Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इसिक कुल प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इसिक कुल ओब्लास्तЫсык-Көл областы KyrgyzstanIssykKul.svg काराकोल ४३,१०० ४,३७,२०० २००९ १०.१ रायोन ५ किरगिज़, रूसी thumb|230px|सूर्यास्त के वक़्त इसिक कुल झील इसिक कुल प्रांत (किरगिज़: Ысык-Көл областы, अंग्रेज़ी: Issyk Kul Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का पूर्वतम प्रांत है। इस प्रांत राजधानी काराकोल शहर है। इसिक कुल प्रांत का नाम प्रसिद्ध इसिक कुल झील पर पड़ा है। इस प्रांत की सीमाएँ काज़ाख़स्तान से और चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं। विवरण इसिक कुल प्रांत के उत्तरी भाग में आँख के आकार की इसिक कुल झील है जो हर तरफ़ से तियान शान की ऊँची पहाड़ियों से घिरी है। प्रांत के अधिकतर लोग इसी झील के किनारे बसते हैं, विशेषकर के पूर्वी छोर पर प्रांतीय राजधानी काराकोल में और पश्चिमी छोर पर बलिकची (Балыкчы, Balykchy) शहर में। इसिक कुल प्रांत के दक्षिणी भाग में पहाड़ और 'जैलूस' (jailoos) नाम के पहाड़ी मैदान हैं जिनपर गर्मियों में मवेशी चराए जाते हैं। तियान शान पर्वत शृंखला के सबसे ऊँचे पहाड़ प्रांत के पूर्वी हिस्से में हैं और इनमें प्रसिद्ध ख़ान तेन्ग्री पहाड़ शामिल है। तियान शान का सबसे ऊँचा पर्वत जेन्गिश चोकुसु भी इस प्रांत की चीन के साथ लगी सीमा पर स्थित है। इसिक कुल प्रांत में सर्दियों में बहुत ठण्ड होती है और तापमान शुन्य से -२५ सेनिग्रेड तक पहुँच जाता है। फिर भी यह इसिक कुल झील की ख़ासियत है कि यह कभी नहीं जमती और 'इसिक कुल' का मतलब भी किरगिज़ भाषा में 'गरम झील' है। यह इतनी आकर्षक है और इसके इर्द-गिर्द का हवा-पानी इतना लुभावना है कि इसे 'तियान शान का मोती' कहा जाता है। सोवियत संघ के ज़माने में ग़ैर-सोवियत लोगों को इस झील तक आना सख़्त मना था लेकिन सोवियत नागरिकों के लिए एक छुट्टी मानाने का स्थान था। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाला पहला मानव यूरी गगारिन १९६१ में अपनी उड़ान के बाद विश्राम करने यहीं आया था और लियोनिद ब्रेझ़नेव जैसे सोवियत नेताओं और राष्ट्रपतियों ने तो इसके किनारे अपने अवकाश-घर ही बना लिए थे।Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide https://web.archive.org/web/20160102190052/https://books.google.com/books?id=HZbOBPoTGfUC 2 जनवरी 2016 , Laurence Mitchell, pp. 136, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... Throughout the late Soviet period Lake Issyk-Kul was strictly off-limits for non-Soviet citizens, although during this same period the lake was developed as a holiday destination for citizens of the USSR ... natural beauty, clean air and pleasant summer climate ... Yuri Gagarin journeyed here for well-earned rest and recuperation after his pioneering space mission in 1961 ... Leonid Brezhnev himself had a dacha built ... सन् २००९ की जनगणना में प्रांत के ८६.२% लोग किरगिज़ समुदाय के थे और ८.०% लोग रूसी समुदाय के थे। इसके अलावा यहाँ काज़ाख़, उइग़ुर, कालमूक, उज़बेक, तातार और अन्य जातियों के छोटे समुदाय भी रहते हैं। इसिक कुल प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें इसिक कुल काराकोल किर्गिज़स्तान के प्रांत ख़ान तेन्ग्री सन्दर्भ 2 श्रेणी:इसिक कुल प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान के प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान