgrefurl=http://nepal-visit2011.blogspot.com/&docid=C7QLWCFJGGk4zM&imgurl=http://1.bp.blogspot.com/-gok6WNIk-WY/UEr4bWWqUsI/AAAAAAAAAMg/6gSjryF6RyY/s1600/Patan-Durbar-Square1.jpg&w=1600&h=1200&ei=FIt_UJOeFMjZrQey9IHADw&zoom=1&iact=rc&dur=1&sig=111896426651672466217&page=1&tbnh=152&tbnw=225&start=0&ndsp=12&ved=1t:429,r:5,s:0,i:86&tx=465&ty=192/3dwarehouse/details?mid=52cbfe1f013336127d913d0084e3aa19 इतिहास पाटन दरबार क्षेत्र का इतिहास स्पष्ट नहीं है यद्यपि ललितपुर के मल्ल राजाओं को इस शाही चौक की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। इतिहासकारों के खोज से यह ज्ञात है कि यह स्थल एक प्राचीन चौराहा रहा है। मल्लों से पहले इसके आसपास बसने वाले प्रधानों का संबंध दरबार क्षेत्र से रहा है। कुछ इतिहासकार संकेत देते हैं कि ठाकुरी राजवंश ने एक महल का निर्माण किया और इस इलाके में कई सुधार किए, लेकिन इसका बहुत कम प्रमाण मौजूद है। विद्वानों को विश्वास है कि पाटन प्राचीन काल में एक समृद्ध शहर था। वर्तमान में निर्मित बहुत से संरचनाओं के वास्तुकला का अधिकांश भाग 1600 के दशक का है, जिसका निर्माण राजा सिद्धि नरसिंह मल्ल और उनके पुत्र श्रीनिवास सुकृति के शासनकाल के दौरान किया गया था। चौक में सुधार करने वाले कुछ उल्लेखनीय मल्ल राजाओं में पुरंदरसिंह, शिवसिंह मल्ल और योगनरेंद्र मल्ल शामिल हैं।Patan http://doa.gov.np/content.php?id=265 Department of Archaeology, Nepal 2013-04-22 28 अगस्त 2021 https://web.archive.org/web/20210828113648/http://doa.gov.np/content.php?id=265 dead इन्हें भी देखें भक्तपुर दरबार क्षेत्र सन्दर्भ श्रेणी:नेपाल का वास्तुशास्त्र श्रेणी:नेपाल की राष्ट्रीय विभूतियाँ श्रेणी:नेपाल में पर्यटन आकर्षण