411 REFERENCE · Wikipedia
अफ़्रीकान्स भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|अफ़्रीकांस भाषा स्मारक
अफ़्रीकांस भाषा एक दक्षिणी फ़्रांकोनीयाई भाषा है जो दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाती है।
भाषा परिवार
अंगूठाकार|यूरोप में दक्षिणी फ्रांकोनीयाई भाषाओं के बोलने वाले इलाके
हिन्द-यूरोपीय
जर्मनीयाई
पश्चिम-जर्मनीयाई
दक्षिणी-जर्मन
दक्षिणी फ़्रांकोनीयाई
डच
अफ़्रीकांस
बोली
दक्षिण अफ़्रीका, नमीबिया, और कुछ-कुछ, बोटसवाना और ज़िम्बाब्वे में बोली जाती है। यह दक्षिण हालैंड की डच भाषा से निकली है और आम तौर पर दक्षिण अफ़्रीका में बसे डच लोगों द्वारा बोली जाती है। यहाँ 18वीं सदी में इसकी उन्नती शुरू हुई। इस वजह से यह डच की एक 'बेटी-भाषा' के नज़र से देखा जा सकता है जिसको पहले "केप की डच" (केप डच, यहाँ पर आए पहले डच लोगों को भी कहा जाता था) या "किचन डच" (आफ़्रीकांस के शुरूआती दिनों में इसके लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अनादरजनक शब्द) कहा जाता था। यह शब्द डच शब्द "आफ़्रीकांस -हालैंडस" से बना है जिसका मतलब है "अफ़्रीकी डच"। दक्षिण अफ़्रीका में बसने वाले डच लोगों के वारिसों और डच लोगों के ग़ुलाम के वारिसों की मातृभाषा आम तौर पर अफ़्रीकांस है।
आफ़्रीकांस के प्रसार का एक कारण इसकी सार्वजनिक उन्नती भी है कि यह आम तौर पर अख़बारों, रेडियो प्रोगरामों, टी.वी. आदि पर इसका इस्तेमाल किया जाता है और 1933 में पूरे हुए पहले अनुवादों से लेकर बायबल के काफ़ी अनुवाद इस भाषा में प्रकाशित हो चुके हैं।
प्रमुख क्षेत्र
अंगूठाकार|पूरे अफ्रीका में बोलने वाले
अंगूठाकार|दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमी भाग में अफ़्रीकांस के बोलने वालों का बहुमत
अंगूठाकार|नमीबिया में बोलने वाले इलाक़े
यह दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमी भाग — उत्तरी केप और पश्चिमी केप सूबे — की मुख्य भाषा है और 75.8% कलर्ड दक्षिण अफ़्रीकी (3.4 मिलियन लोग), 60.8% सफ़ेद दक्षिण अफ़्रीकी (2.7 मिलियन) की मातृभाषा है और 4.6% एशियायी दक्षिण अफ़्रीकियों (58,000) की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली मातृभाषा है। लगभग 1.5% काले दक्षिण अफ़्रीकी (600,000 लोग) इसको अपनी मातृभाषा के तौर पर बोलते हैं। बांतू भाषाओं के बोलने वालों की बड़ी संख्या और अंग्रेज़ी बोलने वाले दक्षिण अफ़्रीकी भी इसको अपनी दूसरी भाषा के तौर पर बोलते हैं। यह स्कूलों में पढ़ाई जाती है और लगभग 10.3 मिलियन इसको दूसरी भाषा के तौर पर सीखते हैं।
बोलने वाले व्यक्तियों की संख्या
दक्षिण अफ़्रीका में लगभग 7 मिलियन मूल बोलने वाले, या आबादी के 13.5% हिस्से से, यह देश की तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। दक्षिण अफ़्रीका की सभी ग्याराह आधिकारिक भाषाओं में से आफ्रीकांस का सबसे ज़्यादा नस्ली और भौगोलिक प्रसार है और यह दूसरी या तीसरी भाषा के तौर पर बहुतायत में बोली और समझी जाती है।
अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े
देश बोलने वाले प्रतिशत साल सन्दर्भ ऑस्ट्रेलिया 35,030 0.16% 2011 Population by language, sex and urban/rural residence http://data.un.org/Data.aspx?d=POP&f=tableCode%3a27%3bareaCode%3a0%3bsexCode%3a0&c=2,3,5,7,9,11,13,14,15&s=_vcvv2:asc,_countryEnglishNameOrderBy:asc,refYear:desc&v=1 UNdata 13 October 2015 https://web.archive.org/web/20160519181010/http://data.un.org/Data.aspx?d=POP&f=tableCode%3A27%3BareaCode%3A0%3BsexCode%3A0&c=2%2C3%2C5%2C7%2C9%2C11%2C13%2C14%2C15&s=_vcvv2%3Aasc%2C_countryEnglishNameOrderBy%3Aasc%2CrefYear%3Adesc&v=1 19 मई 2016 dead बोत्सवाना 8,082 0.39% 2011 मॉरीशस 36 0.002% 2011 नामीबिया 180,029 8.7% 2011 न्यूज़ीलैंड 21,123 0.52% 2006 दक्षिण अफ़्रीका 6,855,082 13.4% 2011
दक्षिण अफ़्रीकी आंकड़े
नस्ली समूह 2011 में बोलने वाले व्यक्तियों की संख्या कलर्ड दक्षिण अफ़्रीकी 3 442 164 सफ़ेद दक्षिण अफ़्रीकी 2 710 461 काले दक्षिण अफ़्रीकी 602 166 एशियाई और भारतीय दक्षिण अफ़्रीकी 58 700 अन्य 41 591 कुल 6 855 082
लिपि
अरबी अफ़्रीकांस
अंगूठाकार|अफ़्रीकांस लिखने हेतु अरबी लिपि: एक पुस्तिका
यह मुख्य रूप से रोमन लिपि में लिखी जाती है लेकिन अफ़्रीकांस के शुरुआती दिनों में केप के मुसलमान मलेशीयाई आबादी (जो कि डच लोगों के ग़ुलाम थे, सरकारी तौर पर "कलर्ड" के रूप में वर्गीकृत) ने इस भाषा को लिखने हेतु अरबी लिपि का प्रयोग किया।
शब्दावली
हालाँकि आफ़्रीकांस ने कई अन्य भाषाएँ, जैसे कि पुर्तगाली, बांतू भाषाएँ, खोई-सान, जर्मन, मलयाली, मलेशियाई, इत्यादि, से शब्द अपनाए हैं परन्तु अंदाज़न 90 से 95 प्रतिशत आफ़्रीकांस शब्दावली की स्रोत डच है।
बांतू भाषाएँ से
fundi, यानि फ़ुण्डी मतलब ज्ञानी या विद्वान
lobola, यानि लोबोला मतलब दहेज (अफ़्रीकी जनजातियों की खास प्रथा)
mahem, यानि माहेम, एक दक्षिण अफ़्रीकी पक्षी
maroela, यानि मारूला, एक दक्षिण अफ़्रीकी फल
tamboekiegras, यानि टामबूकिख़्रास, अफ़्रीकी वास्तुकला में छतों बनाने के लिए सूखे घास
tambotie, यानि टाम्बूटि, दक्षिण अफ़्रीका में एक पर्णपाती पेड़
tjaila / tjailatyd, यानि चालिया / चालियाटेय्ट, मतलब "काम से घर जाना"
पुर्तगाली से
sambreel, यानि साम्ब्रीयल, मतलब छाता
kraal, यानि क्राल, मतलब पशु बाड़े
mielie, यानि मिली, मतलब मक्का
खोई-सान से
assegaai, यानि अस्सेख़ाई, मतलब भाला
dagga, यानि डाख़ा, मतलब गांजा
geitjie, यानि ख़ैय्की, मतलब गिरगिट
gogga, यानि ख़ोख़ा, मतलब कीट
karos, यानि कारोस, मतलब जानवरों की खाल से बने कंबल
kierie, यानि कीरि, मतलब छड़ी
मलेशियाई से
baie, यानि बाये, मतलब बहुत या ज़्यादा
baadjie, यानि बाइकी, मतलब जैकेट
piesang, यानि पीसांग, मतलब केला
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Afrikaans phrasebook अफ़्रीकान्स भाषा के मुहावरे
Afrikaans
Afrikaans
भाषा, अफ़्रीकान्स
भाषा, अफ़्रीकान्स