Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्वान भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्वान भाषा sva ლუშნუ ნინ Lušnu nin जॉर्जिया स्वानेतीअबख़ाज़िया 14,000 2015 e18 Caucasian कार्तवेलियन भाषाएँ जॉर्जियाई लिपि Kartvelian languages.svg sva svan1243 Svan DE स्वान भाषा (स्वान: ლუშნუ ნინ, lušnu nin; जॉर्जियाई: სვანური ენა) कार्तवेलियन भाषा-परिवार की एक भाषा है, जो जॉर्जिया के पश्चिमी क्षेत्र स्वानेती में बोली जाती है। यह भाषा मुख्य रूप से स्वान लोगों द्वारा बोली जाती है, जो जॉर्जियाई लोगों का एक उपसमूह हैं।Levinson, David. Ethnic Groups Worldwide: A Ready Reference Handbook. Phoenix: Oryx Press, 1998. p 34Tuite Kevin Kevin Tuite Encyclopedia of World Cultures 1991–1996 G.K. Hall 0-8168-8840-X Friedrich Paul VI Boston, Mass. 343 Svans 22492614 Diamond Norma भौगोलिक वितरण स्वान भाषा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी जॉर्जिया के ऊँचे पर्वतीय क्षेत्र स्वानेती में बोली जाती है। इसका क्षेत्र इंगुरी, त्सखेनीस-त्स्काली और कोडोरी नदियों की घाटियां तक फैला हुआ है। इसके कुछ बोलने वाले लोगअबखाज़िया के कोडोरी घाटियां क्षेत्र में भी रहते हैं।The Svan language https://dobes.mpi.nl/projects/svan/language/ Documentation of Endangered Languages (DoBeS) Max Planck Institute for Evolutionary Anthropology 25 August 2026 जहाँ उनकी संख्या लगभग 2,500 बताई जाती है। भाषा की स्थिति 1997 के उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार स्वान बोलने वालों की संख्या 30,000 से अधिक नहीं है, जिनमें लगभग 15,000 लोग ऊपरी स्वान बोली और लगभग 12,000 लोग निचली स्वान बोली बोलते हैं। स्वान भाषा का इस्तेमाल मुख्य रूप से परिवार और रोज़मर्रा की अनौपचारिक बातचीत में किया जाता है। इसकी कोई मानक लिखित रूप या आधिकारिक दर्जा नहीं है। https://brill.com/view/title/33702 Endangered Languages of the Caucasus and Beyond Language and emergent literacy in Svaneti 226–243 Tuite Kevin 2017 Montréal Brill 978-90-04-32564-7 Korkmaz Ramazan Doğan Gürkan स्वान भाषा बोलने वालों की संख्या अलग-अलग स्रोतों के अनुसार 30,000 से 80,000 के बीच बताई गई है। यूनेस्को ने स्वान भाषा को निश्चित रूप से संकटग्रस्त भाषा के रूप में वर्गीकृत किया है।UNESCO Interactive Atlas of the World’s Languages in Danger भाषा-परिवार कार्तवेलियन भाषा-परिवार की दूसरी भाषाओं की तरह स्वान भाषा में भी कई प्रकार के व्यंजन पाए जाते हैं। इसमें कर्ता और कर्म के बीच व्याकरणिक सहमति होती है और इसकी वाक्य रचना में विभाजित एर्गेटिव व्यवस्था पाई जाती है। इसके अलावा, क्रियाओं में पक्ष, प्रमाणिकता और वर्जन जैसी व्याकरणिक विशेषताओं को भी दर्शाया जाता है। बोलियाँ स्वान भाषा की कई बोलियाँ हैं, जिन्हें मुख्य रूप से ऊपरी स्वान और निचली स्वान में बाँटा जाता है। ऊपरी स्वान की प्रमुख बोलियों में अपर बाल और लोअर बाल शामिल हैं, जबकि निचली स्वान में लाश्ख, लेंटेख और चोलुर क्षेत्र की बोलियाँ आती हैं। इन बोलियों के बीच ध्वनि-व्यवस्था में अंतर पाया जाता है और इनके व्याकरण तथा वाक्य-विन्यास में भी काफी भिन्नताएँ हैं। इन्हें भी देखें सांगो भाषा जॉर्जियाई भाषा हिब्रू भाषा जॉर्जिया सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ स्वान भाषा — DoBeS, मैक्स प्लांक संस्थान स्वान — Glottolog स्वान भाषा —संकटग्रस्त भाषाओं की परियोजना स्वान भाषा—विश्व भाषा संरचना एटलससितंबर 2026 InternetArchiveBot श्रेणी:व्याकरण श्रेणी:भाषा श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं