Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

969 आन्दोलन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

969 आंदोलन ( बर्मी: ၉၆၉ လှုပ်ရှားမှု) म्यांमार का एक बौद्ध राष्ट्रवादी संगठन है जो म्यांमार (बर्मा) में इस्लाम के विस्तार का विरोध करता है। 969 के तीन अंक "बुद्ध, बौद्ध प्रथाओं और बौद्ध समुदाय के गुणों के प्रतीक हैं"। पहले अंक 9 में बुद्ध के नौ विशेष गुण हैं और दूसरे अंक 6 में उनके धम्म या बौद्ध शिक्षाओं के छह विशेष गुण हैं, और अंतिम अंक 9 में बौद्ध संघ के नौ विशेष लक्षण हैं। वे विशेष गुण बुद्ध के तीन रत्न हैं। अतीत में, बुद्ध, संघ, धम्म, धम्म चक्र और "969" बौद्ध संकेत थे। इस आंदोलन की म्यांमार के भीतर और उससे बाहर कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में इसकी आलोचना हुई है। स्ट्रेट्स टाइम्स ने बताया कि आंदोलन के नेता वीरासू ने हाल ही में हुई मुस्लिम-विरोधी हिंसा पर बोलते हुए शांति के लिए काम करने की प्रतिज्ञा की लेकिन आलोचक फिर भी संदेह में बने हुए हैं। विभिन्न मीडिया संगठनों ने ९६९ आंदोलन को मुस्लिम विरोधी या "इस्लामोफोबिक" बताया है। आंदोलन के म्यांमार बौद्ध समर्थक इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं कि यह संगठन मुस्लिम-विरोधी है। वीरासू ने ने कहा कि यह आन्दोलन एक सुरक्षात्मक आंदोलन है जो उन बंगालियों को निशाना बनाता है जो रखाइन प्रान्त के बौद्धों को आतंकित कर रहे हैं। द अटलांटिक में एलेक्स बुकबाइंडर 1990 के दशक के अंत में धार्मिक मामलों के मंत्रालय में एक पदाधिकारी क्याव ल्विन द्वारा लिखी गई एक पुस्तक में आंदोलन की उत्पत्ति को जोड़ता है। पूरे दक्षिण एशिया में, मुसलमान 786 संख्या को "ईश्वर के नाम पर, जो दयालु है" वाक्यांश का प्रतिनिधि वाक्य मानते हैं और अपने व्यवसाय आदि में इसका उपयोग करते हैं। 969 के समर्थक इसे 21वीं सदी में बर्मा को जीतने के लिए एक मुस्लिम साजिश के रूप में देखते हैं। इसका आधार वे यह मानते हैं कि 7 + 8 + 6 = 21 । यह इस तथ्य की अनदेखी करता है कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार वर्तमान शताब्दी 21वीं सदी नहीं है और छह और शताब्दियों से अधिक के बात इस्लाम की २१वीं शताब्दी आयेगी। संख्या 969 का उद्देश्य 786 का ब्रह्मांडीय विलोम होना है। == वीरसू == == सन्दर्भ ==